*

Indian Railway Exam -GK Previous Year Paper -RRB Set-2

 

नमस्कार दोस्तों, इंडियन रेलवे सामान्य ज्ञान सेक्शन में Indian Railways Exam Group A, Group B, Group C , Group D  में विगत वर्षों से सामान्य ज्ञान में  आये हुए प्रश्नों के 50 प्रश्न प्रति सेट प्रस्तुत किया गया है | ये प्रश्न आगामी विभिन्न  प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं | 

RRB भोपाल 1994 , RRB भोपाल 1995 , RRB सिकन्दराबाद 1994 

Indian Railway Exam -GK Previous Year Paper -RRB  Set-2


प्रश्न 1 -  ' चक्रवात ' किस  कारण से आता है ?

उत्तर -  निम्नदाब के कारण

 

प्रश्न 2 -  भारत में प्रथम रेल किसके शासनकाल में चलाया गया था ?

उत्तर -  लॉर्ड डलहौजी के

 

प्रश्न 3 -  1556 में पानीपत की दूसरी लड़ाई किसके बीच हुई थी ?

उत्तर -  अकबर और हेमू के

 

प्रश्न 4 -  मानसरोबर झील कहाँ स्थित है ?

उत्तर -  तिब्बत में

 

प्रश्न 5 -  विजयनगर किस नदी के तट पर स्थित है ?

उत्तर -  तुंगभद्रा

 

प्रश्न 6 -  बहमनी राजाओं की राजधानी कहाँ थी ?

उत्तर -  गुलबर्गा

 

प्रश्न  7-  तड़ित विद्युत किसके के द्वारा उत्पन्न होता है ?

उत्तर -  विद्युत विसर्जन

 

प्रश्न  8-  रेबीज नामक रोग किसके द्वारा होता है ?

उत्तर -  विषाणु ( वाइरस )

 

प्रश्न 9 -  मानव का सामान्य रक्त दाब कितना होता है ?

उत्तर -  120/80 मिमी

 

प्रश्न  10-  शहद में मुख्यत क्या होता है ?

उत्तर -  कार्बोहाइड्रेट

 

प्रश्न 11 -  संविधान के किस अनुच्छेद  में भारत को राज्यों का संघ कहा गया है

उत्तर -  अनुच्छेद -1 में

 

प्रश्न 12 -  विक्टोरिया प्रपात किस नदी पर है ?

उत्तर -  जैमवेजी

 

प्रश्न 13 -  हीरे की चमक का कारण क्या है ?

उत्तर -  प्रकाश का सम्पूर्ण आंतरिक परावर्तन

 

प्रश्न  14-  रजिया सुल्तान किसकी बेटी थी ?

उत्तर -  इल्तुतमिश की

 

प्रश्न  15-  भारत में सर्वाधिक शुद्ध सोने के सिक्के किसने जारी किए ?

उत्तर -  कुषाण वंश के शासकों ने

 

प्रश्न 16 -  सूर्य की ऊर्जा का मुख्य कारण क्या है ?

उत्तर -  नाभिकीय संलयन

 

प्रश्न 17 -  किसने गुरूनानक की जीवनी लिखी थी ?

उत्तर -  सिख गुरू गुरु अंगददेव ने

 

प्रश्न  18-  रोम शहर किस नदी के किनारे बसा है ?

उत्तर -  टाइबर नदी के

 

प्रश्न 19 -  राज्यसभा द्वारा लोकसभा को धन विधेयक कितने दिनों में लौटा दिए जाने चाहिए ?

उत्तर -  14 दिनों में

 

प्रश्न  20-  चोल राजाओं की राजधानी कहाँ थी ?

उत्तर -  तंजौर

 

प्रश्न 21 -  भारत में अंतरिक्ष आयोग एवं अंतरिक्ष विभाग की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर -  1972 ई० में

 

प्रश्न 22 -  ' पूरी ' स्थित जगन्नाथ मंदिर को किस वंश के शासकों ने बनवाया था ?

उत्तर -  गंग वंश के शासकों ने

 

प्रश्न  23-  बंगलादेश में गंगा नदी को क्या कहा जाता है ?

उत्तर -  पद्मा

 

प्रश्न  24-  किसको जुड़वाँ शहर के नाम से जाना जाता है ?

उत्तर -  हैदराबाद तथा सिकन्दराबाद

 

प्रश्न  25-  महाभारत का प्राचीन नाम क्या है ?

उत्तर -  जय संहिता

 

प्रश्न 26 -  सबसे प्राचीन वेद कौन सा है ?

उत्तर -  ऋग्वेद

 

प्रश्न  27-  राष्ट्रपति अपना त्याग पत्र किसको सौंपता है ?

उत्तर -  उपराष्ट्रपति को

 

प्रश्न 28 -  हजामती दर्पण के रूप में किसका प्रयोग होता है ?

उत्तर -  अवतल दर्पण का

 

प्रश्न 29 -  तानसेन का असली नाम क्या था ?

उत्तर -  रामतनु पाण्डे

 

प्रश्न 30 -  खजुराहो मंदिर कितने वर्ष पुराना है ?

उत्तर -  लगभग 1000 वर्ष

 

प्रश्न  31-  ' हाथी गुम्फा ' किस राज्य में है ?

उत्तर -  उड़ीसा

 

प्रश्न 32 -  ' हाथी गुम्फा ' किसने बनवाया था ?

उत्तर -  खारवेल ने

 

 

प्रश्न 33 -  गोकक झरना कहाँ स्थित है ?

उत्तर -  बेलागाँवी ( कर्नाटक ) में

 

प्रश्न  34-  अम्लीय वर्षा का मुख्य कारण क्या है ?

उत्तर -  SO2 , तथा NO2

 

प्रश्न  35-  ' गुड अर्थ ' पुस्तक के लेखक कौन है ?

उत्तर -  पर्ल एस॰ बक

 

प्रश्न  36-  भारत की प्रथम युद्धक मिसाईल कौन है ?

उत्तर -  पृथ्वी

 

प्रश्न  37-  सामाजिक सुधार करने वाला प्रथम मुसलमान शासक कौन था ?

उत्तर -  जलालुद्दीन अकबर

 

प्रश्न 38 -   आयात - निर्यात बैंक ( Exim Bank ) की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर -  1982 में

 

प्रश्न  39-  ट्रॉजिस्टर का आविष्कार कब हुआ था ?

उत्तर -  1948 ई ० में

 

प्रश्न  40-  अकबर का राजस्व मंत्री कौन था ?

उत्तर -  टोडरमल

 

प्रश्न 41 -  पृथ्वी का ध्रुवीय व्यास कितना  है ?

उत्तर -  12,714 किमी ०

 

प्रश्न 42 -  लोहे का निष्कर्षण किस अयस्क से किया जाता है ?

उत्तर -  हेमेटाइट

 

प्रश्न 43 -  देश का सबसे बड़ा बन्दरगाह कौन सा है ?

उत्तर -  मुम्बई

 

प्रश्न  44-  पारिस्थितिकी तंत्र की संकल्पना किसने दी ?

उत्तर -  टांसले ने

 

प्रश्न  45-  14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण कब हुआ था ?

उत्तर -  19 जुलाई , 1969

 

प्रश्न 46 -  संविधान सभा का गठन किसकी सिफारिश पर हुआ था ?

उत्तर -  कैबिनेट मिशन ( 16 मई , 1946 ) की

 

प्रश्न  47-  भारत का प्रथम नागरिक कौन होता है ?

उत्तर -  राष्ट्रपति

 

प्रश्न  48-  ध्वनि किस  मात्रक में मापी जाती है ?

उत्तर -  डेसीबल में

 

प्रश्न  49-  गांधी जी का जन्म गुजरात के पोरबंदर नामक स्थान पर कब हुआ था ?

उत्तर -  2 अक्टूबर , 1869 को

 

प्रश्न  50-  गुप्त वंश का संस्थापक कौन था ?

उत्तर -  श्री गुप्त

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें