*

GK TRICK - महासागर के सबसे गहरे गर्त - mahasagar ke gart

महासागर के सबसे गहरे गर्त को याद करने करने का जबरदस्त TRICK सिर्फ मेरे ब्लॉग पर   - मात्र 1 Minute   में याद करें हमेशा के लिए 

Written by : Arvind Kushwaha

नमस्कार दोस्तों इस Article में  हम महासागर के प्रमुख गर्त " Ocean Trench " को गहराई के घटते क्रम में  Trick द्वारा याद करेंगे और ये भी देखेंगे कि कौन से गर्त किस महासागर में है | इस ट्रिक को बनाने में  मैंने कविता तथा वाक्य का प्रयोग किया गया है जो एक बार में ही याद हो जायेंगे | 
" महासागर के गर्त "  विश्व के भूगोल का  महत्पूर्ण Topic है जो exam में world geography section से  अक्सर पूछे जाते हैं |  

जो Students Civil services, Railway, Bank, SSC, UPSSSC, Police, Army, UPTET, CTET, Group C, Group D   तथा अन्य प्रतियोगी  परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनके लिए  mahasagar ke gart का  Trick पढ़ना अत्यंत आवश्यक  है |
आशा करता हूँ यह   Ocean Trench Trick  अति उपयोगी सिद्ध होंगे |
आइये सबसे पहले जानते है ये गर्त क्या होता है ?
ये महासागरों के सबसे गहरे भाग होते हैं | आकार की दृष्टि से गर्त दो प्रकार के होते हैं | कम क्षेत्रफल वाले किन्तु अधिक गहरे खड्ड को गर्त ( Deep ) कहते है तथा लंबे खड्ड को खाई ( trench ) कहते है | महासागर के सबसे गहरे खड्ड कौन से हैं , आइये याद करें इस जबरदस्त Trick के द्वारा - 

महासागर के सबसे गहरे गर्त ( घटते क्रम में )

  • मेरियाना            -  11022   m
  • मिंडनाओ           -   10500  m
  • टोंगा                  -    9000   m
  • प्यूरीटोरिको       -    8392   m
  • सुंडा                   -    8152   m
  • रोमशे                -    7254   m


Trick : 
गर्त से मेरा मूड है  तंग 
प्यार के सुर में पीली  रम 


गर्त    -    महासागर के सबसे गहरे गर्त
मेरा    -   मेरियाना
मूड     -   मिंडनाओ
तंग     -   टोंगा 
प्यार   -   प्यूरीटोरिको
सुर      -  सुंडा 
रम      -  रोमशे



आइये अब जानें , कौन से गर्त किस महासागर में है -

1.  मेरियाना   -   प्रशांत महासागर 
2.  मिंडनाओ  -   प्रशांत महासागर 
3.  टोंगा         -   प्रशांत महासागर

Trick :
अशांति मेरे मूड को तंग करती है

शांति      -   प्रशांत महासागर
मेरे            -   मेरियाना
मूड            -   मिंडनाओ
तंग            -   टोंगा


4.  रोमशे            -   अटलांटिक महासागर 
5. प्यूरीटोरिको    -   अटलांटिक महासागर 

Trick : 
अटल जी राम प्यारे हो गए 

अटल जी   -   अटलांटिक महासागर
राम          -    रोमशे
प्यारे         -   प्यूरीटोरिको


6.  सुंडा  गर्त    -   पूर्वी हिंद महासागर 

Trick : 
सूंड हाथी का 

सूंड          -  सुंडा  गर्त
हाथी का   -   पूर्वी हिंद महासागर 



अगर आपको " mahasagar ke gart " की  ट्रिक अच्छी लगी तो इसे share करें  ताकि और Students के काम आ सके |  अपना कमेन्ट अवश्य लिखें ताकि मैं ऐसे ही और TRICK  बनाता रहूँ | आपके सुझाव का स्वागत है | अगर आपको किसी और Topic पर सहायता की जरूरत हो तो कमेन्ट  लिखकर मुझे बताएं |



वैधानिक चेतावनी :

मेरे द्वारा बनाया गया ट्रिक " Ocean Trench  सिर्फ Students के लिए है | कोई भी सज्जन इसे अपने  पुस्तकब्लॉग या वेबसाईट और Youtube  पर Republish करने का प्रयत्न न करे अन्यथा कानूनी हर्जे खर्चे का स्वयं जिम्मेदार होगा  

1 टिप्पणी: