*

GK QUIZ - भारत की कृषि | Agriculture of Indian Geography



 भारत की कृषि पर  आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न संग्रह - Part -1
प्र० - भारत में सबसे बड़ा कृषि प्रायोगिक फार्म कहां स्थित है  ?
उ० -  सूरतगढ़
प्र० - भारतीय दलहन शोध संस्थान स्थित है-
उ० -  कानपुर में
प्र० - भारतीय सब्जी शोध संस्थान स्थित है-
उ० -  वाराणसी में
प्र० - भारतीय वानिकी संस्थान भारत के किस शहर में स्थित है  ?
उ० -  देहरादून
प्र० - केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान अवस्थित है-
उ० -  बंगलुरु में
प्र० - भारत में हरित क्रांति का जनक किसे माना जाता है  ?
उ० -  डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन
प्र० - हरित क्रांति भारत की किस पंचवर्षीय योजना के दौरान आरंभ की गई थी  ?
उ० -  तीसरी
प्र० - भारत में हरित क्रांति का एक और नाम है-
उ० -  बीज, उर्वरक और सिंचाई क्रांति
प्र० - हरित क्रांतिका मुख्य उद्देश्य किसका उत्पादन बढ़ाना था  ?
उ० -  खाद्यान्नों का
प्र० - हरित क्रांति का संबंध किस फसल से है  ?
उ० -  गेहूं
 प्र० - हरित क्रांति का सर्वाधिक प्रभाव किसमें देखा गया था  ?
उ० -  गेहूं
 प्र० - हरित क्रांति सबसे अधिक किस राज्य में सफल रही ?
उ० -  पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में
 प्र० - वैश्विक खाद्यान्न उत्पादन में अधिकतम योगदान करने वाली तीन फसलें कौन-सी है  ?
उ० -  गेहूं, चावल, मक्का
प्र० - कुल फसल प्रतिशत के रूप में भारत में खाद्यान्न का उत्पादन है, लगभग-
उ० -  70%
प्र० - भारत में गेहूं का सबसे अधिक उत्पादन करने वाला राज्य है-
उ० -  उत्तर प्रदेश
 प्र० - ऑस्ट्रेलिया की सबसे महत्वपूर्ण खाद्य फसल क्या है  ?
उ० -  गेहूं
प्र० - भारत में फसलों के कुल क्षेत्र में से अधिकतम किसकी खेती के लिए प्रयोग में आता है  ?
उ० -  चावल
प्र० - उत्पादन की दृष्टि से भारत की प्रमुख खाद्य फसल क्या है  ?
उ० -  चावल
प्र० - भारत में सर्वाधिक उपभोग में आने वाला प्रधान सामान्य अन्न कौन-सा है  ?
उ० -  चावल
प्र० - भारतवर्ष में चावल की खेती उन क्षेत्रों में होती है, जहां वार्षिक वर्षा-
उ० -  100 सेंटीमीटर से अधिक है
प्र० - IR 20 और रत्ना किस फसल की दो प्रमुख किस्में है ?
उ० -  धान की
 प्र० -  किस क्षेत्र को भारत का चावल का कटोराकहा जाता है  ?
उ० -  कृष्णा-गोदावरी डेल्टा
प्र० - चावल का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन  है ?
उ० -  चीन
प्र० - भारत के एक ढलानदार पर्वतीय भूभाग में 200 सेंटीमीटर से अधिक वार्षिक वर्षा होती है| वहां कौन-सी फसल की बढिया खेती हो सकती है  ?
उ० -  चाय
प्र० -  किस राज्य में सबसे ज्यादा चाय के बागान हैं  ?
उ० -  असम
प्र० - दक्षिण भारत में सर्वाधिक चाय उत्पादित करने वाला राज्य है-
उ० -  तमिलनाडु
प्र० - भारत में सर्वोत्तम चाय कहां पैदा होती है  ?
उ० -  दार्जिलिंग
प्र० - भारत में उगाई जाने वाली, अधिकतर कॉफी किस किस्म की है ?
उ० -  अरैबिका
प्र० - भारत में कॉफी का अधिकतम उत्पादन करने वाले राज्य का क्या नाम है ?
उ० -  कर्नाटक
प्र० - विश्व में कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन  है ?
उ० -  ब्राज़ील
 प्र० -  कौन-सा राज्य देश का 70% से अधिक कॉफी अकेले पैदा करता है  ?
उ० -  कर्नाटक
 प्र० – कर्नाटक के  किस जिले में कॉफी का अधिक उत्पादन होता है  ?
उ० -  कुर्ग
प्र० - भारत में प्राकृतिक रबर का सबसे अधिक उत्पादन किस राज्य में होता है  ?
उ० -  केरल
प्र० - भारत के किस प्रदेश में सोयाबीन की खेती का सर्वाधिक क्षेत्रफल है  ?
उ० -  मध्य प्रदेश
 प्र० - कौन-सा राज्य मूंगफली का सबसे बड़ा उत्पादक है  ?
उ० -  गुजरात
 प्र० -  कौन-सा शहर अंगूरों की पैदावार के लिए प्रसिद्ध है  ?
उ० -  नासिक
प्र० - सरसों के बीज का सबसे अधिक उत्पादन करने वाला राज्य है-
उ० -  राजस्थान
प्र० -  कौन-सा राज्य शहतूत कीट पालन में अग्रणी है  ?
उ० -  कर्नाटक
प्र० -  कौन-सा राज्य भारत के संपूर्ण रेशम उत्पादन का आधा भाग उत्पन्न करता है  ?
उ० -  कर्नाटक
 प्र० - कौन काजू का मुख्य उत्पादक राज्य  है  ?
उ० -  केरल
प्र० - सर्वाधिक तंबाकू उत्पादन करने वाले दो राज्य हैं-
उ० -  आंध्र प्रदेश व गुजरात
प्र० - भारत में तंबाकू उत्पादन में प्रथम स्थान पर कौन-सा राज्य है  ?
उ० -  आंध्र प्रदेश
प्र० - केसर की सबसे अधिक मात्रा उत्पन्न होती है-
उ० -  कश्मीर में
 प्र० -  किस प्रांत में सोयाबीन खेती के अंतर्गत क्षेत्र सर्वाधिक है  ?
उ० -  मध्य प्रदेश
प्र० - भारत के किस राज्य में गन्ने की खेती के अंतर्गत सबसे अधिक भूमि है  ?
उ० -  उत्तर प्रदेश
प्र० - हापुसआम का मूल स्थान कौन सा है  ?
उ० -  रत्नागिरी
प्र० - भारत में कुल्लू घाटीकिसकी खेती के लिए प्रसिद्ध है  ?
उ० -  सेब
प्र० - उत्तर प्रदेश में आंवले का सर्वाधिक उत्पादन कहाँ होता है ?
उ० -  प्रतापगढ़ जिले में
प्र० - तारपीन का तेल कहां से मिलता है  ?
उ० -  चीड़ का पेड़
प्र० - कौन-सा देश सबसे अधिक टिंबर पैदा करता है  ?
उ० -  संयुक्त राज्य अमेरिका
प्र० - कोकोआ के उत्पादन में कौन-सा देश सबसे आगे है  ?
उ० -  घाना
प्र० - चीनी का प्रमुख उत्पादक कौन है  ?
उ० -  भारत
प्र० - जूट सबसे अधिक कहां होती है  ?
उ० -  बंगाल का डेल्टाई क्षेत्र
प्र० - भारत में जूट का सर्वाधिक क्षेत्रफल किस राज्य में है ?
उ० -  पश्चिम बंगाल राज्य में
प्र० - भारतीय जूट उद्योग के लिए प्रमुख प्रतिद्वंदी देश कौन है  ?
उ० -  बांग्लादेश
प्र० - BT  बीज का संबंध किससे है ?
उ० -  कपास से
प्र० - विश्व की सर्वोत्तम कपास की किस्म को क्या कहते हैं  ?
उ० -  सी-आईलैंड
प्र० - भारतवर्ष में खरीब की फसल की कटाई वर्ष के किन महीनों में की जाती है  ?
उ० -  सितंबर-अक्टूबर
प्र० - भारत में श्वेत क्रांति के जनक माने जाते हैं-
उ० -   डॉ. वी. कुरियन
प्र० - नीली क्रांतिका संबंध किससे है  ?
उ० -  मत्स्य उत्पादन
प्र० - ऑपरेशन फ्लडकिस कार्य से सम्बन्धित है  ?
उ० -  दुग्ध उत्पादन
प्र० - भारत में पीत क्रांतिका संबंध है-
उ० -  तिलहन के उत्पादन के साथ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें