*

Tapti river Tricks GK Geography - ताप्ती नदी की सम्पूर्ण जानकारी आसान ट्रिक के साथ

ताप्ती    नदी की सम्पूर्ण जानकारी आसान ट्रिक के साथ
 ताप्ती    नदी की सम्पूर्ण जानकारी आसान ट्रिक के साथ 

Tapti River ( ताप्ती   नदी ) से Exam में  प्रश्न पूछे जाते  हैं | यह Indian Geography  का बहुत ही Important Topic है | इस Article में  Tapti nadi     से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्यों  को Tricks द्वारा समझाया  गया है  |
 जो  Students  Civil Services , UPPCS, Railway, Bank, SSC, UPSSSC, TET, CTET, POLICE, तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं , उनके लिए ताप्ती  रिवर  का  Topic बहुत ही महत्वपूर्ण हैं |  आशा करता हूँ कि ये  Tricks सभी Students के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध  होगा | 

स्रोत
मुलताई निकट बैतूल  - स्थान  सतपुड़ा पर्वत
मुहाना     
खम्भात की खाड़ी (अरब सागर)  - सूरत, गुजरात

Trick:

" ताई  बैताल है साथ
 तापे रब सारी रात  "

ताई   -  मुलताई
बैताल  -  बैतूल
साथ   -  सतपुड़ा पर्वत
तापे   -  ताप्ती नदी 
रब    -  अरब सागर)
सारी   -  सूरत
रात    -  गुजरात


ताप्ती नदी से सम्बन्धित राज्य
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात 

Trick : ताप से मधु महारानी गुजर गयी 

ताप से        -  ताप्ती नदी 
मधु            -  मध्य प्रदेश 
महारानी     -  महाराष्ट्र 
गुजर गयी   - गुजरात 


ताप्ती के किनारे शहर 

सूरत, सोनगढ़, भुसावल, बैतूल, मुल्ताई, नेपानगर, बुरहानपुर, 

Trick : 
ताप से सूरत सूना , भैंस बना बैताल 
ताई ने पान खाकर , कर दिया बुरा हाल 

ताप     - ताप्ती नदी 
सूरत    -  सूरत
सूना     -  सोनगढ़
भैंस     -  भुसावल
बैताल    -  बैतूल
ताई     -  मुल्ताई
ने पान   -  नेपानगर
बुरा     -  बुरहानपुर

प्रमुख तथ्य :
  • यह  पूर्व से पश्चिम की तरफ बहती हैं, अन्य दो नदियाँ हैं - नर्मदा नदी और माही नदी।
  • सूरत बन्दरगाह इसी नदी के मुहाने पर स्थित है।
  • इसकी प्रधान उपनदी का नाम पूर्णा है। 
  • Tapti River  को सूर्यपुत्री भी कहा जाता है।
  • ताप्ती नदी का उद्गम स्थल मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मुल्ताई नामक स्थान है। इस स्थान का मूल नाम मूलतापी है

सहायक नदियाँ
मिन्धोला, गिरना, आनेर, बोरी, वाघूर, पन्ज़ारा
Trick:
मनडोला गिरे अनाड़ी का  
बोरी में बाघ पुजारी का 

मनडोला  - मिन्धोला
गिरे      - गिरना
अनाड़ी    - आनेर
बोरी      - बोरी
बाघ      -  वाघूर
पुजारी    - पन्ज़ारा


ताप्ती के सात कुण्ड
ताप्ती नदी के मूलस्थान मुल्तापी में एवं उसके सीमावर्ती क्षेत्र में सात कुण्ड अलग - अलग नामों से बने हुए हैं और उनके बारे में विभिन्न कहानियां प्रचलित है।

सूर्यकुण्ड , ताप्ती कुण्ड, धर्म कुण्ड, पाप कुण्ड, नारद कुण्ड, शनि कुण्ड, नागा बाबा कुण्ड 

Trick :
सूरज का ताप , धर्म का पाप 
नादान शनि है , नंगे आप 

सूरज      -  सूर्यकुण्ड
ताप       -  ताप्ती कुण्ड
धर्म       -  धर्म कुण्ड
पाप       -  पाप कुण्ड
नादान    - नारद कुण्ड
शनि      -  शनि कुण्ड
नंगे       - नागा बाबा कुण्ड 


अगर आपको ताप्ती  नदी का यह ट्रिक अच्छी लगी तो इसे share करें  ताकि और Students के काम आ सके |

वैधानिक चेतावनी :
मेरे द्वारा बनाया गया ताप्ती नदी का ट्रिक सिर्फ Students के लिए है | कोई भी सज्जन इसे अपने  पुस्तक, ब्लॉग  वेबसाईट या Youtube  पर Republish करने का प्रयत्न न करे अन्यथा कानूनी कार्यवाही संभव है |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें