*

UPSSSC PET Syllabus In Hindi : यहां देखें पीईटी Exam का Syllabus और Pattern

  akwebclass.blogspot.com  

UPSSSC PET Syllabus In Hindi:  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस साल Group-C   भर्ती के लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET ) के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। यूपीएसएससी PET 2022 के लिए आवेदन 28 जून 2022 से 27 जुलाई 2022 तक शुरू होने जा रहा है।

ऐसे में अगर आप उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए UPSSSC PET Syllabus 2022 in Hindi और UPSSSC PET परीक्षा पैटर्न के बारे में जानना बहुत जरूरी है, तो आइए हम आपको इसके Syllabus से परिचित कराते हैं।

महत्वपूर्ण बिंदु

* UPSSSC PET Syllabus हिंदी में संक्षिप्त विवरण

* संगठन का नाम: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

* परीक्षा का तरीका: Offline

* परीक्षा तिथि: सितंबर 2022

* आधिकारिक वेबसाइट: http://upsssc.gov.in/

UPSSSC PET Syllabus In Hindi PDF Download

इस लेख के माध्यम से हम आपको यह बताने की कोशिश करेंगे कि UPSSSC PET परीक्षा पैटर्न क्या है, और किस विषय से कितने Questions लिए  जाएंगे |

आपको बता दें कि यह केवल प्रारंभिक परीक्षा है, जिसमें यदि आप अर्हता प्राप्त करते हैं तो आप यूपीएसएसएससी द्वारा जारी किए गए ग्रुप सी के पदों के विज्ञापन में ऑनलाइन आवेदन के लिए पात्र माने जाएंगे, यदि आप आयोग द्वारा जारी मानदंडों पर नहीं पाए जाते हैं तो आप आवेदन नहीं कर सकते। आयोग द्वारा आपका मूल्यांकन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

* इस परीक्षा में प्रश्नों के प्रकार बहुविकल्पीय होंगे, और प्रश्न पत्र द्विभाषी होगा अर्थात हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में।

* इसके लिए आपको 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

* वहीं अगर Negative Marks की बात करें तो आयोग की ओर से 1/4 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान किया गया है.

आइए अब तालिका के अनुसार समझते हैं कि कितने विषयों से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे।

 

विषय का नाम                    कुल प्रश्न/कुल अंक

भारतीय इतिहास       -             05

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन    -   05

भूगोल                       -                      05

भारतीय अर्थव्यवस्था              -     05

भारतीय संविधान और लोक प्रशासन -    05

सामान्य विज्ञान            -                 05

प्राथमिक अंकगणित     -        05

सामान्य हिंदी               -           05

सामान्य अंग्रेजी             -      05

रीजनिंग                     -                       05

सामयिकी                -              10

सामान्य जागरूकता        -         10

हिंदी गद्यांश / व्याकरण   -    10

ग्राफ की ब्याख्या एवं विश्लेषण   -       10

तालिका की ब्याख्या एवं विश्लेषण  -     10

कुल प्रश्न / कुल अंक             -  100 / 100


UPSSSC PET Syllabus 2022 हिंदी में


यदि आप लंबे समय से अधीनस्थ द्वारा जारी रिक्तियों की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए UPSSSC PET Syllabus 2022 in Hindi के बारे में विस्तृत जानकारी होना बहुत जरूरी है, आइए आयोग द्वारा जारी इस PET परीक्षा पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा करें।


विषय  एवं विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक अंक

* भारतीय इतिहास  

सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक काल, बौद्ध धर्म, जैन धर्म, मौर्य वंश, गुप्त वंश, हर्षवर्धन, राजपूत काल,सल्तनत काल, मराठा, ब्रिटिश राज्य एवं उसके आर्थिक प्रभाव, इत्यादि। - 05


* भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

स्वाधीनता आंदोलन, महात्मा ग़ांधी का जन्म एवं अन्य नेताओं की भूमिका, क्रांतिकारी आंदोलन, विधायी संशोधन, भारत छोड़ो आंदोलन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, इत्यादि। -     05


* भूगोल 

भारत एवं विश्व का भौतिक भूगोल, नदियां, घाटियां, मरुस्थल, वन, टाइम जोन, जनसंख्या एवं प्रभाव इत्यादि |        -     05


* भारतीय अर्थव्यवस्था   

भारतीय अर्थव्यवस्था, योजना, पंचवर्षीय योजनाओं, मिश्रित अर्थव्यवस्था, दुग्ध विकास, श्रम सुधार इत्यादि    -    05


 * भारतीय संविधान और लोक प्रशासन   

भारतीय संविधान एवं मुख्य विशेषताएं, संसदीय प्रणाली, नीति निदेशक तत्व, जिला प्रशासन, न्यायालय, स्थानीय तथा ग्राम राज्य संस्थाएं, इत्यादि। -  05


* सामान्य विज्ञान  

प्रारंभिक भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान।           -  05


* प्राथमिक अंकगणित

पूर्ण, अपूर्ण संख्याएं, प्रतिशतता, वर्ग, वर्गमूल, साधरण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, औसत, घातांक, घात इत्यादि। -  05


* सामान्य हिंदी

संधि, विलोम शब्द, पर्यायवाची, वाक्यांश के लिए एक शब्द, मुहावरे, लेखक रचनाओं, सामान्य अशुद्धियां इत्यादि।     -  05


* सामान्य अंग्रेजी   

अंग्रेजी व्याकरण, रीडिंग Comprehension इत्यादि।  -   05


* रीजनिंग

क्रम, रैंकिंग, संबंध, कैलेंडर, घड़ी, कोडिंग, डिकोडिंग इत्यादि।   -  05


* सामयिकी   

भारत एवं वैश्विक   -  10


* सामान्य जागरूकता

भारत के पड़ोसी देश, मुद्रा, राजधानी, अंतराष्ट्रीय दिवस, भारतीय पर्यटन स्थल, भारतीय कला एवं संस्कृति, पुस्तकें एवं लेखक, भारतीय अनुसंधान संगठन इत्यदि।  -    10


* हिंदी गद्यांश / व्याकरण

अपठित गद्यांश एवं विवेचना    -  10


* ग्राफ की ब्याख्या एवं विश्लेषण   

ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण।  -       10


* तालिका की ब्याख्या एवं विश्लेषण 

तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण।  -   10


UPSSSC PET Syllabus In Hindi PDF Download

 

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न-  इस परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न होंगे?

उत्तर-  इस परीक्षा में प्रश्नों के प्रकार बहुविकल्पीय होंगे।

 

प्रश्न-  क्या इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है?

उत्तर-  हां, इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान 1/4 यानी 0.25 है।

 

प्रश्न-  इस परीक्षा में कुल कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?

उत्तर-  इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

 

प्रश्न-  इस Form  को Apply  करने के लिए न्यूनतम पात्रता क्या है?

उत्तर-  इस फॉर्म को लागू करने के लिए न्यूनतम योग्यता हाई स्कूल पास है।

 

प्रश्न-  इस Form  को Apply  करने के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

उत्तर-  इस फॉर्म को अप्लाई करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

 

आशा है कि आपको UPSSSC PET Syllabus 2022 इन हिंदी और UPSSSC PET परीक्षा पैटर्न से संबंधित यह जानकारी पसंद आई होगी, अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। इसके अलावा इसी तरह की अन्य जानकारी के लिए हमारे पोर्टल akwebclass.blogspot.com  रोजाना विजिट करें।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें