*

सर्वाधिक एवं न्यूनतम दशकीय वृद्धि वाले 5 राज्य याद करने का ट्रिक | Indian population decadal growth gk trick



सर्वाधिक एवं न्यूनतम दशकीय वृद्धि वाले 5 राज्य याद करने का ट्रिक
सर्वाधिक एवं न्यूनतम दशकीय वृद्धि वाले 5 राज्य याद करने का ट्रिक

नमस्कार दोस्तों , AKWEBCLASS  में आपका स्वागत है  |  इस Article में हम भारत के सर्वाधिक दशकीय वृद्धि वाले 5 राज्य और  भारत के न्यूनतम दशकीय वृद्धि वाले 5 राज्य को TRICK  द्वारा हमेशा के लिए याद करेंगे  | इस ट्रिक को बनाने में वाक्यों  तथा कविता का प्रयोग किया गया है जो एक बार में ही याद हो जायेंगे | 

भारत की जनसँख्या Indian geography  का  महत्पूर्ण Topic है जो exam में Indian geography section से  अक्सर पूछे जाते हैं |  इस Article में हम भारत की जनगणना पर आधारित महत्वपूर्ण  तथ्यों का भी अध्ययन करेंगे |
जो Students Civil services, Railway, Bank, SSC, UPSSSC, Police, Army, UPTET, CTET, Group C, Group D   तथा अन्य प्रतियोगी  परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनके लिए  Bharat ki jansankhya से  सम्बन्धित  Trick  पढ़ना अत्यंत आवश्यक  है |

 आशा करता हूँ  ये  Trick  अति उपयोगी सिद्ध होंगे |


दशकीय वृद्धि वाले 5 राज्य याद करने का ट्रिक  

 1. सर्वाधिक दशकीय वृद्धि वाले 5 राज्य ( घटते क्रम में ) : 

1 . मेघालय ( 27 . 9 % )
2 . अरुणाचल प्रदेश ( 26 % )
 3 . बिहार ( 25 . 4 % )
 4 . जम्मू कश्मीर ( 23 . 6 % )
5 . मिजोरम ( 23 . 5 % )


TRICK : सादे मेघ से अरुण है हारा ,  जम के रम लेते आवारा

सादे      -  सर्वाधिक दशकीय वृद्धि
मेघ      -  मेघालय
अरुण    -  अरुणाचल प्रदेश
हारा     -  बिहार 
जम     -  जम्मू कश्मीर 
रम      - मिजोरम


2.  न्यूनतम दशकीय वृद्धि वाले 5 राज्य ( बढ़ते क्रम में )

1 . नगालैंड ( - 0 . 6 % )
2 . केरल ( 4 . 9 % )
3 . गोवा ( 8 . 2 % )
 4 . आन्ध्रप्रदेश ( 11 % )
5 . सिक्किम ( 12 . 9 % ) :

TRICK : न्यू दस नंगी  काली गाय , अंधा सिक्कड़ उनको पहनाय

न्यू दस    -   न्यूनतम दशकीय वृद्धि
नंगी      -    नगालैंड 
काली     -     केरल
गाय      -    गोवा
अंधा      -   आन्ध्रप्रदेश
सिक्कड़    -   सिक्किम





RELATED  ARTICLE  ( ये भी पढ़ें  )





भारत की जनगणना पर आधारित महत्वपूर्ण तथ्य 

*  भारत में पुरुषों की जनसंख्या - 62.31  करोड़
*  महिलाओं की जनसंख्या - 58.47 करोड़
*  सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य - उत्तर प्रदेश (16.16%), महाराष्ट्र (9. 42%),   बिहार (8. 07%)
*  न्यूनतम जनसंख्या वाले राज्य - सिक्किम,  मिजोरम , अरुणाचल प्रदेश
*  सर्वाधिक साक्षारता वाले राज्य-केरल,  मिजोरम,  त्रिपुरा
*  न्यूनतम साक्षारता वाला राज्य -बिहार
*  सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला - थाणे(महाराष्ट्र)
*  न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला - दिवांग घाटी (अरुणाचल प्रदेश )
*  अधिक जिलो वाला राज्य -उत्तरप्रदेश
*  भारत की साक्षरता दर - 74.0%
*  पुरुष साक्षरता दर - 82.14%
*  महिला साक्षरता दर - 65.46%


*  सर्वाधिक साक्षरता दर वाले राज्य - केरल (93.9%), मिजोरम (91.6%)
*  सी चन्द्रमौली वर्ष 2011 की जनगणना के आयुक्त थे -
*  भारत में विश्व की 17.5% जनसंख्या निवास करती है -
*  भारत विश्व के केवल 2.4% भू-भाग पर विस्तृत है -
*  नागालैंड एकमात्र ऐसा राज्य है जहां जनसंख्या में कमी आई है -
*  भारत की जनगणना 2011 के अनुसार -
*  भारत की कुल जनसंख्या - 121.5 करोड़
*  विश्व की कुल जनसंख्या में भारत का प्रतिशत - 17.5 %
*  दशकीय जन्म वृद्धि दर - 18.14 करोड़ (17.7% )
*  वार्षिक जन्म वृद्धि दर -1.64%

अगर आपको यह ट्रिक अच्छी लगी तो इसे share करें  ताकि और Students के काम आ सके |  अपना कमेन्ट अवश्य लिखें ताकि मैं ऐसे ही और TRICK  बनाता रहूँ | आपके सुझाव का स्वागत है |

वैधानिक चेतावनी :

मेरे द्वारा बनाया गया ट्रिक सिर्फ Students के लिए है | कोई भी सज्जन इसे अपने  पुस्तक, ब्लॉग या वेबसाईट और Youtube  पर Republish करने का प्रयत्न न करे अन्यथा कानूनी कार्यवाही संभव है |




2 टिप्‍पणियां: