*

Godawari river Tricks GK Geography - गोदावरी नदी की सम्पूर्ण जानकारी आसान ट्रिक के साथ

गोदावरी    नदी की सम्पूर्ण जानकारी आसान ट्रिक के साथ 


Godawari River ( गोदावरी  नदी ) से Exam में  प्रश्न पूछे जाते  हैं | यह Indian Geography  का बहुत ही Important Topic है | इस Article में  Godawari nadi     से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्यों  को Tricks द्वारा समझाया  गया है  |

वैसे तो इन्टरनेट पर आपको Godawari  nadi   से सम्बन्धित बहुत से tricks मिल जायेंगे लेकिन वो सभी ट्रिक अर्थहीन और नीरस  है | इसलिए उन्हें याद करना मुश्किल है | उनके वाक्य और कवितायें दोयम दर्जे के होते है | लगभग सभी साईट पर आपको एक ही ट्रिक मिलेगी | सभी ने एक दूसरे का Copy Paste कर दिया है |
लेकिन गोदावरी   नदी का मैं जो ट्रिक लाया  हूँ  वो सबसे अलग है | इसमें मैंने  कविता तथा वाक्यों के माध्यम से  नदी के तथ्यों को याद कराया है  | ये एक बार में ही याद हो जाएगा | कविता द्वारा बना ट्रिक आपको अच्छा लगेगा और दोहे तथा चौपाई जैसा प्रतीत होगा |

 जो  Students  Civil Services , UPPCS, Railway, Bank, SSC, UPSSSC, TET, CTET, POLICE, तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं , उनके लिए गोदावरी  रिवर  का  Topic बहुत ही महत्वपूर्ण हैं |  आशा करता हूँ कि ये  Tricks सभी Students के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध  होगा | 

मुख्य बिंदु :

  • गोदावरी नदी को  'दक्षिणीगंगा' भी कहते हैं।
  • Godawari River  दक्षिण भारत में पश्चिमी घाट से लेकर पूर्वी घाट तक प्रवाहित होती है । 
  • इस नदी की लंबाई लगभग 900 मील (लगभग 1440 कि.मी.) है।
  • भारत की प्रायद्वीपीय नदियाँ- गोदावरी और कृष्णा, ये दोनों मिलकर 'कृष्णा-गोदावरी डेल्टा' का निर्माण करती हैं, जो सुन्दरबन के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा डेल्टा है। इस डेल्टा को  'KG डेल्टा'  भी कहा जाता है।
  • यह नदी सात धाराओं के रूप में समुद्र में गिरती है।

गोदावरी की सात शाखाएँ 

गौतमी ,वसिष्ठा, कौशिकी, आत्रेयी, वृद्ध गौतमी, तुल्या, भारद्वाजी

Trick :  
गीता वसु को आता है 
वृद्ध भार तौलाता है 

गीता     - गौतमी
वसु      - वसिष्ठा
को       - कौशिकी
आता है   - आत्रेयी
वृद्ध      - वृद्ध गौतमी
भार      - भारद्वाजी
तौलाता है   - तुल्या


स्रोत : नासिक ( त्रयम्बक पहाड़ी )
मुहाना : बंगाल की खाड़ी

Trick :  गोद में आशिक  बंगाली

गोद में   -  गोदावरी नदी 
आशिक  -  नासिक 
बंगाली   -   बंगाल की खाड़ी


गोदावरी नदी से सम्बन्धित राज्य 

महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश

 Trick : गोमती अच्छी है 
गो   -  गोदावरी नदी 
म   -   महाराष्ट्र 
ती  -   तेलंगाना 
अ   -  आंध्र प्रदेश 
छी  -  छत्तीसगढ़ 

गोदावरी के किनारे प्रमुख नगर

नासिक, नांदेड, राजामुन्द्री, निज़ामाबाद 

Trick : ना ना रानी 

ना  - नासिक
ना  - नांदेड
रा   - राजामुन्द्री
नी   - निज़ामाबाद 

अगर आपको गोदावरी नदी का यह ट्रिक अच्छी लगी तो इसे share करें  ताकि और Students के काम आ सके |

वैधानिक चेतावनी :
मेरे द्वारा बनाया गया ट्रिक सिर्फ Students के लिए है | कोई भी सज्जन इसे अपने  पुस्तक, ब्लॉग  वेबसाईट या Youtube  पर Republish करने का प्रयत्न न करे अन्यथा कानूनी कार्यवाही संभव है |




1 टिप्पणी:

  1. आपने गोदावरी नदी की महिमा बहुत ही अच्छे से बताई है जिससे की कोई भी A To Z इसकी जानकारी ले सके , प्रश्नों का समावेश बहुत ही अच्छा लगा .

    जवाब देंहटाएं