*

GK TRICK - भारत के प्रमुख झील और उनसे सम्बन्धित राज्य | Lake of india facts

भारत के प्रमुख झील और उनसे सम्बन्धित राज्य  याद करने करने का जबरदस्त TRICK सिर्फ मेरे ब्लॉग पर   - मात्र 2  मिनट  में याद करें हमेशा के लिए 

Written by : Arvind Kushwaha


नमस्कार दोस्तों , इस Article में  हम भारत के प्रमुख झील और उनके राज्य को आसान  Trick द्वारा याद करेंगे  | इस ट्रिक को बनाने में वाक्यों  तथा कविता का प्रयोग किया गया है जो एक बार में ही याद हो जायेंगे | Exam में   Indian Lake  से पूछे गए कोई भी प्रश्न गलत नहीं होंगे |
भारत की प्रमुख झीलें  भारत के भूगोल का  महत्पूर्ण Topic है जो exam में Indian geography section से  अक्सर पूछे जाते हैं |  इस Article में Lake of India   और states  के अतिमहत्वपूर्ण तथ्यों के ट्रिक को संकलित किया गया है | 
जो Students Civil services, Railway, Bank, SSC, UPSSSC, Police, Army, UPTET, CTET, Group C, Group D   तथा अन्य प्रतियोगी  परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनके लिए  भारत की प्रमुख झीलें और संबंधित राज्‍य का Trick पढ़ना अत्यंत आवश्यक  है |

आशा करता हूँ  Bharat ki pramukh jheel   के Trick  अति उपयोगी सिद्ध होंगे |

1. जम्मू - कश्मीर
डल झील   , वुलर झील , बेरीनाग झील  ,  मानस बल झील   , शेषनाग झील , अनंतनाग झील , नागिन  झील

TRICK :
जामुन के डाल पे  अंतिम  बुलबुल
शेष नाग का मन  है चुलबुल

जामुन       -   जम्मू - कश्मीर
डाल           -   डल झील
अंतिम       -   अनंतनाग झील
बुलबुल      -   वुलर झील
शेष            -  शेषनाग झील
नाग           -  नागिन  झील
मन            -  मानस बल झील 
चुलबुल      - वुलर झील


2. राजस्थान :
राजसमन्द झील , पिछौला झील , सांभर झील , लूनकरनसर झील , जयसमंद झील , फतेहसागर झील ,  डीडवाना झील 

TRICK :
राजा के दण्ड से  फटे समंदर
छोला लाना  जी with  साम्भर

राजा       -   राजस्थान
दण्ड        -    डीडवाना झील
फटे         -   फतेहसागर
समंदर     -   राजसमन्द झील
छोला       -   पिछौला झील
लाना       -   लूनकरनसर झील
जी          -    जयसमंद झील
साम्भर    -   सांभर झील


3. उत्तराखण्ड :
सातताल झील   ,  नैनीताल झील , राकसताल झील , मालाताल झील , देवताल झील , नौकुछियाताल झील , खुरपाताल झील

TRICK :
उतराया  राक  , देव तलैया से
सट गयी माल  छैया  से

उतराया    -    उत्तराखण्ड
राक          -    राकसताल झील
देव            -    देवताल झील
तलैया       -    नैनीताल झील
सट           -    सातताल झील
माल          -    मालाताल झील
छैया          -    नौकुछियाताल झील


4. हुसैनसागर झील   -     आंध्रप्रदेश

TRICK :
हुस्न का अंधा
हुस्न   -  हुसैनसागर झील
अंधा   -  आंध्रप्रदेश


 
5. पुलिकट झील     -     तमिलनाडु -  आंध्रप्रदेश

TRICK :
पलक तो मिला ना अंधे से

पलक              -    पुलिकट झील
तो मिला ना     -    तमिलनाडु
अंधे                -    आंध्रप्रदेश



6. लोकटक झील      -    मणिपुर

TRICK :
टकटकी मणि पर

टकटकी   -   लोकटक झील
मणि       -    मणिपुर


7. कोलोरू झील        -    आंध्रप्रदेश

TRICK :
काला अँधेरा

काला      -   कोलोरू झील
अँधेरा     -   आंध्रप्रदेश



8. चिल्का झील    -   उड़ीसा

TRICK :
चील उड़ा

चील     -   चिल्का झील
उड़ा      -   उड़ीसा


9. केरल :
पेरियार झील , वेम्बानद झील ,  अष्टमुडी झील

TRICK :
कूल नदी है
परी  मूडी है

कूल    -   केरल
नदी    -    वेम्बानद  झील
परी     -    पेरियार झील
मूडी    -    अष्टमुडी झील


10.  लोनार झील   -      महाराष्ट्र

TRICK :
लो नारी महाराज

लो नारी      -  लोनार झील
महाराज     -   महाराष्ट्र

झील से सम्बन्धित प्रमुख तथ्य जो Exam में कई बार पूछे गए है 

भारत की प्रमुख झीलें

चिल्का झील :
  • भारत की सबसे बड़ी तटीय झील चिल्का झील है जो  ओडिशा ) राज्य में है | 
  • यह  खारे पानी की एक लैगून झील है ।
  • यहाँ नौसेना का प्रशिक्षण केन्द्र भी है । 
  • वर्षा ऋतु में चिल्का झील को  दाया ( Daya ) और भार्गवी ( Bhargavi ) नदी से जल प्राप्त होता है ।
  • इस झील की लम्बाई 65 किमी . , चौड़ाई 8 से 20 किमी और गहराई लगभग 2 मीटर है ।

सांभर झील: 
  • भारत में सबसे अधिक खारे पानी की झील सांभर झील है । यह राजस्थान में अवस्थित है |

वूलर झील :
  • भारत में सबसे बड़ी मीठे पानी की झील वूलर झील , जम्मू कश्मीर में है । 
  • तुलबुल परियोजना इसी पर स्थित है ।

चोलामू झील :
  • भारत में सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित झील चोलामू झील ( Cholamu Lake ) ( सिक्किम ) है । 
  • तीस्ता - नदी का उद्गम यहीं से होता है ।

गोविन्द बल्लभ पन्त सागर :
  • भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील गोविन्द बल्लभ पन्त सागर है |
  • यह  रिहन्द नदी पर बनाए गए बांध से बना है ।

लोकटक झील :
  • लोकटक झील ( मणिपर ) पूर्वोत्तर भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है । 
  • इस झील में केबुललामजाओं नाम का तैरता हुआ राष्ट्रीय पार्क है ।

बेम्बानद झील :
  • बेम्बानद झील ( केरल ) एक लैगून झील है । इसी झील में वेलिंगटन द्वीप है जहाँ पर राष्ट्रीय नौकायन प्रतियोगिताएँ होती हैं ।
  • भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग NH - 47A  वेलिंगटन द्वीप पर ही है ।

पुलीकट झील :
  • पूर्वी तट पर स्थित पुलीकट झील भारत की दसरी सबसे बड़ी लैंगून झील है । 
  • इसका 84 %  भाग आन्ध्र प्रदेश में एवं 16 % भाग - तमिलनाडु में पड़ता है । 
  • बैरियर टापू जिसका नाम श्रीहरिकोटा है , इसे बंगाल की खाड़ी से अलग करता है ।
  • श्रीहरिकोटा द्वीप पर सतीश धवन उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र है । 
  • पुलीकट झील के जल का मुख्य स्रोत अरानी ( Arani ) , कालंजी ( Kalangi ) एवं स्वर्णमुखी ( Swarnamukhi ) नदियाँ हैं ।
  • बकिंघम नहर , पुलीकट झील के पश्चिमी हिस्से में है । 
  • पुलीकट झील के आन्ध्र प्रदेश ( नालौर जिला ) वाले हिस्से में 1976 ई . में एक पक्षी अभयारण्य स्थापित किया गया । 
  • पुलीकट झील के तमिलनाडु वाले  हिस्से में 1980 ई . में एक पक्षी अभयारण्य स्थापित किया गया । 



अन्य मानव निर्मित झील :

उकाई झील        -   ताप्ती नदी  -  गुजरात
राणाप्रताप सागर    - चम्बल नदी   -   राजस्थान
जवाहर सागर झील  - चम्बल नदी   -   राजस्थान
गांधी सागर     -   चम्बल नदी   -  मध्य प्रदेश 
नागार्जुन सागर  -  कृष्णा नदी -   तेलंगाना तथा आन्ध्रप्रदेश 
निजामसागर     -  मंजरा नदी  - तेलगाना 

तुंगभद्रा      -    तुंगभद्रा नदी  -    कर्नाटक 

हुसैनसागर झील हैदराबाद , व सिकंदराबाद के मध्य स्थित है ।

बॉलसन :
  • पहाड़ियों से घिरे अभिकेन्द्री अपवाह वाले विस्तृत समतल गर्त को बॉलसन ( Bolsons ) कहते हैं ।
  • सांभर झील बॉलसन का उदाहरण है ।

प्लाया :
  • चौरस सतह तथा अनप्रवाहित द्रोणी वाली छोटी झीलों को प्लाया ( Playas ) कहते हैं । इसमें वर्षा का पानी जमा होता है , परन्तु जल्दी ही भाप बन कर उड़ जाता है । 
  • अधिक नमक वाली प्लाया को सैलिनास कहते हैं । 
  • प्लाया को अरब रेगिस्तान में खबारी तथा ममलाहा तथा सहारा में शिट्ट कहते हैं ।
  • डीडवाना झील प्लाया का उदाहरण है ।


अगर आपको " Indian lakes and their related states " की  ट्रिक अच्छी लगी तो इसे share करें  ताकि और Students के काम आ सके |  अपना कमेन्ट अवश्य लिखें ताकि मैं ऐसे ही और TRICK  बनाता रहूँ | आपके सुझाव का स्वागत है | अगर आपको किसी और Topic पर सहायता की जरूरत हो तो कमेन्ट  लिखकर मुझे बताएं |

वैधानिक चेतावनी :

मेरे द्वारा बनाया गया ट्रिक " Lake of india list  "  सिर्फ Students के लिए है | कोई भी सज्जन इसे अपने  पुस्तक, ब्लॉग या वेबसाईट और Youtube  पर Republish करने का प्रयत्न न करे अन्यथा कानूनी हर्जे खर्चे का स्वयं जिम्मेदार होगा  

5 टिप्‍पणियां: