*

modern-history exam quiz upsc | इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न संग्रह part -2

modern-history exam quiz upsc
परीक्षा में पूछे गए आधुनिक इतिहास  के  महत्वपूर्ण प्रश्न : PART -2



Modern History exam quiz part-2

Ques. – स्‍वदेशी आन्‍दोलन सबसे पहले कब प्रारम्‍भ हुआ  ?.  
Ans – बंगाल विभाजन के विरूद्ध प्रारम्‍भ हुए आन्‍दोलन के समय
Ques. – मालाबार क्षेत्र में किसानों ने 1921 में कौन सा विद्रोह किया था  ?.  
Ans – मोपला विद्रोह

Ques. – राष्‍ट्रवाद की शिक्षा को अंग्रेजों ने कब अपराध घोषित किया ?.
Ans –1898 ई. में
Ques. – तिलक ने यह घोषणा कि ‘स्‍वराज मेरा जन्‍म‍ सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा’ कब की  ?.  
Ans – 1916 ई. में
Ques. – ‘निष्‍क्रय विरोध’ के सिद्धान्‍त के जनक कौन थे  ?.  
Ans – अरविन्‍द घोष
Ques. – किसने कहा था कि मुस्लिम सुरक्षा माँग कर मूर्खता कर रहे है तथा हिन्‍दु उसे अस्‍वीकार कर उससे बड़ी मूर्खता कर रहे है  ?.  
Ans – मौलाना अबुल कलाम आजाद ने
Ques. – ‘स्‍टार ऑफ इण्डिया’ समाचार पत्र किस राजनीतिक पार्टी ने प्रकाशित किया  ?.  
Ans – इण्डियन मुस्लिम लीग ने
Ques. – भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्‍यक्ष कौन थे  ?.  
Ans – व्‍योमेश चन्‍द्र बनर्जी

Ques. – भारत सरकार के किस अधिनियम के अन्‍तर्गत मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन मण्‍डल (Electorates) प्रारम्‍भ किए गए  ?.  
Ans – भारत सरकार अधिनियम 1909 (Government of India Act 1909) के अन्‍तर्गत
Ques. – महात्‍मा गांधी ने प्रथम नागरिक अवज्ञा आन्‍दोलन (Civil Disobedience Movement) किस घटना के पश्‍चात प्रारम्‍भ किया
Ans – साइमन कमीशन के कारण
Ques. – रूहेलखण्‍ड में रोहिला नेता कौन था जिसने ब्रिटिश शासन को चुनौती दी  ?.  
Ans – अजीमुल्‍ला
Ques. – लॉर्ड केनिंग ने नवम्‍बर 1858 में कहाँ आयोजित दरबार में भारत में क्राउन के शासन की घोषणा की  ?.  
Ans – इलाहाबाद में आयोजित दरबार में
Ques. – भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस की स्‍थापना किस वायसराय के शासनकाल में हुई  ?.  
Ans – लॉर्ड डफरिन के शासनकाल में
Ques. – ‘व्‍हाई सोशलिज्‍म'(Why Socialism) नामक पुस्‍तक किस स्‍वतंत्रता सेनानी की कृति है  ?.  
Ans – जयप्रकाश नारायण की
Ques. – भारतीय स्‍वतंत्रता संग्राम के सन्‍दर्भ में दूसरे गोलमेज सम्‍मेलन में भारत की महिला प्रतिनिधि के रूप में किसने भाग लिया  ?.  
Ans – सरोजनी नायडू ने
Ques. – 1936 में ‘इंडिपेंडेट लेबर पार्टी’ की स्‍थापना किसने की थी  ?.  
Ans – डॉ. बी. आर. अम्‍बेडकर ने
Ques. – कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन (1936) में अखिल भारतीय किसान सभा की स्‍थापना की गई। इसका प्रथम अध्‍यक्ष किसे चुना गया  ?.  
Ans – स्‍वामी सहजानन्‍द सरस्‍वती को
Ques. – जलियाँ बाग हत्‍याकाण्‍ड की जाँच के लिए कांग्रेस ने अपनी एक अलग समिति बनाई थी । इसके अध्‍यक्ष कौन थे  ?.  
Ans – पंडित मदनमोहन मालवीय
Ques. – ‘व्‍यक्तिगत सत्‍याग्रह’ आन्‍दोलन 17 अक्‍टूबर, 1940 से प्रारम्‍भ हुआ। सर्वप्रथम किस स्‍थान से इसे प्रारम्‍भ किया गया  ?.  
Ans – पवनार से
Ques. – बम्‍बई नौसेना -विद्रोहियों ने किसकी अपील पर समर्पण किया  ?.  
Ans – वल्‍लभाई पटेल की अपील पर
Ques. – ‘भारत छोड़ो प्रस्‍ताव’  कब वापस ले लिया गया  ?.  
Ans – 1944 में
Ques. – जिस कांग्रेस अधिवेशन में पहली बार ‘वन्‍देमातरम’ का गान बंकिमचन्‍द्र चटर्जी द्वारा प्रस्‍तु‍त किया गया उसकी अध्‍यक्षता किसने की थी  ?.  
Ans – मुहम्‍मद रहीमतुल्‍ला सयानी (कलकता अधिवेशन, 1896)  
Ques. – गांधीजी के आन्‍दोलनों को ‘राजनीतिक फिरौती’ किस वायसराय ने कहा था  ?.  Ans – लॉर्ड लिनलिथगो ने
Ques. – 1857 के ‘बरेली विद्रोह’  का नेता कौन था  ?.  
Ans – खान बहादुर
Ques. – भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस का पहला अंग्रेज अध्‍यक्ष कौन था  ?.  
Ans – जार्ज यूल
Ques. – दिल्‍ली में मुगल सम्राट की पत्‍नी ने अंग्रेजों को सूचना देकर विद्रो‍हियों की योजना असफल कर दी। उसका क्‍या नाम था  ?.  
Ans – जीनत महल
Ques. – भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस की स्‍थापना के समय भारत का राज्‍य सचिव (Secretary of State for India) कौन था  ?.  
Ans – लॉर्ड क्रास
Ques. – कौन सा वायसराय अपनी अण्‍डमान यात्रा के दौरान एक कैदी का शिकार हो गया था  ?.  
Ans – लॉर्ड मेयो
Ques. – ‘भारतीय प्रेस के मुक्तिदाता’ किनको कहा जाता है  ?.  
Ans – सर चार्ल्‍स मेटकाफ तथा लॉर्ड मैकॉले को
Ques. – बाल गंगाधर तिलक को ‘फादर ऑफ इण्डियन अनरेस्‍ट' (Father of Indian Unrest) किसने कहा था  ?.  
Ans – वेलेंटाइन चिरोल ने


Ques. – जिस कांग्रेस अधिवेशन में ‘वन्‍दे मातरम’  गान प्रथम बार बंकिम चन्‍द्र चटर्जी द्वारा प्रस्‍तुत किया गया, उसकी अध्‍यक्षता किसने की थी  ?.  
Ans – रहीमतुल्‍ला सयानी ने
Ques. – ‘कोलोनाइजेशन बिल’ के विरूद्ध सशक्‍त आन्‍दोलन चलाने वाले किस भारतीय राजनेता को माण्‍डले जेल में बन्‍द किया गया  ?.  
Ans – लाला लाजपत राय को
Ques. – क्रान्तिकारी आन्‍दोलन की पुस्‍तक ‘बन्‍दी जीवन’ के लेखक कौन थे  ?.  
Ans – शचीन्‍द्रनाथ सान्‍याल
Ques. – विवेकानन्‍द को आधुनिक राष्‍ट्रीय आन्‍दोलन का ‘आध्‍यात्मिक पिता’ किसने कहा  ?.  
Ans – सुभाष चन्‍द्र बोस ने
Ques. – प्रेस पर से सभी प्रतिबन्‍ध किसके समय में समाप्‍त किए गए  ?.  
Ans – चार्ल्‍स मेटकॉफ के समय
Ques. – 1908 में किस नेता को 6 वर्ष के कारावास की सजा हुई  ?.  
Ans – बाल गंगाधर तिलक को
Ques. – एनी बीसेन्‍ट ने किस पत्र का प्रकाशन किया था  ?.  
Ans – कॉमनवील का
Ques. – हिन्‍दु-मुस्लिम एकता के राजदूत कहकर किसे सम्‍बोधित किया गया  ?.  
Ans – मोहम्‍मद अली जिन्‍ना को
Ques. – भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस का तीसरा अधिवेशन कहाँ आयोजित किया गया था
Ans –मद्रास में
Ques. – ‘गदर-पार्टी' (Gadar-Dal)  की स्‍थापना कहाँ की गई थी  ?.  
Ans – सेनफ्रांसिस्‍को (San Francisco) अमरीका में
Ques. – कथन ”Mahatma Gandhi like fleeting phantom raises dust not level” किसका है  ?.  
Ans – डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर
Ques. – किस मुस्लिम नेता ने भारत विभाजन को ‘Treacherous Act' ( विश्‍वासघात का कार्य ) कहा था  ?.  
Ans – खान अब्‍दुल गफ्फार खाँ ने
Ques. – ”Out of sands of India I shall create a movement which would be larger than that of the Congress”  यह कथन किसका है  ?.  
Ans – महात्‍मा गांधी का
Ques. – ‘1857 का विद्रोह’ और ‘भारतीय स्‍वतन्‍त्रता युद्ध’ के लेखक क्रमश: कौन है  ?.  
Ans – अशोक मेहता तथा सावरकर
Ques. – अवध में 1857 की क्रन्ति का नेतृत्‍व किसने किया था  ?.  
Ans – बेगम हजरत महल ने
Ques. – ‘All India Depressed Classes Federation’ की स्‍थापना किसने और कब की थी  ?.  
Ans – बी. आर. अम्‍बेडकर ने 1920 में
Ques. – लॉर्ड कर्जन का विवेकहीन कार्य क्‍या था, जिसने उग्र राष्‍ट्रीयता को जन्‍म दिया  ?.  
Ans – 1905 का बंगाल विभाजन
Ques. – 1907 के किस अधिवेशन में कांग्रेस के अन्‍दर फूट पड़ गई और उग्रवादी तथा उदारवादी दल पृथक हो गए  ?.  
Ans – सूरत अधिवेशन में
Ques. – किस अधिनियम द्वारा मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्रों की व्‍यवस्‍था की गई  ?.  
Ans – 1909 के अधिनियम द्वारा
Ques. – खिलाफत आन्‍दोलन में गांधीजी को सहयोग देने वाले अलीबन्‍धु कौन थे  ?.  
Ans – शौकत अली और मुहम्‍मद अली
Ques. – मुहम्‍मद-त्रिक (Bombay Triumvirate) में शामिल थे  ?.  
Ans – के. टी. तैलंग, फिरोजशाह मेहता तथा बदरूद्दीन तैयबजी
Ques. – कांग्रेस का सूरत विभाजन किस वर्ष हुआ था  ?.  
Ans – 1907 में
Ques. – किस क्रांतिकारी ने कैदियों के लिए अच्‍छी सुविधाओं की माँग करते हुए 64 दिनों के उपवास के पश्‍चात दम तोड़ दिया  ?.  
Ans – जतिनदास ने
Ques. – स्‍वतंत्र भारत की पहली महिला राज्‍यपाल कौन थीं  ?.  
Ans – सरोजिनी नायडू
Ques. – 1857 के गदर के पश्‍चात इलाहबाद दरबार में यह घोषणा किसने की थी कि भारत सरकार अब ग्रेट ब्रिटेन के सम्राट ने अधिगृहित कर ली है  ?.  
Ans – लॉर्ड केनिेग (Lord Canning) ने
Ques. – ‘डाण्‍डी मार्च‘ किस आन्‍दोलन के अन्‍तर्गत आयोजित की गई थी  ?.  
Ans – सविनय अवज्ञा आन्‍दोलन (Civil Disobedience Movement) के अन्‍तर्गत
Ques. – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के ठीक पहले भारत का गवर्नर जनरल कौन था  ?.  
Ans – लॉर्ड माउण्‍टबेटन (Lord Mountbatten)
Ques. – भारत के स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान ‘डेकन एजूकेशनल सोसायटी' (Deccan Educational Society) की स्थापना  किसने की थी  ?.  
Ans – बाल गंगाधर तिलक ने
Ques. – बंगाल विभाजन को किसने निरस्‍त (Annulled) किया था  ?.  
Ans – लॉर्ड हार्डिग (Lord Hardinge)
Ques. – आधुनिक इतिहासकारों में से किसने 1857 के विद्रोह को स्‍वतंत्रता का प्रथम युद्ध (First war of Independence) कहा था  ?.  
Ans – वी.डी.सावरकर ने
Ques. – स्‍वतंत्रता संग्राम से संबंधित कामरेड (Comrade) समाचार-पत्र किसने निकाला था  ?.  
Ans – मोहम्‍मद अली जिन्‍ना ने
Ques. – दलित वर्ग का सामाजिक न्‍याय दिलाने के उद्देश्‍य से जस्टिस आन्‍दोलन 1915-16 ई. में कहाँ से प्रारम्‍भ हुआ था  ?.  
Ans – मद्रास (अब चेन्‍नई) से
Ques. – ‘द ग्रेट रिवोल्‍ट’ नामक पुस्‍तक के लेखक कौन है  ?.  
Ans – अशोक मेहता
Ques. – 1857 में इलाहाबाद में विद्रोह का नेतृत्‍व किसने किया था  ?.  
Ans – लियाकत अली ने
Ques. – महारानी विक्‍टोरिया की घोषणा को इलाहाबाद दरबार में किसने पढ़ा था  ?.  
Ans – लॉर्ड केनिंग ने
Ques. – संविधान सभा के विचार विमर्श में भाग नहीं लिया था  ?.  
Ans – मुस्लिम लीग तथा देशी राज्‍यों ने
Ques. – भारत विभाजन के लिए 3 जून 1947 ई. को बनाई योजना थी  ?.  
Ans – माउण्‍टबेटेन योजना
Ques. – सुभाषचन्‍द्र बोस ने कांग्रेस के किस अधिवेशन में अध्‍यक्ष चुने जाने के बाद इस्‍तीफा दिया था जिसके परिणामस्‍वरूप डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद कांग्रेस के अध्‍यक्ष बने  ?.  
Ans – त्रिपुरी अधिवेशन (1939) में