*

Narmada river GK Tricks - नर्मदा नदी की सम्पूर्ण जानकारी आसान ट्रिक के साथ




Narmada river GK Tricks
नर्मदा  नदी की सम्पूर्ण जानकारी आसान ट्रिक के साथ

Narmada River ( नर्मदा  नदी ) से Exam में कई बार प्रश्न पूछे गए  हैं | यह भारत के भूगोल का बहुत ही Important Topic है | इस Article में  नर्मदा   से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्यों  को Tricks द्वारा समझाया  गया है  |
 जो  Students  Civil Services , UPPCS, Railway, Bank, SSC, UPSSSC, TET, CTET, POLICE, तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं , उनके लिए Narmada River का  Topic बहुत ही महत्वपूर्ण हैं |   Tricks सभी Students के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध  होगा |


प्रमुख तथ्य 
  • नर्मदा नदी भारत की सबसे बड़ी पांच नदियों में से एक है  |
  • पश्चिम से पूर्व की तरफ बहने वाली तीन नदियों में से सबसे बड़ी नदी है |
  • ताप्ती और माहि नदी दो और अन्य नदियाँ है जो पश्चिम से पूर्व की तरफ बहती हैं|
  • नर्मदा नदी को मध्यप्रदेश की जीवन रेखा भी बोला जाता है |
  • सरदार सरोवर बाँध,  नर्मदा नदी घाटी परियोजना का सबसे बड़ा बाँध है |
  • लंबाई 1,312 कि.मी. (815 मील)

नर्मदा नदी का स्रोत और मुहाना 

स्रोत  -  नर्मदा कुंड अमरकंटक, अनूपपुर जिला मध्यप्रदेश
मुहाना - खम्भात की खाड़ी (अरब सागर) , भरूच जिला गुजरात

Trick :  
नामर्द अमर ,अनुपम महराज
खम्बा रब का , भारी  गजराज

नामर्द  -     नर्मदा कुंड
अमर   -  अमरकंटक
अनुपम  - अनूपपुर जिला
महराज  -  मध्यप्रदेश
खम्बा    -  खम्भात की खाड़ी
रब का   -  अरब सागर
भारी     -   भरूच जिला
 गजराज  -   गुजरात


नर्मदा नदी से सम्बन्धित राज्य 
मध्यप्रदेश,  महाराष्ट्र,  गुजरात
Trick - 
नामर्द महराज की महारानी गुजर गयी
नामर्द      - नर्मदा नदी 
महराज की  -  मध्य प्रदेश 
महारानी    -  महाराष्ट्र 
गुजर गयी   - गुजरात 


उपनदियाँ

 - बाएँ - बरनार, बंजर, शेर, शक्कर, दूधी, तवा, गंजाल, छोटी तवा, कुन्दी, देव, गोई
 - दाएँ - हिरन, तिन्दोली, बरना, चन्द्रकेशर, कानर, मान, ऊटी, हथनी

नर्मदा नदी के किनारे शहर  
अमरकंटक, जबलपुर, होशंगाबाद, ओंकारेश्वार, खंडवा , बड़ोदरा, झाबुआ, भरुच, धर्मपुरी , डिण्डौरी


Trick  -  
             
अमर जब होश में आके  , खंडित हुआ
बड़ा बबुआ , भरी  धर्म सभा में , दण्डित हुआ 

अमर               -   अमरकंटक
जब                  -    जबलपुर
होश में            -    होशंगाबाद
आके               -   ओंकारेश्वार,
खंडित हुआ      -   खंडवा
बड़ा                 -   बड़ोदरा 
बबुआ              -  झाबुआ
भरी                 -  भरुच
धर्म सभा में      - धर्मपुरी 
दण्डित हुआ      -  डिण्डौरी

नर्मदा नदी पर बने बांधों के नाम

सरदार सरोवर बाँध

सरदार सरोवर बाँध, नर्मदा नदी घाटी परियोजना का सबसे बड़ा बाँध है|

इंदिरा सागर बाँध
इंदिरा सागर बाँध पर बना हुआ इंदिरा सागर तालाब (Reservior) भारत का सबसे बड़ा reservoir है|
दूसरा सबसे बड़ा तालाब गोबिंदसागर तालाब है जो की भाखड़ा बाँध पर बना हुआ है|
ओम्कारेश्वर बाँध
यह बाँध नर्मदा और कावेरी के संगम पर बना हुआ है|
महेश्वर बाँध

बर्गी बाँध
इस बाँध को रानी अवंतिबाई सागर बाँध के रूप में भी जाना जाता है|

Trick : 
सरदार इंद्र है साग में, 
ओम महाशय बाग में 

सरदार    - सरदार सरोवर बाँध
इंद्र साग   - इंदिरा सागर बाँध
ओम      - ओम्कारेश्वर बाँध
महाशय    - महेश्वर बाँध
बाग में    - बर्गी बाँध



अगर आपको नर्मदा नदी की  यह ट्रिक अच्छी लगी तो इसे share करें  ताकि और Students के काम आ सके |



वैधानिक चेतावनी :

नर्मदा नदी पर मेरे द्वारा बनाया गया ट्रिक सिर्फ Students के लिए है | कोई भी सज्जन इसे अपने  पुस्तक, ब्लॉग या वेबसाईट और Youtube  पर Republish करने का प्रयत्न न करे अन्यथा कानूनी कार्यवाही संभव है 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें