*

UPPCS general study question paper Re-exam -2015

UPPCS general study question paper Re-exam  -2015
UPPCS: सामान्य अध्ययन प्रारंभिक परीक्षा Re-Exam -2015


UPPCS Re-Exam questions paper year 2015.Check UPPSC, UPPCS Last Years 2015 Solved Papers in Hindi & English. Download the UPPSC Last year question papers PDF for upcoming exam preparation.UPPCS: सामान्य अध्ययन प्रारंभिक परीक्षा -2015. UPPCS general study question paper  -2015


UPPCS General study question paper Re-exam  -2015

    इतिहास 

प्र० -  सीरिया के शासक ने अपने दूत डाईमकस को किसके राजसभा में भेजा था ?

उ० -  बिन्दुसार 


प्र० -  ' राष्ट्रकूट वंश ' का संस्थापक कौन था ?

उ० -  दन्तिदुर्ग 


प्र० -  'ज्योग्राफीपुस्तक किसकी रचना है ?

उ० -  टालेमी 


प्र० -  मुग़ल सम्राट जहाँगीर ने किसे ' इंग्लिश खां  '  की उपाधि दी थी ?

उ० -  विलियम हाकिन्स 


प्र० -  सप्तांग सिद्धांत के अनुसार मौर्य काल के राज्य  का सातवां अंग कौन था ?

उ० -  मित्र 


प्र० -  ऋग्वैदिक काल में किसे महत्वपूर्ण मूल्यवान संपत्ति समझा जाता था ?

उ० -  गाय को 


प्र० -  चंदेरी का युद्ध किसके बीच हुआ था ?

उ० -  बाबर  और  मेदिनिराय    (  1528 ई०  )


प्र० -  घाघरा का युद्ध कब लड़ा गया ?

उ० -  1529 ई०  ( बाबर  और  अफगान )


प्र० -  दिल्ली के लालकिले का निर्माण किसने कराया है ?

उ० -  शाहजहाँ ने 


प्र० -  दक्षिण भारत के पोलिगार कौन थें ?

उ० -  क्षेत्रीय प्रशासकीय   और सैन्य नियंत्रक 


प्र० -  'क्रांतिकारी साम्यवादी दल की स्थापना किसने की थी ?

उ० -  सौम्येंद्र्नाथ टैगोर   ( 1934 )


प्र० -  हिरण्यगर्भ नामक यज्ञ किस शासक ने कराया था ?

उ० -  दन्तिदुर्ग 


प्र० -  गांधी जी को ' वन मैन बाउंड्री  फ़ोर्स किसने कहा था ?

उ० -  माउंट बैटन ने 


प्र० -  'लोकहितवादी '   उपनाम से किसे जाना जाता है ?

उ० -  गोपाल हरि देशमुख    ( महाराष्ट्र के समाजसुधारक ) 


प्र० -  'दीपावली घोसणापत्र किस गवर्नर जनरल ने जारी किया ?

उ० -  लार्ड इरविन  (  1929 ई०  में ) 


प्र० -  'दीपावली घोसणापत्र का संबंध किससे था  ?

उ० -  भारत को डोमेनीयन स्टेट का दर्जा देने से 


प्र० -  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं ?

उ० -  एनी बेसेंट   (  कलकत्ता  अधिवेशन  -  1917  ) 


प्र० -  1857  के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व लखनऊ में किसने किया था ?

उ० -   बेगम हजरत महल 


प्र० -  ' कामागाटामारू क्या था ?

उ० -   समुद्री जहाज 


प्र० -  कैबिनेट मिशन का नेतृत्व किसने किया था ?

उ० -  सर पेथिक लारेंस 


प्र० -  1924  का बंगाल का "  तारकेश्वर "  आन्दोलन किसके विरुद्ध था ?

उ० -  शिव मंदिर के भ्रष्ट महंत के विरुद्ध 


                                           
भूगोल 

प्र० -  अंचार झील किस राज्य में अवस्थित है ?

उ० -  जम्मू कश्मीर 


प्र० -  कोलेरू झील किस राज्य में अवस्थित है ?

उ० -  आंध्र प्रदेश 


प्र० -  हमीरसर झील किस राज्य में अवस्थित है ?

उ० -  गुजरात 


प्र० -  फूलझर झील किस राज्य में अवस्थित है ?

उ० -  छत्तीसगढ़ 


प्र० -  अष्टामुडी   झील किस राज्य में अवस्थित है ?

उ० -  केरल 


प्र० -  पुलिकट  झील किस राज्य में अवस्थित है ?

उ० -  आंध्रप्रदेश 


प्र० -  रूपकुंड  झील किस राज्य में अवस्थित है ?

उ० -  उत्तराखंड 


प्र० -  सूरजकुंड  झील किस राज्य में अवस्थित है ?

उ० -  हरियाणा 


प्र० -  टोडा जनजाति कहाँ पाए जाते है ?

उ० -  तमिलनाडु 


प्र० -  लेप्चा जनजाति कहाँ पाए जाते हैं ?

उ० -  सिक्किम 


प्र० -  बिरहोर  जनजाति   कहाँ निवास करते हैं ?

उ० -  झारखण्ड 


प्र० -  गारो जनजाति कहाँ पाए जाते हैं ?

उ० -  मेघालय 


प्र० -  दूधगंगा नदी किस राज्य में अवस्थित है ?

उ० -  जम्मू - कश्मीर 


प्र० -  विश्व की सबसे गहरी झील कौन सी है ?

उ० -  बैकाल 


प्र० -  विश्व का सबसे ऊँचा जल प्रपात कौन सा है ?

उ० -  एंजेला जलप्रपात  (  वेनेजुएला  ) 


प्र० - कौन सा मरुस्थल दक्षिणी गोलार्ध में है ?

उ० -  कालाहारी 


प्र०किस देश का अधिकाँश क्षेत्रफल  ( 30 % )   राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत आता है ?

उ० -  इजरायल 


प्र० -  किस देश के नाम का मतलब चालीस कबीलों का देश '   है ?

उ० -  किर्गिस्तान 


प्र० -  कांडला  बंदरगाह कहाँ अवस्थित है ?

उ० -  गुजरात के कच्छ जिले में 


प्र० -  माल संचालन की मात्रा की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा बदरगाह कौन सा है ?

उ० -  कांडला 


प्र० -  भारत में सबसे बड़ी मशीनीकृत खान कौन सी है ?

उ० -  बेलाडीला  खान  (  छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में )


प्र० -  भारत का सबसे बड़ा टिन  उत्पादक राज्य कौन सा है ?

उ० -  छत्तीसगढ़ 


प्र० -  मृदु जल की सर्वाधिक मात्रा कहाँ  पाया जाता है ?

उ० -  पर्वतीय एवं महाद्वीपीय हिमनदियों में 


प्र० -  महासागर का वह क्षेत्र जहाँ गहराई के साथ लवणता बढती है , क्या कहते हैं ?

उ० -  हेलोक्लाइन 


प्र० -  मन्नार की खाड़ी किस तरह का उद्यान है ?

उ० -  सागरीय राष्ट्रीय उद्यान 


प्र० -  मेगा डाइवर्स देश क्या हैं ?

उ० -  ऐसे देशों का समूह जहाँ पर पृथ्वी पर पायी जाने वाली अधिकतर प्रजातियां पायी जाति हैं 


प्र० -  किस देश ने गैसोलीन में इथेनाल मिश्रित करना अनिवार्य कर दिया है ?

उ० -  ब्राजील 


प्र० -  2011 की जनगणना के अनुसार भारत में लिंग अनुपात क्या है ?

उ० -  1000 :  943


प्र० -  2011  की जनगणना के अनुसार , उत्तर प्रदेश की जनसँख्या भारत की जनसँख्या की कितनी प्रतिशत है ?

उ० -  16.5 %


                                      
सामान्य विज्ञान

प्र० -  मायोपिया किस तरह का दृष्टि दोष है ?

उ० -  निकट दृष्टि दोष   (  दूर की वस्तुए धुंधली दिखाई देती हैं  और पास की स्पष्ट )


प्र० -  निकट दृष्टि दोष के निवारण के लिए किस तरह का लेंस प्रयोग लिया जाता है ?

उ० -  अवतल लेंस 


प्र० -  रोगियों के दांत देखने में दन्त चिकित्सक किस तरह का दर्पण प्रयोग करते हैं ?

उ० -  अवतल दर्पण 


प्र० -  मानव शरीर का सामान्य तापक्रम कितना होता है ?

उ० -  98.4  डिग्री फारेनहाइट     (  36.89 डिग्री सेंटीग्रेड )


प्र० -  सौर विकिरण  को नापने के लिए किस उपकरण का  प्रयोग करते हैं ?

उ० -  पाइरहिलियोमीटर  और  पाइरेनोमीटर 


प्र० -  जर्मेनियम और सिलिकॉन कैसे पदार्थ हैं ?

उ० -  अर्धचालक 


प्र० -  एक गिलास पानी पीने में कितने कैलोरी उर्जा मिलती है ?

उ० -  शून्य 


प्र० -  आकाश का नीला रंग किस कारण होता है ?

उ० -  प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण 


प्र० -  बाक्साईट किस धातु का अयस्क है ?

उ० -  एल्युमिनयम  ( Al )


प्र० -  कांसा किन धातुओं का मिश्रण है ?

उ० -  तांबा ( 88 %  ) और  टिन  ( 12% )


प्र० -  पेड़ पौधों में ' जाइलम उतक का क्या कार्य है ?

उ० -  जल को जड़ से पौधे के अन्य भाग तक पहुंचाता है 


प्र० -  डिक्लोफिनेक  सोडियम  क्या है ?

उ० -  यह एक दर्द निवारक दवा है ,जिसका उपयोग पशुओं के लिए किया जाता है 


प्र० -  'टेट्राप्लेजिया क्या है ?

उ० -  यह दोनों हाथों  एवं पैरों का पक्षाघात है 


प्र० -  बासमती चावल के दाने पकाने पर लंबे क्यों हो जाते हैं ?

उ० -  क्योंकि इसमें  'एलाइलोज नामक स्टार्च  अधिक मात्र में पाया जाता है 


प्र० -  मनुष्य में रक्तहीनता किस कारण होता है ?

उ० -  लौहतत्व की कमी से 


प्र० -  मानव गुर्दे में पथरी बनाने का क्या कारण है ?

उ० -  कैल्सियम आक्जलेट के कारण 


प्र० -  यदि कोई मानवीय रोग विश्व के वृहत्त क्षेत्र में फैलता है तो उसे क्या कहते हैं ?

उ० -  पैन्डेमिक 


प्र० -  हैजा रोग कैसे होता है ?

उ० -  'वाइब्रियो कालरी नामक जीवाणु द्वारा दूषित पानी या भोजन को ग्रहण करने के कारण 


प्र० -  'लौंग पौधे का कौन सा भाग है ?

उ० -  सूखे फूल 


प्र० -  'अदरक पौधे का कौन सा भाग है ?

उ० -   तना 


प्र० -  कुनैन , सिनकोना  पौधे के कौन से भाग हैं ?

उ० -  छाल 


पर्यावरण 

प्र० -  सिगरेट के धुएं में मुख्य प्रदूषक क्या है ?

उ० -  कार्बन मोनोआक्साइड  ,   बेंजीन 


प्र० -  आर्सेनिक द्वारा सर्वाधिक जल प्रदूषण कहाँ है ?

उ० -   पश्चिम बंगाल 


प्र० -  पारिस्थितिकी तंत्र किस  प्रकार का तंत्र है ?

उ० -  बंद तंत्र 


प्र० -  दांत वाली ह्वेलों में विशालतम प्रजाति कौन सी है ?

उ० -  स्पर्म ह्वेल 


प्र० -  जलवायु परिवर्तन का क्रायोजनिक संकेतक किस से प्राप्त किया जाता है ?

उ० -  आइस कोर से 


प्र० -  लघु हिमकाल की अवधि क्या थी ?

उ० -  1650 ई०  से   1870 ई० तक 


भारतीय राजव्यवस्था 

प्र० -  संविधान के किस अनुच्छेद में उल्लेखित है कि मत बराबर होने की दशा में लोकसभा अध्यक्ष का मत निर्णायक होगा ?

उ० -  अनुच्छेद  100 



प्र० -  गांधीवादी योजना  को किसने प्रतिपादित किया था ?

उ० -  नारायण अग्रवाल  (  वर्ष  1944   में )


प्र० -  विश्व शौचालय दिवस कब मनाया जाता है ?

उ० -   19  नवंबर 


प्र० -  स्वच्छ भारत मिशन की अवधि क्या है ?

उ० -   2  अक्टूबर 2014  -   2  अक्टूबर  2019   तक