*

GK TRICK - Virus Bacteria Protozoa Fungus से होने वाले रोग


वायरस से होने वाले प्रमुख रोग -

रेबीज , इबोला , चेचक ,  एड्स ,  जुकाम , पोलियो , इनफ्लूएन्जा , खसरा , हर्पीज ,  डेंगू ज्वर , मेनिनजाइटिस  , चिकनगुनिया ,  कंजक्टीवाइटिस

आइये इसे ट्रिक से याद करें -

Tricky Words-

वायरस ( विषाणु )  :   रस   , रस्सी ,  विष

1.  रेबीज , इबोला , चेचक , एड्स , जुकाम –

Trick:  रवि ने मुंह बोले  चाचा के एड में काम किया

व्याख्या : रवि से हो गया रेबीज, मुंह बोले से इबोला , चाचा से चेचक , एड से एड्स , काम से जुकाम 

2.  पोलियो -  पी लो  रस

पी लो से हो गया पोलियो , रस से वायरस

3.  इनफ्लूएन्जा -  इन फूलों में रस है

इन फूलों से हो गया इनफ्लूएन्जा , रस से वायरस

4. खसरा -  खस का रस

खस से हो गया खसरा , रस से वायरस

5. हर्पीज  -  पी जा रस

पी जा से हो गया हर्पीज , रस से वायरस

6. डेंगू ज्वर  -   डॉग रस्सी से बंधा है

 डॉग से हो गया डेंगू , रस्सी से वायरस

7. मेनिनजाइटिस  - मन में विष भरा है

मन से हो गया मेनिनजाइटिस , विष से विषाणु

8. चिकनगुनिया -  चिकन में रस कम है

चिकन से हो गया चिकनगुनिया , रस से वायरस

9.  कंजक्टीवाइटिस  -   वाइरस

 

 

बैक्टिरिया (  जीवाणु  ) से होने वाले रोग -

टिटनेस ,  प्लेग , हैजा , क्षयरोग ,  टायफायड , तपेदिक ,  डिप्थीरिया , गोनोरिया , काली खांसी , निमोनिया , कुष्ट रोग

Tricky  Words :

बैक्टिरिया (  जीवाणु  )   :  बैटरी ,   जल ( पानी ) , जीव

 

1.  टिटनेस -  टट्टी करके जल से धोवो

टट्टी से हो गया टिटनेस , जल से हो गया जीवाणु

2.  प्लेग -  प्लेट में जल है

प्लेट से हो गया प्लेग , जल से जीवाणु

3.  हैजा -  हौज में जल है

हौज से हो गया हैजा , जल से जीवाणु

4.  क्षयरोग  -  जल का क्षय हो रहा है

क्षय से हो गया क्षय रोग , जल से जीवाणु

5. टायफायड  -  Toy  में बैटरी नहीं लगा है

Toy  से हो गया टायफायड , बैटरी से बैक्टीरिया

6.  तपेदिक  -  ताप होने पर जल डाल दो

ताप से हो गया तपेदिक , जल से जीवाणु

7. डिप्थीरिया  -  जल में बहुत depth  ( गहरा )  है

डेप्थ से हो गया डिप्थीरिया 

8. गोनोरिया  -  गुनगुना पानी ( जल )

गुनगुना से हो गया गोनोरिया 

9. काली खांसी  -  बैटरी जल के काली हो गयी है

काली से हो गया काली खांसी , बैटरी से बैक्टीरिया  

10. निमोनिया  -  नमी जल के कारण होता है

नमी से हो गया निमोनिया , जल से जीवाणु

11.  कुष्ट रोग  -  कष्ट में जीव

कष्ट से हो गया कुष्ट रोग , जीव से जीवाणु

 

 

प्रोटोजोआ से होने वाले रोग -   

मलेरिया  , पायरिया ,  सोने की बीमारी , पेचिस ,  कालाजार

Tricky Words –

प्रोटोजोआ -  पटाओ ,  जुआ

1.  मलेरिया  -  माल पटाओ

माल से हो गया मलेरिया , पटाओ से प्रोटोजोआ

2. पायरिया  -  पाए से पीटो

पाए से हो गया पायरिया , पीटो से प्रोटोजोआ

3. सोने की बीमारी -  सोने को जूए में हार गया

सोने से हो गया सोने की बीमारी , जूए से प्रोटोजोआ

4. पेचिस – पेंच से  पटी

पेंच से हो गया पेचिस , पटी से  प्रोटोजोआ

5. कालाजार -  काला बाजार जुआ है

काला बाजार से हो गया कालाजार , जुआ से प्रोटोजोआ

 

फफूदी से होने वाले रोग –

  गंजापन ,  एथलीट फुट ,  दमा , खाज , दाद

ट्रिक-  फूफा के फूट में गंदा खाद

फूफा  - फफूंदी

फूट -  एथलीट फुट

गं  -  गंजापन

दा – दाद

खा – खाज

द – दमा

 


Indian Railway Exam -GK Previous Year Paper -RRB Set-2

 

नमस्कार दोस्तों, इंडियन रेलवे सामान्य ज्ञान सेक्शन में Indian Railways Exam Group A, Group B, Group C , Group D  में विगत वर्षों से सामान्य ज्ञान में  आये हुए प्रश्नों के 50 प्रश्न प्रति सेट प्रस्तुत किया गया है | ये प्रश्न आगामी विभिन्न  प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं | 

RRB भोपाल 1994 , RRB भोपाल 1995 , RRB सिकन्दराबाद 1994 

Indian Railway Exam -GK Previous Year Paper -RRB  Set-2


प्रश्न 1 -  ' चक्रवात ' किस  कारण से आता है ?

उत्तर -  निम्नदाब के कारण

 

प्रश्न 2 -  भारत में प्रथम रेल किसके शासनकाल में चलाया गया था ?

उत्तर -  लॉर्ड डलहौजी के

 

प्रश्न 3 -  1556 में पानीपत की दूसरी लड़ाई किसके बीच हुई थी ?

उत्तर -  अकबर और हेमू के

 

प्रश्न 4 -  मानसरोबर झील कहाँ स्थित है ?

उत्तर -  तिब्बत में

 

प्रश्न 5 -  विजयनगर किस नदी के तट पर स्थित है ?

उत्तर -  तुंगभद्रा

 

प्रश्न 6 -  बहमनी राजाओं की राजधानी कहाँ थी ?

उत्तर -  गुलबर्गा

 

प्रश्न  7-  तड़ित विद्युत किसके के द्वारा उत्पन्न होता है ?

उत्तर -  विद्युत विसर्जन

 

प्रश्न  8-  रेबीज नामक रोग किसके द्वारा होता है ?

उत्तर -  विषाणु ( वाइरस )

 

प्रश्न 9 -  मानव का सामान्य रक्त दाब कितना होता है ?

उत्तर -  120/80 मिमी

 

प्रश्न  10-  शहद में मुख्यत क्या होता है ?

उत्तर -  कार्बोहाइड्रेट

 

प्रश्न 11 -  संविधान के किस अनुच्छेद  में भारत को राज्यों का संघ कहा गया है

उत्तर -  अनुच्छेद -1 में

 

प्रश्न 12 -  विक्टोरिया प्रपात किस नदी पर है ?

उत्तर -  जैमवेजी

 

प्रश्न 13 -  हीरे की चमक का कारण क्या है ?

उत्तर -  प्रकाश का सम्पूर्ण आंतरिक परावर्तन

 

प्रश्न  14-  रजिया सुल्तान किसकी बेटी थी ?

उत्तर -  इल्तुतमिश की

 

प्रश्न  15-  भारत में सर्वाधिक शुद्ध सोने के सिक्के किसने जारी किए ?

उत्तर -  कुषाण वंश के शासकों ने

 

प्रश्न 16 -  सूर्य की ऊर्जा का मुख्य कारण क्या है ?

उत्तर -  नाभिकीय संलयन

 

प्रश्न 17 -  किसने गुरूनानक की जीवनी लिखी थी ?

उत्तर -  सिख गुरू गुरु अंगददेव ने

 

प्रश्न  18-  रोम शहर किस नदी के किनारे बसा है ?

उत्तर -  टाइबर नदी के

 

प्रश्न 19 -  राज्यसभा द्वारा लोकसभा को धन विधेयक कितने दिनों में लौटा दिए जाने चाहिए ?

उत्तर -  14 दिनों में

 

प्रश्न  20-  चोल राजाओं की राजधानी कहाँ थी ?

उत्तर -  तंजौर

 

प्रश्न 21 -  भारत में अंतरिक्ष आयोग एवं अंतरिक्ष विभाग की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर -  1972 ई० में

 

प्रश्न 22 -  ' पूरी ' स्थित जगन्नाथ मंदिर को किस वंश के शासकों ने बनवाया था ?

उत्तर -  गंग वंश के शासकों ने

 

प्रश्न  23-  बंगलादेश में गंगा नदी को क्या कहा जाता है ?

उत्तर -  पद्मा

 

प्रश्न  24-  किसको जुड़वाँ शहर के नाम से जाना जाता है ?

उत्तर -  हैदराबाद तथा सिकन्दराबाद

 

प्रश्न  25-  महाभारत का प्राचीन नाम क्या है ?

उत्तर -  जय संहिता

 

प्रश्न 26 -  सबसे प्राचीन वेद कौन सा है ?

उत्तर -  ऋग्वेद

 

प्रश्न  27-  राष्ट्रपति अपना त्याग पत्र किसको सौंपता है ?

उत्तर -  उपराष्ट्रपति को

 

प्रश्न 28 -  हजामती दर्पण के रूप में किसका प्रयोग होता है ?

उत्तर -  अवतल दर्पण का

 

प्रश्न 29 -  तानसेन का असली नाम क्या था ?

उत्तर -  रामतनु पाण्डे

 

प्रश्न 30 -  खजुराहो मंदिर कितने वर्ष पुराना है ?

उत्तर -  लगभग 1000 वर्ष

 

प्रश्न  31-  ' हाथी गुम्फा ' किस राज्य में है ?

उत्तर -  उड़ीसा

 

प्रश्न 32 -  ' हाथी गुम्फा ' किसने बनवाया था ?

उत्तर -  खारवेल ने

 

 

प्रश्न 33 -  गोकक झरना कहाँ स्थित है ?

उत्तर -  बेलागाँवी ( कर्नाटक ) में

 

प्रश्न  34-  अम्लीय वर्षा का मुख्य कारण क्या है ?

उत्तर -  SO2 , तथा NO2

 

प्रश्न  35-  ' गुड अर्थ ' पुस्तक के लेखक कौन है ?

उत्तर -  पर्ल एस॰ बक

 

प्रश्न  36-  भारत की प्रथम युद्धक मिसाईल कौन है ?

उत्तर -  पृथ्वी

 

प्रश्न  37-  सामाजिक सुधार करने वाला प्रथम मुसलमान शासक कौन था ?

उत्तर -  जलालुद्दीन अकबर

 

प्रश्न 38 -   आयात - निर्यात बैंक ( Exim Bank ) की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर -  1982 में

 

प्रश्न  39-  ट्रॉजिस्टर का आविष्कार कब हुआ था ?

उत्तर -  1948 ई ० में

 

प्रश्न  40-  अकबर का राजस्व मंत्री कौन था ?

उत्तर -  टोडरमल

 

प्रश्न 41 -  पृथ्वी का ध्रुवीय व्यास कितना  है ?

उत्तर -  12,714 किमी ०

 

प्रश्न 42 -  लोहे का निष्कर्षण किस अयस्क से किया जाता है ?

उत्तर -  हेमेटाइट

 

प्रश्न 43 -  देश का सबसे बड़ा बन्दरगाह कौन सा है ?

उत्तर -  मुम्बई

 

प्रश्न  44-  पारिस्थितिकी तंत्र की संकल्पना किसने दी ?

उत्तर -  टांसले ने

 

प्रश्न  45-  14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण कब हुआ था ?

उत्तर -  19 जुलाई , 1969

 

प्रश्न 46 -  संविधान सभा का गठन किसकी सिफारिश पर हुआ था ?

उत्तर -  कैबिनेट मिशन ( 16 मई , 1946 ) की

 

प्रश्न  47-  भारत का प्रथम नागरिक कौन होता है ?

उत्तर -  राष्ट्रपति

 

प्रश्न  48-  ध्वनि किस  मात्रक में मापी जाती है ?

उत्तर -  डेसीबल में

 

प्रश्न  49-  गांधी जी का जन्म गुजरात के पोरबंदर नामक स्थान पर कब हुआ था ?

उत्तर -  2 अक्टूबर , 1869 को

 

प्रश्न  50-  गुप्त वंश का संस्थापक कौन था ?

उत्तर -  श्री गुप्त