*

Indian Railway : General Knowledge | भारतीय रेलवे GK

 

नमस्कार दोस्तों , AKWEBCLASS  में आपका स्वागत है  |   विगत  परीक्षा में सामान्य अध्ययन के Indian Railway  ( भारतीय रेलवे )   से पूछे गए  प्रश्नों  का    संग्रह प्रस्तुत किया गया हैजो आगामी परीक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी है 

सभी प्रश्न  मानक पुस्तकों    LUCENT, Arihant , Pratiyogita darpan, Success Mirror, GK upkar prakashan, Rapid Samanya Gyan 2022 , Drishti general knowledge , Railway speedy  आदि से सावधानी पूर्वक तैयार किया गया है 

जो Students Civil services, Railway, Bank, SSC, UPSSSC, Police, Army, UPTET, CTET, Group C, Group D , Lekhpal, VDO  तथा अन्य प्रतियोगी  परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनके लिए    के  ये महत्वपूर्ण GK in Hindi   अति उपयोगी  सिद्ध  होंगे |

 

Indian Railway : General Knowledge

* भारतीय रेल एशिया में सबसे बड़ी तथा विश्व में दसरी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है।

* रेलवे, भारत का सबसे बड़ा नियोक्ता संस्थान है।

* IRCTC का आशय है - Indian Railway Catering and Tourism Corporation.

* भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना मार्च, 1905 ई. में (लॉर्ड कर्जन के समय) की गई थी।

* भारतीय रेल का राष्ट्रीयकरण 1950 में हुआ।

*  भारतीय रेल का मूलमंत्र सुरक्षा, संरक्षा एवं समय पालन है।

* भारत में सर्वप्रथम रेल की शुरूआत 16 अप्रैल 1853 ई. में मुम्बई मे थाणे (34 km)  के बीच लॉर्ड डलहौजी के शासनकाल में प्रारंभ हुई थी जिसका नाम 'ब्लैक-ब्यूटी' था।

* देश में प्रथम विद्युत रेल 3 फरवरी, 1925 को मुम्बई (V.T.) से कुर्ला के बीच चलाई गयी थी।

* डेक्कन क्वीन बिजली चालित प्रथम ट्रेन थी।

* भारतीय रेलवे एक्ट 1990 ई. में पारित हुआ।

* देश में पहली मेट्रो रेल 24 अक्टूबर, 1984 को कोलकाता में दमदम से टॉलीगंज तक तथा दूसरी मेट्रो रेल सेवा दिल्ली में 24 दिसम्बर, 2002 को शहादरा से तीस हजारी के बीच प्रारंभ हुई।

* देश में सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली रेलगाड़ी विवेक एक्सप्रेस है, जो डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी (4286 किमी.) जाती है।

* रेलवे बजट, आम बजट से अलग 1924-25  में एकवर्थ समिति के सिफारिश पर हुआ।  

* प्रथम रेल बजट को जॉन मथाई ने पेश किया।

* भारत का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म उत्तर-प्रदेश का गोरखपुर (1366.33 मी.) है।

* सबसे लम्बी रेल सुरंग पीर पंजाल या बनिहाल रेल सुरंग (जम्मू-कश्मीर, 11.215 किमी.) है।

* भारत का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड मुगलसराय (उत्तर प्रदेश ) में है, जो पूर्व-मध्य रेलवे में है।

* भारतीय रेलवे का 'राष्ट्रीय रेल संग्रहालय' नई दिल्ली तथा क्षेत्रीय रेल संग्रहालय' मैसूर में है।

* भारत की पहली मोनो रेल मुम्बई में  1 फरवरी, 2014 को प्रारंभ हुई।

* भारतीय रेलवे में 69 डिवीजन (मंडल) है।

* भारतीय रेलवे को 17 जोनों में बाँटा गया है।

* रेलवे में भर्ती हेतु 21 रेलवे भर्ती बोर्ड है।

* भारतीय रेलवे के प्रतीक (Logo) में 17 तारे है।

* रेल शताब्दी समारोह 1953 में शुरू हुआ।

* 16 अप्रैल को रेल दिवस तथा 10-16 अप्रैल को रेल सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।

* भारत में सिर्फ महिलाओं के लिए एकमात्र ट्रेन मुम्बई के चर्चगेट से बोरीबली तक चलती है।

* इन्टीग्रल कोच फैक्टरी (पैराम्बूर, तमिलनाडु) स्विट्जरलैंड के मॉडल पर आधारित है।

* रेलवे स्टाफ कॉलेज बड़ौदा में स्थित है।

* रेलवे में आमदनी का बड़ा जरिया माल भाड़ा है।

* रेलवे सुरक्षा बल (RPF) 1882 को गठित हुआ।

* स्वतंत्र भारत के प्रथम रेलमंत्री आसफ अली थे।

* देश की पहली महिला रेलमंत्री ममता बनर्जी है।

* भारत की सबसे तेज चलने वाली रेलगाड़ी गतिमान एक्सप्रेस  है (शुरूआत-5 अप्रैल, 2016) जो दिल्ली-आगरा के बीच चलती है।

* राजधानी एक्सप्रेस सर्वप्रथम 1 मार्च, 1969 को दिल्ली और हावड़ा के बीच चली थी।

* कोंकण रेल (स्थापना-26 जनवरी, 1998) परियोजना भारतीय रेलवे की बहुउद्देशीय और वृहत्तम रेल परियोजना है, जिसकी लम्बाई 780 किमी (रोहा से मंगलौर तक) है।

* कोंकण रेल (मुख्यालय-पणजी) महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल को जोड़ती है।

* सर्वप्रथम वातानुकलित रेलगाड़ी मुम्बई और बड़ौदा के बीच 1936 ई० में शुरू की गई थी।

* रेल कर्मचारी बीमा योजना 1977 में लागू हुआ।

* रेलयात्री बीमा योजना 1994 में प्रारंभ हुई।

* दक्षिण-पूर्व रेलवे को ब्लू चिप कहा जाता है।

* देश में उत्तर रेलवे की लम्बाई सबसे अधिक तथा पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की सबसे कम है।

* भारत का सबसे लम्बा रेलवे पुल (सेतु) वेम्बानाड रेल सेतु (कोच्चि, केरल) तथा सबसे ऊँचा रेलवे स्टेशन घुम (प. बंगाल) है।

* रेलवे मार्ग की कुल लम्बाई 67,312 किमी है।

* भारतीय रेलवे में प्रथम महिला रेलवे डाईवर सुरेखा यादव तथा प्रथम महिला डीजल रेल इंजन ड्राइवर सुश्री मुमताज कत्थावाला है।

* समझौता एक्सप्रेस भारत-पाकिस्तान तथा मैत्री एक्सप्रेस भारत-बांग्लादेश के बीच चलती है।

* रेल दुर्घटना सर्वप्रथम 25 जनवरी, 1869 को भोड़घाट (पूना-मुम्बई मार्ग) में हुआ था।

* रेल दुर्घटना के कारण इस्तीफा देने वाले भारत के प्रथम रेल मंत्री लाल बहादुर शास्त्री थे।

* देश का सबसे पुराना भाप इंजन 'फेयरी क्वीन' है जिसका निर्माण 1855 में हुआ था।

* जॉर्ज स्टीफेन्सन रेलवे का पितामह कहलाते है।

* पहला प्लेटफार्म टिकट लाहौर में जारी हुआ था।

* रेलवे में प्रथम कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण व्यवस्था 15 नवम्बर, 1985 को नई दिल्ली में हुआ।

* भारतीय रेलवे में सर्वप्रथम तत्काल आरक्षण सेवा 20 दिसम्बर, 1997 को प्रारंभ की गई।

* पहली वातानुकूलित डबल डेकर ट्रेन 1 अक्टूबर, 2011 को हावड़ा-धनबाद के बीच चली।

* विश्व का सबसे लम्बा रेलमार्ग 'ट्रांस साइबेरियन' (लेनिनग्राड से ब्लाडीवॉस्टक तक) रूस में है।

* विश्व का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन लिवरपुल है।

* विश्व की बड़ी रेल सुरंग सीकन (जापान) है।

* विश्व में पहली मेट्रो रेल लंदन में 10 मई, 1863 को चली थी।

 

रेल इंजन निर्माण केन्द्र .

* चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स  -  चितरंजन -    (विद्युत इंजन निर्माण)

* डीजल लोकोमोटिव वर्क्स    -   वाराणसी  -      (डीजल इंजन निर्माण)

* डीजल कम्पोनेन्ट वर्क्स     -   पटियाला -     (डीजल इंजन के पुर्जे)

* टाटा इंजीनियरिंग एण्ड लोकोमोटिव कम्पनी लिमिटेड   -   चित्तरंजन   - ( डीजल इंजन निर्माण)

* डीजल लोकोमोटिव कम्पनी   -   जमशेदपुर  -       (डीजल इंजन निर्माण)

* भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल)  -   भोपाल -  (विद्युत इंजन निर्माण)

 

रेल डिब्बे निर्माण केन्द्र

* इन्टीग्रल कोच फैक्ट्री        -   पैराम्बूर (तमिलनाडु)

* रेल कोच फैक्ट्री            -    कपूरथला (पंजाब)

* भारत अर्थमूवर्स लिमिटेड     -    बंगलुरू (कर्नाटक)

* व्हील एण्ड एक्सेल प्लांट     -    बंगलुरू (कर्नाटक)

* जेसप एण्ड कम्पनी लिमिटेड   -   कोलकाता

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें