*

History GK trick : rajvansh ke sansthapak | वंश एवं संस्थापक

  भारतीय राजवंश और उनके संस्थापक को याद करने करने का जबरदस्त TRICK  सिर्फ मेरे ब्लॉग पर    - मजेदार वाक्यों द्वारा  मात्र 1  मिनट  में याद करें हमेशा के लिए

जो Students Civil services, Railway, Bank, SSC, UPSSSC, Police, Army, UPTET, CTET, Group C, Group D   तथा अन्य प्रतियोगी  परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनके लिए   vansh  aur unke sansthapak ke Tricks  रामबाण साबित होगी  |

Written by : Arvind Kushwaha

 

वंश एवं संस्थापक ( ट्रिक के साथ )


1. हर्यक वंश ---  बिम्बिसार

ट्रिक : हाय सर

हाय से हो गया हर्यक वंश , और सर से बिम्बिसार

 

2. शिशुनाग वंश ---  शिशुनाग

3. नन्द वंश ---  महापद्मनंद

4. मौर्य वंश ---  चंद्रगुप्त मौर्य

 

5. शुंग वंश ---  पुष्यमित्र शुंग

ट्रिक:  सूँघ लो पुष्प  

सूँघ से हो गया शुंग और पुष्प से पुष्यमित्र शुंग

 

6. कण्व वंश ---  वासुदेव

ट्रिक : कण कण में वासुदेव

कण से हो गया कण्व वंश और वासुदेव से वासुदेव

 

7. सातवाहन वंश ---  शिमुक

ट्रिक: सात बहने शाम को मिलती हैं

सात बहन से हो गया सातवाहन , और शाम से हो गया शिमुक

 

8. गुप्त वंश ---  श्री गुप्त

 

9. वर्धन वंश ---   पुष्यभूति

ट्रिक : वध पशु का

वध से हो गया वर्धन , और पशु से हो गया पुष्यभूति

 

10. पल्लव वंश ---  सिंह वर्मन चतुर्थ   

ट्रिक : पीला सिंह मन से चतुर है

पीला  से हो गया पल्लव , और सिंह मन चतुर से हो गया सिंह वर्मन चतुर्थ

 

11. राष्ट्रकूट वंश ---  दन्तिदुर्ग

ट्रिक : काटो दांत से

काटो  से हो गया राष्ट्रकूट , और दांत से हो गया दन्तिदुर्ग

 

12. चालुक्य वंश ( वेंगी )  ---  विष्णुवर्धन

ट्रिक : चले वेग से विष्णु गोवर्धन

चले से हो गया चालुक्य , वेग से हो गया वेंगी और विष्णु गोवर्धन से विष्णुवर्धन

 

13. चालुक्य वंश ( बादामी ) ---  जयसिंह प्रथम

ट्रिक :  चालु लोग बादाम खाकर प्रथम बार में ही जय प्राप्त कर लेते है

चालु से हो गया चालुक्य , बादाम से हो गया बादामी , और प्रथम ,जय से हो गया जयसिंह प्रथम

 

14. चालुक्य वंश ( कल्याणी ) ---  विजयादित्य

ट्रिक : चलो कल विजयी दैत्य के पास

चलो से हो गया चालुक्य , कल से हो गया कल्याणी , और विजयी दैत्य से हो गया विजयादित्य

 

15. चोल वंश ---  विजयालय

ट्रिक : छल से विजय प्राप्त करो

छल से हो गया चोल वंश , आर विजय से हो गया विजयालय

 

16. यादव वंश ---  भिल्लम –I

ट्रिक : याद करो ,भूलो मत

याद से हो गया यादव वंश , और भूलो से हो गया भिल्लम

 

17. होयसल वंश – विष्णुवर्धन

ट्रिक : होल सेल से विष्णु धन बचाते हैं  

होलसेल से हो गया होयसल वंश , और विष्णु धन से विष्णुवर्धन

 

18. कदम्ब वंश ---  मयूर शर्मन

ट्रिक--- कूद रहा है मोर शाम को

कूद से हो गया कदम्ब , और मोर शाम से हो गया मयूर शर्मन

 

19. पाल वंश  ---   गोपाल

 

20. सेन वंश ---  सामन्त सेन

ट्रिक : सेना का अंत कर दो

सेना से हो गया सेन वंश , और अंत से हो गया सामन्त सेन

 

21. गुर्जर प्रतिहार वंश ---  नागभट्ट – I

ट्रिक – गोजर हार गया  नाग से

गोजर हार से हो गया गुर्जर प्रतिहार , और नाग से हो गया नागभट्ट

 

22. गहड़वाल वंश ---  चंद्रदेव

ट्रिक : गहरा है चन्द्रमा

गहरा से हो गया गहड़वाल , और चन्द्रमा से हो गया चंद्रदेव

 

23. पांड्य वंश ---  नेडीयोन

ट्रिक : पांड ( तालाब )  और नदी

पांड से हो गया पांड्य वंश , और नदी से हो गया नेडीयोन

 

25. संगम वंश ---  हरिहर एवं बुक्का

ट्रिक :  सिंघम मुक्का से सबको हराता है

सिंघम से हो गया संगम , मुक्का से हो गया बुक्का और हराता से हो गया हरिहर

 

26. सालुव वंश ---  नरसिंह

ट्रिक : सलवार का नाड़ा

सलवार से हो गया सालुव , और नाड़ा से नरसिंह

 

27. बहमनी वंश ---  हसन गंगू

ट्रिक : मत बहाओ मनी हसीनो पर

बहाओ मनी से हो गया बहमनी वंश , और हसीनों से हो गया हसन गंगू

 

28. सोलंकी वंश ---  मूलराज

ट्रिक : लंका का मूर्ख राजा

लंका से हो गया सोलंकी , मूर्ख राजा  से हो गया मूलराज

 

29. कलचुरी वंश ---  कोकल्ल

ट्रिक : काला चोर कोक पी रहा था

काला चोर से हो गया कलचुरी , और कोक से हो गया कोकल्ल

 

30. शर्की वंश ---  मलिक सरवर

ट्रिक : शक्की मालिक शराबी है

शक्की से हो गया शर्की वंश , मालिक शराबी  से हो गया मलिक सरवर

 

31. गुलाम वंश  --- कुतुबुद्दीन ऐबक

ट्रिक : कुत्ता गुलाम होता है

कुत्ता से हो गया कुतुबुद्दीन ऐबक और गुलाम से हो गया गुलाम वंश

 

32. खिलजी वंश ---  जलालुद्दीन फिरोज खिलजी

ट्रिक : खुजली से जलन होती है

खुजली से हो गया खिलजी वंश , और जलन से हो गया जलालुदीन

 

33. तुगलक वंश  ---  गयासुद्दीन तुगलक

ट्रिक : मैं तांगे से गया

तांगे से हो गया तुगलक , और गया से हो गया गयासुद्दीन तुगलक

 

34. सैयद वंश  --- खिज्र खां

ट्रिक :  सैयां को खोजो

सैयां से हो गया सैयद वंश , और खोजो से हो गया खिज्र खां

 

35. लोदी वंश   ---   बहलोल लोदी

ट्रिक :  मोदी जनता को बहलाते हैं  

मोदी से हो गया लोदी , और बहलाते  से हो गया बहलोल

 

  

वैधानिक चेतावनी :

मेरे द्वारा बनाया गया ट्रिक " rajvansh aur unke sansthapak "  सिर्फ Students के लिए है कोई भी सज्जन इसे अपने  पुस्तकब्लॉग या वेबसाईट और Youtube  पर Republish करने का प्रयत्न न करे अन्यथा कानूनी हर्जे खर्चे का स्वयं जिम्मेदार होगा 

5 टिप्‍पणियां: