*

सर्वाधिक एवं न्यूनतम लिंगानुपात वाले पाँच राज्य | states with highest and minimum sex ratios gk trick



सर्वाधिक एवं   न्यूनतम  लिंगानुपात वाले पाँच राज्य
सर्वाधिक एवं   न्यूनतम  लिंगानुपात वाले पाँच राज्य  - GK TRICK

नमस्कार दोस्तों , AKWEBCLASS  में आपका स्वागत है  |  इस Article में हम भारत के सर्वाधिक लिंगानुपात वाले पाँच राज्य, न्यूनतम लिंगानुपात वाले पाँच राज्य, सर्वाधिक शिशु लिंगानुपात वाले 5 राज्य और न्यूनतम शिशु लिंगानुपात वाले 5 राज्य  को  TRICK  द्वारा हमेशा के लिए याद करेंगे  | linganupat wala rajya gk trick  को बनाने में मैंने रुचिकर  वाक्यों  तथा कविता का प्रयोग किया गया है जो एक बार में ही याद हो जायेंगे |

भारत की जनसँख्या के अंतर्गत  यह Indian geography  का  बहुत महत्पूर्ण Topic है जो exam में Indian geography section  से  कई बार  पूछे जाते हैं | ट्रिक के बाद  भारत के लिंगानुपात  से Exam में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न भी दिए गए हैं |
जो Students Civil services, Railway, Bank, SSC, UPSSSC, Police, Army, UPTET, CTET, Group C, Group D   तथा अन्य प्रतियोगी  परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनके लिए  ये  ट्रिक   (Trick  ) और  प्रश्न  पढ़ना अत्यंत आवश्यक  है | 

आशा करता हूँ  ये  Article  अति उपयोगी सिद्ध होंगे |



 लिंगानुपात GK TRICK
 सर्वाधिक लिंगानुपात वाले पाँच राज्य ( घटते क्रम में ) :
1 .  केरल ( 1084 )
 2 . तमिलनाडु ( 996 )
3 . आन्ध्रप्रदेश ( 993 )
4 . मणिपुर ( 992 )
5 . छत्तीसगढ़ ( 991 )

TRICK :

" सेल में कल ,मिला अंधे को , 
मणि छत्तीस , लाया Sunday को  "

सेल    -   सर्वाधिक लिंगानुपात
कल    -  केरल
मिला   -  तमिलनाडु
अंधे     -  आन्ध्रप्रदेश

मणि    -  मणिपुर
छत्तीस   -  छत्तीसगढ़



 न्यूनतम लिंगानुपात वाले पाँच राज्य ( बढ़ते क्रम में ) :

1 . हरियाणा ( 879 )
2 . जम्मू - कश्मीर ( 889 )
3 . सिक्किम (890 )
4 . पंजाब ( 895 )
 5 . उत्तरप्रदेश ( 912 )

TRICK : 

"नील हरि से जमकर सीखो 
पंजाबी उत्तर में देखो  "

नील    -  न्यूनतम लिंगानुपात
हरि     -  हरियाणा
जमकर  -  जम्मू - कश्मीर
सीखो   -  सिक्किम
पंजाबी   -  पंजाब
उत्तर     - उत्तरप्रदेश



सर्वाधिक शिशु लिंगानुपात वाले 5 राज्य ( घटते क्रम में )

1 . अरुणाचल प्रदेश ( 972 )
2 . मिजोरम ( 970 )
3 . मेघालय ( 970 )
4 . छत्तीसगढ़ ( 969 )
 5 . केरल ( 964 )

TRICK :

" सुशील अरुण रम पी जाएगा
मेघ छत्त पर  कल आयेगा  "

सुशील   -   सर्वाधिक शिशु लिंगानुपात
अरुण   -   अरुणाचल प्रदेश 
रम     -    मिजोरम
मेघ     -   मेघालय
छत्त     -   छत्तीसगढ़
कल     -    केरल


न्यूनतम शिशु लिंगानुपात वाले 5 राज्य ( बढ़ते क्रम में ) 

1 . हरियाणा ( 834 )
2 . पंजाब ( 846 )
3 . जम्मू - कश्मीर ( 862 )
4 . राजस्थान ( 888 )
 5 . गुजरात ( 890 )


TRICK :

" नशीली  हरी   पंजाब 
जमें  राजा गजराज  "

नशीली        -   न्यूनतम शिशु लिंगानुपात
हरी             -  हरियाणा
पंजाब         -  पंजाब
जमें           -   जम्मू - कश्मीर
राजा          -   राजस्थान
गजराज     -   गुजरात




भारत के लिंगानुपात  से Exam में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न 

Q 1. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार भारत का लिंगानुपात कितना है ?
Ans -  भारत की जनगणना 2011 के अनुसार भारत का लिंगानुपात 943 है |

Q 2.  भारत की जनगणना 2011 के अनुसार उत्तर प्रदेश का लिंगानुपात कितना है ?
Ans -  भारत की जनगणना 2011 के अनुसार उत्तर प्रदेश का लिंगानुपात 912 है |

Q 3. भारत में सबसे कम लिंगानुपात किस राज्य का है ?
Ans-   भारत में सबसे कम लिंगानुपात हरियाणा का है जो कि 879 है  |

Q 4.  किस संघ शासित प्रदेश का लिंगानुपात सबसे कम है ?
Ans -  सबसे कम लिंगानुपात दमन एवं दीव का 618 है |

Q 5.  किस संघशासित प्रदेश का लिंगानुपात भारत में सबसे अधिक है?
Ans-   संघशासित प्रदेश पुदुचेरी का लिंगानुपात 1037 -  भारत में सभी संघ शासित प्रदेशों में सबसे अधिक है.

Q 6.  दिल्ली का लिंगानुपात  कितना  है  ?
Ans -  दिल्ली का लिंगानुपात  868 है |

Q 7.  2001 की जनगणना में भारत का लिंगानुपात कितना था ?
Ans -  2001 की जनगणना में भारत का लिंगानुपात 933 था |

Q 8 . लिंगानुपात को कैसे मापा जाता है
Ans-  1000 पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या के हिसाब से


Q 9. भारत में सबसे अधिक  लिंगानुपात किस राज्य का है ?

Ans-   भारत में सबसे अधिक  लिंगानुपात केरल  का है जो कि  1084  है  |

अगर आपको linganupat wala rajya gk trick  और प्रश्न अच्छी लगी हो तो इसे share करें  ताकि और Students के काम आ सके |  अपना कमेन्ट अवश्य लिखें ताकि मैं ऐसे ही और TRICK  बनाता रहूँ | आपके सुझाव का स्वागत है |

वैधानिक चेतावनी :
मेरे द्वारा बनाया गया ट्रिक bharat ka linganupat  सिर्फ Students के लिए है | कोई भी सज्जन इसे अपने  पुस्तक, ब्लॉग या वेबसाईट और Youtube  पर Republish करने का प्रयत्न न करे अन्यथा कानूनी कार्यवाही संभव है |

3 टिप्‍पणियां: