*

Geography India general knowledge quiz | भारत का भूगोल Part-7

 परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह - PART 7
भारत का भूगोल : परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह - PART 7

भारत का भूगोल : परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह - PART 7

Ques. -  कौन सा राज्‍य डाक क्षेत्र आठ के अन्‍तर्गत आता है  ?- 
Ans.  बिहार, झारखण्‍ड
Ques. -  नंदा देवी बायोस्‍फेयर रिजर्व भारत का चौथा और हिमालयी राज्‍यों का प्रथम अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मान्‍यता प्राप्‍त बायोस्‍फेयर रिजर्व है, यह भारत के किस राज्‍य में स्थित है  ?- 
Ans.  उत्‍तरांचल
Ques. -  भारतीय मानक समय (Standard Time) तथा ग्रीनविच माध्‍य समय (Greenwich mean time) के कितना अन्‍तर (घण्‍टे में) है  ?- 
Ans.  : +
Ques. -  बाबा बूदन की पहाडि़याँकिस राज्‍य में स्थित है तथा यहाँ से कौन सा खनिज निकाला जाता है  ?- 
Ans.  कर्नाटक लौह अयस्‍क
Ques. -  हर वर्ष मई-जून में मानसूनी हवाएं किधर से दक्षिण भारत के हिस्‍से में प्रवेश करती है  ?- 
Ans.  दक्षिण पश्चिम से
Ques. -  तटरेखा से समुद्र में वह अधिकतम दूरी कितनी है जहाँ तक किसी देश का अनन्य आर्थिक क्षेत्र फैला हुआ होता है  ?- 
Ans.  – 200 नाटिकल मील
Ques. -  उत्‍तरांचल का प्रसिद्ध हिन्‍दू तीर्थ मन्दिर बद्रीनाथ किस नदी के किनारे स्थित है  ?- 
Ans.  अलकनन्‍दा
Ques. -  भारत में खनिज तेल के भण्‍डार मुख्‍यत: किस प्रकार की चट्टानों में पाए जाते हैं  ?- 
Ans.  अवसादी या परतदार
Ques. -  ब्रह्मपुत्र नदी तिब्‍बत में किस नाम से जानी जाती है  ?- 
Ans.  सांग्‍पो
Ques. -  पूर्णिया तथा अमावस्‍या को उच्‍च ज्‍वार का अनुभव किया जाता है, निम्‍न ज्‍वार की उत्‍पत्ति कब होती है ?
Ans.    कृष्‍ण तथा शुक्‍ल पक्ष की अष्‍टमी को
Ques. -  कश्‍मीर की वूलर झील किस प्रकार का उदाहरण है  ?- 
Ans.  विवर्तनिक झील का
Ques. -  कश्‍मीर की घाटी स्थित है  ?-  
Ans.  महान हिमालय और पीर पंजाल श्रेणी के बीच
Ques. -  भारत के दो सबसे अधिक साक्षर (Literate) राज्‍य (2001) है  ?-  
Ans.  केरल, मिजोरम
Ques. -  राष्‍ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्‍थान कहाँ स्थित है  ?- 
Ans.  गोवा में
Ques. -  2001 की जनगणना के अनुसार मध्‍यप्रदेश में अनुसूचित जनजाति का प्रतिशत है  ?- 
Ans.  –20.3 प्रतिशत
Ques. -  इंदिरा गांधी नहर परियोजना जो पूर्व में राजस्‍थान नहर परियोजना के नाम से जानी जाती थी, यह नहर पंजाब में सतलज एवं व्‍यास नदियों के संगम पर स्थित किस बाँध से निकाली गई है  ?- 
Ans.  हरिके बाँध
Ques. -  सलाल परियोजना जम्‍मू-कश्‍मीर राज्‍य की जलविद्युत परियोजना है, यह किस नदी पर बनी है  ?- 
Ans.  चिनाब नदी
Ques. -  महानदी, गोदावरी, कृष्‍णा और कावेरी बंगाल की खाड़ी में गिरती है, नर्मदा और ताप्‍ती पूर्व से पश्चिम की ओर बहती हुई किसमें गिरती है  ?- 
Ans.  खम्‍बात की खाड़ी (अरब सागर)
Ques. -  भारत और श्रीलंका के बीच विभाजित समुद्री क्षेत्र कहलाता है  ?- 
Ans.  मन्‍नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्‍य


Ques. -  हिमालय में गंगा के दो मुख्‍य उद्गम है  ?- 
Ans.  भागीरथी और अलकनंदा,
Ques. - भागीरथी गंगोत्री हिमनद के गोमुख स्‍थान से निकलती है और अलकनंदा कहाँ से निकलती है  ?- 
Ans.  अलकापुरी के हिमनद से
Ques. -  कौन सा चैनल अण्‍डमान द्वीप समूह को निकोबार द्वीप समूह से अलग करता है  ?- 
Ans.  दस डिग्री चैनल
Ques. -  एओ किस राज्‍य की जनजाति है  ?- 
Ans.  नागालैण्‍ड की
Ques. -  एसबेस्‍टॉस एक न जलने वाला रेशेदार तत्‍व है। जिसका प्रयोग इमारत निर्माण या चादरें बनाने के लिए किया जाता है। भारत में इसके निपेक्ष कहाँ पाए जाते हैं  ?- 
Ans.  आन्‍ध्रप्रदेश तथा झारखण्‍ड में
Ques. -  वूलर झील भूगर्भीय क्रिया के कारण बनी है। यह भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी वाली प्राकृतिक झील है, यह किस प्रदेश में स्थित है  ?- 
Ans.  जम्‍मू तथा कश्‍मीर
Ques. -  जनसंख्‍या के आकार में भारत संसार में चीन के बाद दूसरे स्‍थान पर हैं। भारत में संसार के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत भाग हैं, जिसमें संसार की कुल जनसंख्‍या का 16.7 प्रतिशत भाग रहता है। अनुमानों के अनुसार कब तक जनसंख्‍या के सम्‍बन्‍ध में भारत चीन से आगे बढ़ जाएगा  ?- 
Ans.  – 2045 ई. तक
Ques. -  ब्रह्मपुत्र को तिब्‍बत में सांगपो कहा जाता है। पूर्वी भाग (अरूणाचल प्रदेश में दिहांग कहा जाता है। बांग्‍लादेश में दक्षिण दिशा में बहती हुई ब्रह्मपुत्र पश्चिम से आने वाली गंगा में मिल जाती है। बांग्‍लादेश में इस संयुक्‍त नदी को क्‍या कहा जाता है  ?- 
Ans.  पद्मा
Ques. -  देश में 2001 की जनगणना के अनुसार जनसंख्‍या का औसत घनत्‍व 324 व्‍यक्ति प्रति वर्ग किमी है। देश में सर्वाधिक जनसंख्‍या घनत्‍व (9294) राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में तथा राज्‍यों में सबसे अधिक घनत्‍व (904) पं. बंगाल में हैं। सबसे कम घनत्‍व किस राज्‍य में है  ?- 
Ans.  अरूणाचल प्रदेश
Ques. -  संसार की दूसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी K2या गॉडविन आस्टिन (8610 मीटर) भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है। यह किस श्रेणी में स्थित है  ?- 
Ans.  काराकोरम
Ques. -  लौटते मानसून से कारोमण्‍डल तट या तमिलनाडु में वर्षा होने का मुख्‍य कारण हैं  ?- 
Ans.  स्‍थानीय उच्‍चावच
Ques. -  हिमालयीय सीमा क्षेत्र एवं पूर्वोत्‍तर भारत में मंगोलॉयड प्रजाति के लोग निवास करते हैं। नीग्रिटो प्रजातियों का निवास स्‍थान है  ?- 
Ans.  अण्‍डमान एवं निकोबार द्वीप समूह
Ques. -  मवेशियों की संख्‍या की दृष्टि से भारत का विश्‍व में प्रथम स्‍थान है। बकरियों की संख्‍या सबसे अधिक किस देश में है  ?- 
Ans.  भारत में
Ques. -  भारत में आने वाली हिमालय की सबसे ऊॅंची चोटी हैं  ?- 
Ans.  – K-2 गाडविन आस्टिन
Ques. -  पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट पर्वत श्रेणियाँ किस पहाड़ी में मिलती हैं  ?- 
Ans.  पालनी पहाड़ी में
Ques. -  तुंगभद्रा तथा भीमा नदियाँ किसकी सहायक नदियाँ हैं  ?- 
Ans.  कृष्‍णा नदी की
Ques. -  सलाल जलविद्युत परियोजना किस नदी पर तथा किस राज्‍य में हैं  ?- 
Ans.  चिनाव नदी पर, जम्‍मू और कश्‍मीर राज्‍य में
Ques. -  भारत के किस राज्‍य में जिप्‍सम सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता हैं  ?- 
Ans.  राजस्‍थान में
Ques. -  महाराष्ट्र  का नासिक शहर किस नदी के तट पर स्थित हैं  ?- 
Ans.  गोदावरी नदी के तट पर
Ques. -  हिमालय की किस चोटी का नाम सागरमाथा हैं  ?- 
Ans.  एवरेस्‍ट का
Ques. -  गंगा को बांग्‍लादेश में किस नाम से जाना जाता है  ?- 
Ans.  पद्मा के नाम से
Ques. -  तिस्‍ता नदी किस वृहत नदी व्‍यवस्‍था के अन्‍तर्गत आती हैं  ?- 
Ans.  ब्रह्मपुत्र नदी के
Ques. -  किस नदी को बूढ़ी गंगा के नाम से जाना जाता है  ?- 
Ans.  गोदावरी नदी को