*

GK TRICK - महासागर में अवस्थित प्रमुख द्वीप | Ocean Islands


महासागर में अवस्थित विश्व के प्रमुख द्वीप को याद करने करने का जबरदस्त TRICK सिर्फ मेरे ब्लॉग पर   - मात्र 1 Minute   में याद करें हमेशा के लिए 

Written by : Arvind Kushwaha

नमस्कार दोस्तों , इस Article में  हम विश्व के प्रमुख द्वीपों को  Trick द्वारा याद करेंगे और ये भी देखेंगे कि कौन से द्वीप  किस महासागर में है | इस ट्रिक को बनाने में  मैंने कविता तथा वाक्य का प्रयोग किया गया है जो एक बार में ही याद हो जायेंगे | 
"महासागर में अवस्थित द्वीप "  विश्व के भूगोल का  महत्पूर्ण Topic है जो exam में world geography section से  अक्सर पूछे जाते हैं | 

जो Students Civil services, Railway, Bank, SSC, UPSSSC, Police, Army, UPTET, CTET, Group C, Group D   तथा अन्य प्रतियोगी  परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनके लिए  mahasagar me sthit dweep  का  Trick पढ़ना अत्यंत आवश्यक  है |
आशा करता हूँ यह  Ocean Islands Trick  अति उपयोगी सिद्ध होंगे |

आइये जानें विश्व के महासागर में अवस्थित प्रमुख द्वीप 

अटलांटिक महासागर
  • ग्रीनलैंड
  • आइसलैंड
  • बफ्फिन

Trick :  

अटलजी   ग्रीन आइस बर्फ खाते हैं

अटलजी    -  अटलांटिक महासागर
ग्रीन          -  ग्रीनलैंड
आइस       -  आइसलैंड
बर्फ           -  बफ्फिन


प्रशांत महासागर
  • क्यूशू
  • न्यू गिनिया
  • बोर्नियो
  • होंशु
  • सुलावेसी (सेलेबस)
  • न्यूजीलैंड    
Trick:

शांत रहे  क्यों  होश में बिन्नी 
न्यूज सुला   देता है गिन्नी 

शांत        -     प्रशांत महासागर
क्यों         -   क्यूशू
होश         -    होंशु  
बिन्नी      -    बोर्नियो
न्यूज        -    न्यूजीलैंड  
सुला          -    सुलावेसी
गिन्नी      -    न्यू गिनिया




हिंद महासागर
  • मेडागास्कर
  • सुमात्रा
  • कोमोरो 
  • अंडमान निकोबार 
  • सेशेल्स 
  • जावा
  • श्रीलंका (सीलोन)

Trick : 

हिंदी की मैडम शशि आडवाणी  मात्रा ,कामा   और जीवनी की लंका लगा देती हैं 

हिंदी             -  हिंद महासागर
मैडम            -  मेडागास्कर
शशि             -  सेशेल्स
आडवाणी    -   अंडमान निकोबार
मात्रा             -  सुमात्रा
कामा      - कोमोरो
जीवनी          - जावा
लंका              - श्रीलंका
लगा देती हैं    -  सहायक शब्द 


आर्कटिक महासागर    
  • विक्टोरिया
  • बैंक
  • डेवोन
  • एक्सेल हेइबर्ग
  • मेलविल
  • एल्लेस्मेरे

Trick :

अंकल विक्टर को मेरे बैंक में  डव , सर्फ़  एक्सेल   मिले 

अंकल       -   आर्कटिक महासागर  
विक्टर      -   विक्टोरिया
मेरे            -   एल्लेस्मेरे
बैंक           -   बैंक
डव            -   डेवोन
एक्सेल      -   एक्सेल हेइबर्ग
मिले          -   मेलविल



अगर आपको " mahasagar me sthit dweep " की  ट्रिक अच्छी लगी तो इसे share करें  ताकि और Students के काम आ सके |  अपना कमेन्ट अवश्य लिखें ताकि मैं ऐसे ही और TRICK  बनाता रहूँ | आपके सुझाव का स्वागत है | अगर आपको किसी और Topic पर सहायता की जरूरत हो तो कमेन्ट  लिखकर मुझे बताएं |

वैधानिक चेतावनी :
मेरे द्वारा बनाया गया ट्रिक " Ocean Islands "  सिर्फ Students के लिए है | कोई भी सज्जन इसे अपने  पुस्तक, ब्लॉग या वेबसाईट और Youtube  पर Republish करने का प्रयत्न न करे अन्यथा कानूनी हर्जे खर्चे का स्वयं जिम्मेदार होगा  



1 टिप्पणी: