*

HISTORY MUGHAL EMPIRE GK QUIZ | EXAM में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न : PART 2

 EXAM में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न  : PART 2
HISTORY MUGHAL EMPIRE GK QUIZ   | EXAM में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न : PART 2



 मुगलकाल ( 1526 ई . - 1857 ई . )


Ques.  मुगल वंश का संस्थापक कौन था ?. 
Ans.   बाबर  1526 ई . में
Ques.  बाबर ने किस वंश के शासक को परास्त कर मुगल साम्राज्य की नींव डाली ?. 
Ans.   लोदी वंश
Ques.  पानीपत का प्रथम युद्ध कब हुआ ?. 
Ans.   21 अप्रैल , 1526
Ques.  भारत में ग्रांड ट्रंक रोड किसने बनवाई थी ?. 
Ans.   शेरशाह सूरी ने
Ques.  गुजरात विजय की यादगार में अकबर ने किसका निर्माण कराया था ?. 
Ans.    बुलंद वरवाजा
Ques.  आईन - ए - अकबरी ' एक महान एतिहासिक कृति किसके द्वारा लिखी गई थी ?. 
Ans.   अबुल फजल
Ques.  6 अप्रैल , 1556 को पानीपत की दूसरी लड़ाई किसके बीच हुई थी ?. 
Ans.   अकबर और हेमू
Ques.  दीन - ए - इलाही ' नामक नया धर्म किसके द्वारा शुरू किया गया था ?. 
Ans.   अकबर
Ques.  प्रसिद्ध मुस्लिम शासिका चाँद बीबी , जिसने बरार को अकबर को सौंपा , किस राज्य से सम्बन्धित थी ?. 
Ans.   अहमदनगर
Ques.  मुगल प्रशासन व्यवस्था में मनसबदारी प्रणाली को किसने प्रारम्भ किया ?. 
Ans.   अकबर
Ques.  मुगल काल का महान संगीतज्ञ तानसेन किसके दरबार में थे ?. 
Ans.   अकबर
Ques.  मुगलकाल की राजभाषा कौन थी ?. 
Ans.   फारसी
Ques.  सती प्रथा की भर्त्सना करने वाला मुगल सम्राट् कौन था  ?.
 Ans.   अकबर
Ques.  किस युद्ध से भारत में मुगल राज्य की नींव पड़ी ?. 
Ans.  पानीपत का प्रथम युद्ध
Ques. मुगल चित्रकारी ने किसके शासनकाल में पराकाष्ठा / चरमोत्कर्ष प्राप्त किया ?. 
Ans.   जहाँगीर
Ques.  किसने अकबर की जीवन - कथा लिखी थी ?. 
Ans.   अबुल फजल
Ques.  किस मुगल शासक ने भारत की वनस्पतियों और प्राणी जगत , ऋतुओं और फलों का विवरण अपनी  डायरी  में दिया ?. 
Ans.   बाबर
Ques.  शेरशाह की महानता का द्योतक क्या है ?. 
Ans.   प्रशासनिक सुधार
Ques.  हुमायूँनामा ' किसने लिखा था ?. 
Ans.   गुलबदन बेगम
Ques.  अकबर के शासन में ' महाभारत ' का फारसी भाषा में अनुवाद किया गया था , वह किस नाम से जाना जाता है ?.
 Ans.   रज्मनामा
Ques.  किस मुगल सम्राट ने सैयद भाईयों को मार गिराया ?. 
Ans.   मुहम्मदशाह
Ques.  कौन अन्तिम मुगल सम्राट् थे ?. 
Ans.   बहादुरशाह
Ques.  अकबर के शासनकाल में भूराजस्व सुधारों के लिए कौन उत्तरदायी था  ?. 
Ans.   टोडरमल
Ques.  अकबर द्वारा बनवाए गए उपासना - भवन / पूजा - गृह का क्या नाम था ?. 
Ans.   इबादतखाना
Ques.  सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ तानसेन और बैजू बावरा किसके शासनकाल में सुविख्यात थे ?.
 Ans.   अकबर
Ques.  रामचरितमानस ' के लेखक तुलसीदास किसके शासनकाल में थे ?.
 Ans.   अकबर
Ques.  बाबर मूल रूप से कहाँ का शासक था ?. 
Ans.   फरगना
Ques.  किसने मुगल साम्राज्य की राजधानी को आगरा से दिल्ली स्थानान्तरित की ?.   
Ans.   शाहजहाँ
Ques.  अकबर के युवावस्था में उसका संरक्षक कौन था ?. 
Ans.   बैरम खां
Ques.  किसने ऐसे बाग - बगीचे , जिसमें बहता पानी हो , के निर्माण की परम्परा की शुरुआत की थी ?. 
Ans.   बाबर
Ques.  राजा बीरबल की उपाधि किसे दी गई थी ?. 
Ans.   महेश दास
Ques.  औरंगजेब ने ज्यादा भवनों का निर्माण नहीं करवाया क्यों ?. 
Ans.   उसे अपने शासनकाल में निरन्तर युद्ध करने पड़े
Ques.  किस मुगल शासक का दो बार राज्याभिषेक हुआ ?. 
Ans.   औरंगजेब
Ques.  ग्रांड ट्रंक सड़क किसे जोड़ती है
Ans.   कोलकाता व अमृतसर
Ques.  वर्ष 1526 ई . में लड़ी गई पानीपत की पहली लड़ाई में बाबर से कौन पराजित हुआ था ?. 
Ans.   इब्राहिम लोदी
Ques.  शेरशाह सूरी का मकबरा कहाँ स्थित है ?. 
Ans.   सासाराम
Ques.  अकबर का राज्याभिषेक कहाँ हुआ था ?.
 Ans.   कालानौर
Ques.  गुरु अर्जुनदेव किसके समकालीन थे ?. 
Ans.   जहाँगीर के
Ques.  किस राजपूत वंश ने अकबर के सामने समर्पण नहीं किया था ?. 
Ans.   सिसोदिया वंश
Ques.  किस मुगल शासक को ' आलमगीर ' कहा जाता था ?. 
Ans.   औरंगजेब
Ques.  सम्राट अकबर द्वारा किसको ' जरीकलम ' की उपाधि से अलंकत किया गया था ?. 
Ans.   मोहम्मद हुसैन
Ques.  बाबर ने पहली बार पश्चिम से कहाँ होकर भारत में प्रवेश किया था ?
Ans.   पंजाब
Ques.  हल्दीघाटी का युद्ध कब लड़ा गया ?. 
Ans.   1576
Ques.  फैजी किसके दरबार में रहा ?. 
Ans.   अकबर
Ques.  किसके समय में मलिक मोहम्मद जायसी ने ' पद्मावत ' की रचना की ?. 
Ans.   शेरशाह
Ques.  किसने चौसा की लड़ाई ( 1539 ई . ) में हुमायूँ को पराजित किया था ?. 
Ans.   शेरशाह
Ques.  हुमायूँ का मकबरा कहाँ है ?. 
Ans.   दिल्ली में
Ques.  किस मुगल शासक ने दो बार शासन किया ?.
 Ans.   हुमायूँ
Ques.  भारत में बीबी का मकबरा कहाँ स्थित है ?. 
Ans.   औरंगाबाद में
Ques.  फतेहपुर सीकरी स्थित लाल पत्थर से निर्मित शेख सलीम चिश्ती के मकबरे को किसने संगमरमर का करवाया ?. 
Ans.   जहाँगीर
Ques.  किस मुगल शासक को पहले आगरा में दफनाया गया बाद में उसकी एक अफगान विधवा शव को काबूल ले गयी और वहीं एक बाग में दफनाया ?. 
Ans.   बाबर
Ques.  किस युद्ध को जीतने के बाद शेरशाह ने दिल्ली में अफगान सत्ता की स्थापना की ?. 
Ans.   बिलग्राम का युद्ध
Ques.  शाहजहाँ ने किस शहर में मोती मस्जिद बनवाई थी ?. 
Ans.   आगरा
Ques.  किस मुगल बादशाह ने जजिया नामक कर पुनः लगाया ?. 
Ans.   औरंगजेब
Ques.  अकबर के शासनकाल में ' अमलगुजार ' नामक अधिकारी का कार्य क्या  था ?. 
Ans.   भूमि राजस्वका मूल्यांकन और संग्रह करता
Ques.  शिवाजी ने मुगलों को किस संधि के द्वारा किलों को स्थान्तरित  किया ?. 
Ans.   पुरंदर


Ques.  किस वर्ष वैशाखी के दिन 13 अप्रैल को गुरु गोविन्द सिंह ने ' खालसा पंथ की नींव रखी थी ?. 
Ans.   1699
Ques.  कौन - सा मुगल बादशाह पहले तो अंग्रेजों का कैदी रहा और बाद में जीवनपर्यन्त मराठों का पेंशनभोगी रहा ?. 
Ans.   शाहआलम
Ques.  दक्षिण में किसके शासन में मुगल साम्राज्य तमिल राज्य  क्षेत्र तक फैला ?. 
Ans.   औरंगजेब
Ques.  मुगलकाल में किस बन्दरगाह को मक्का द्वार  कहा जाता था  ?. 
Ans.   सूरत
Ques.  भारत के इतिहास के संदर्भ में अब्दुल हमीद लाहौरी कौन था ?. 
Ans.   शाहजहाँ के शासन का एक राजकीय इतिहासकार
Ques. किस मुगल बादशाह की मृत्यु   दीनपनाह पुस्तकालय को सीढ़ियों से गिरने के कारण हुई ?. 
Ans.   हुमायूँ
Ques.  किस मुगल बादशाह के दुर्भाग्य पर व्यंग्य करते हुए लेनपुल ने लिखा है, वह जीवन भर ठोकरें खाता रहा और ठोकर खाकर ही उसके जीवन का अंत हुआ  ?. 
Ans.   हुमायूँ
Ques.  मुगल प्रशासन में मुहतसिब कौन था ?. 
Ans.   लोक आचरण अधिकारी
Ques.  मुगल प्रशासन में मदद - ए - माश ' इंगित करता है ?. 
Ans.   विद्वानों को दी जाने वाली राजस्वमुक्त अनुदत्त भूमि
Ques.  ' दास्तान - ए - अमीर हम्जा ' का चित्रांकन किसके द्वारा किया गया ?.
 Ans.   अब्दूसमद
Ques.  किस सुल्तान ने पहले ' हजरत - ए - आला ' की उपाधि अपनाई और बाद में सुल्तान की ?. 
Ans.   शेरशाह सूरी
Ques.  किस मुगल बादशाह को वजीर गाजीउद्दीन ने दिल्ली में दाखिल नहीं होने दिया ?. 
Ans.   शाह आलम द्वितीय
Ques.  मसनवी जो बाबर द्वारा मुस्लिम कानून के नियमों का संग्रह है ?. 
Ans.   मुबायीन
Ques.  औरंगजेब द्वारा चलाये जिहाद का अर्थ है ?. 
Ans.   वार - उल - इस्लाम
Ques.  दिल्ली के लाल किले का निर्माण किसने करवाया था ?.
 Ans.   शाहजहाँ
Ques.  किस इतिहासकार ने शाहजाँ के शासनकाल को मुगलकाल का ' स्वर्णयुग ' कहा है ?. 
Ans.   पु . एल . श्रीवास्तव
Ques.  पटना को प्रान्तीय राजधानी किसने बनाया था ?. 
Ans.   शेरशाह ने
Ques.  मयूर सिंहासन ( ' तख्न - ए - ताऊस ' ) पर बैठने वाला अन्तिम मुगल बादशाह कौन था ?. 
Ans.   मुहम्मद शाह ' रंगीला '
Ques.  किसमें हिन्द तथा ईरानी वास्तुकला का सर्वप्रथम समन्वय देखने को मिलता है ?. 
Ans.   शेरशाह के मकबरे में
Ques.  शेरशाह के बचपन का क्या नाम था ?. 
Ans.   फरीद खां
Ques.  शेरशाह को उसके पिता हसन खाँ ने एक जागीर के प्रबंधक के रूप में नियुक्त किया था , वह जागीर क्या थी ?. 
Ans.   सहसराम / सासाराम
Ques.  पानीपत के युद्ध में बाबर की जीत का मुख्य कारण क्या था ?. 
Ans.   उसकी सैन्य कुशलता
Ques.  ' जाब्दी प्रणाली ' किसकी उपज थी ?. 
Ans.   -शेरशाह
Ques.  जवाबित ' का सम्बन्ध किससे था ?. 
Ans.   राज्य कानून से
Ques.  ईरान के शाह और मुगल शासको के बीच झगड़े की जड़ क्या थी ?.
 Ans.   कंधार
Ques.  मुमताज महल का असली नाम क्या था ?.
 Ans.   अर्जुमंद बानो बेगम
Ques.  किस मुगल बादशाह को जिन्दा पीर' कहा जाता था ?. 
Ans.   औरंगजेब
Ques.  अकबर द्वारा बनाई गई कौन - सी इमारत का नक्शा बौद्ध विहार की तरह है ?. 
Ans.   पंच महल
Ques.  अन्तिम मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर था । उनके पिता का नाम क्या था ?. 
Ans.  
-अकबरशाह
Ques.  अकबर ने सर्वप्रथम वैवाहिक सम्बन्ध राजपुतों के जिस गह में स्थापित किये , वह था ?. 
Ans.   कछवाहों से
Ques.  औरंगजेब ने दक्षिण में जिन दो राज्यों को विजित किया था, वे थे ?. 
Ans.   गोलकुंडा और बीजापुर
Ques.  किस मुगल बादशाह ने अपनी आत्मकथा फारसी में लिखी  ?. 
Ans.   जहाँगीर
Ques.  मुगलों ने नवरोज / नौरोज का त्योहार कहाँ से लिया ?. 
Ans.   पारसियों से
Ques.  कौन - सा मकबरा द्वितीय ताजमहल ' कहलाता है ?. 
Ans.   राबिया - उदवोरानी का मकबरा / बीबी का मकबरा
Ques.  किस बादशाह के अन्तर्गत मुगल सेना में सर्वाधिक हिन्दु सेनापति थे ?. 
Ans.   औरंगजेब
Ques.  किस इतिहासकार ने अकबर द्वारा प्रतिपादित ' दीन - ए - इलाही ' को एक धर्म कहा ?. 
Ans.   अबुल फजल
Ques.  ' अनवार - ए - सुहैली ' ग्रन्थ किसका अनुवाद है ?. 
Ans.   पंचतंत्र
Ques.  धरमत का युद्ध ( अप्रैल 1658 ) किनके बीच लड़ा गया ?. 
Ans.   औरंगजेब और दारा शिकोह
Ques.  जहाँगीर के दरबार में पक्षियो का सबसे बड़ा चित्रकार कौन था ?. 
Ans.   मंसूर
Ques.  किसने मुगलकाल में एतिहासिक विवरण लिखा ?. 
Ans.    गुलबदन बेगम
Ques.  प्रसिद्ध संगीतज्ञ तानसेन का मकबरा कहाँ स्थित है ?. 
Ans.   ग्वालियर में
Ques.  गुलबदन बेगम किसकी पुत्री  थी ?. 
Ans.   बाबर की
Ques.  मुगल प्रशासन में जिले को किस नाम से जाना जाता था ?. 
Ans.   सरकार
Ques.  किस सिक्ख गुरु की मृत्यु के लिए औरगजेब जिम्मेदार था ?. 
Ans.   गुरु तेग बहादुर
Ques.  भारत के मुगल शासक बनने पर जहीरुद्दीन मुहम्मद ने क्या नाम रखा ?.  Ans.   बाबर
Ques.  अकबर के काल में महाभारत का फारसी अनुवाद जिसके निर्देशन में हुआ , वह कौन था ?. 
Ans.   फैजी
Ques.  दिल्ली की प्रसिद्ध जामा मस्जिद का निर्माण किसने किया ?. 
Ans.   शाहजहाँ