*

General science exam quiz tet | सामान्य विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न संग्रह part -8

परीक्षा में पूछे गए सामान्य विज्ञान के  महत्वपूर्ण प्रश्न : PART -8


 General science exam quiz part-8

Online test General science questions answer in Hindi  .  General science exam quiz in Hindi  part -8. physics, chemistry, biology  important question saamany vigyan   .science question for   competitive examination  UPSC ,SSC, upsssc , Army,  Police, UPSU, Railway,  UPPCS, IAS,NTPC, BHEL, GAIL,  BANK, Clerk ,PO, tet,ctet . download pdf general science in Hindi  for competitive exam.



Ques. – किसी वस्‍तु के जल तुल्‍यांक (Water equivalent) तथा ऊष्‍माधारिता (Thermal capacity) के संख्‍यात्‍मक मानों में क्‍या सम्‍बन्‍ध है  ?  
Ans. – बराबर होते हैं।
Ques. – आँख के किस भाग द्वारा आँख में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा नियंत्रितकी जाती है  ?
 Ans. – आइरिस (Iris) द्वारा

Ques. – कॉकरोच किस समूह का प्रतिनिधित्‍व करता है  ?
  Ans. – आर्थोपोडा का
Ques. – कट जाने पर रक्‍त का लगातार दाब एवं उसका थक्‍का न जमना किस विटामिन की कमी के कारण होता है  ?  
Ans. – विटामिन K
Ques. – पौधों में ऊर्जा स्‍थानान्‍तरण के लिए किस पोषक तत्‍व की उपस्थिति अनिवार्य होती है  ?  
Ans. – फॉस्‍फोरस की
Ques. – प्‍याज (Onion) किस वानस्‍पतिक कुल से सम्‍बन्धित है  ?  
Ans. – लिलिऐसी से
Ques. – रासायनिक रूप से ‘मिल्‍क ऑफ मैग्‍नेशिया’ क्‍या होताहै  ?  
Ans.–Mg(OH)2मैग्‍नीशियम हाइड्रोक्‍साइड
Ques. – निमज्जित वस्‍तु का पता लगाने के लिए किस उपकरण का उपयोगकिया जाता है  ?  
Ans. – सोनार (Sonar) का
Ques. – किसकी उपस्थिति के कारण किसी पादप कोशिका और पशु-कोशिका में अन्‍तर पाया जाता है  ?  
Ans. – कोशिकाभित्ति
Ques. – किसके साथ कास्टिक सोडा को उबालकर साबुन तैयार किया जाता है  ?  
Ans. – वसा (Fat) को
Ques. – एक bकण के उत्‍सर्जन से परमाणु संख्‍या तथा परमाणु द्रव्‍यमान में क्‍या परिवर्तन होता है  ?
 Ans. – परमाणु क्रमांक 1 से बढ़ जाता है, परमाणु संख्‍या अपरिवर्तित रहती है।
Ques. – अस्थियों एवं कंकाल तंत्र के अध्‍ययन से सम्‍बन्धित शाखा है  ?  
Ans. – ऑस्टियोलॉजी
Ques. – बड़ी आंत का पहला भाग क्‍या कहलाता है  ?  
Ans. – कोलोन
Ques. – दूध को दही में   कौन सा एन्‍जाइम परिवर्तित करता है  ?
  Ans. – रेनिन (Rennin)
Ques. – यकृत (Liver) उत्‍सर्जन क्रिया में किस प्रकार सहायता करता है  ?  
Ans. – अमोनिया को यूरिया में बदलकर
Ques. – स्‍मरण शक्ति एवं चिन्‍तन का कार्य मस्तिष्‍क का   कौन सा भाग करता है  ?  
Ans. – सेरिब्रम
Ques. – खींचकर किसी तार की लम्‍बाई दूनी कर देने से उसके विशिष्‍ट प्रतिरोध पर क्‍या प्रभावपड़ेगा  ?
Ans. – अपरिवर्तित रहेगा।
Ques. – बल, संवेग, आवेग कैसी राशियाँ हैं  ?
 Ans. – सदिश (Vector) राशियां
Ques. – तत्‍वों के रासायनिक और भौतिक गुण उनकी परमाणु संख्‍या के आवर्त काल होते हैं यह नियम किसने प्रतिपादित किया है  ?  
Ans.–मोस्‍ले (Mosley)
Ques. – आवर्त सारणी के चतुर्थ आवर्त में कितने तत्‍व हैं  ?
  Ans. – 18
Ques. – सुरक्षा की दृष्टि से खाना पकाने वाली एलपीजी गैस सिलिण्‍डर में क्‍या भरकर गैस को गन्‍धयुक्‍त बनाया जाता है  ?
 Ans. – थायो अल्‍कोहल (मारकैप्‍टन)
Ques. – वर्णांधता (Colour blindness) किन रंगों के लिए होती है  ?  
Ans. – लाल (Red) और हरे (Green) रंग के लिए
Ques. – मधुमेह से पीडि़त व्‍यक्तियों के शरीर में   कौन सा पदार्थनहीं बन पाता  ?  
Ans. – इन्‍सुलिन
Ques. – मैग्‍नीफाइंग ग्‍लास के रूप में किसका इस्‍तेमाल किया जाता है  ?  
Ans. – कम फोकस दूरी के उत्‍तल लैंस (Short focus convex lens) का
Ques. – को‍णीय संवेग का मात्रक है  ?
 Ans. – किग्रा मी2से-1[ML2T-1]
Ques. – कोणीय संवेग संरक्षण का सिद्धान्‍त क्‍या है  ?  
Ans. – अपने अक्ष पर घूमते हुए पिण्‍ड पर  यदि कोई बाह्य बल आघूर्ण न लग रहा हो, तो पिण्‍ड की कोणीय संवेग नियत रहता है।
Ques. – संवेग परिवर्तन की दर (Rate of change of momentum) किसके बराबर होती है  ?  
Ans. – बल (Force) के
Ques. – काँच का लाल रंग क्‍या मिलाकर दिया जाता है  ?
 Ans. – क्‍यूप्रस लवण
Ques. – प्रोटीन का पाचन   कौन सा एन्‍जाइम करता है  ?  
Ans. – ट्रिप्सिन
Ques. – किस रंग के प्रकाश में पौधे में प्रकाश संश्‍लेषण सबसे अधिक होता है  ?  
Ans. – लाल रंग के प्रकाश में
Ques. – मॉरफीन पौधे के किस भाग से प्राप्‍त होती है  ?  
Ans. – पुष्‍पकली या कैपरस्‍यूल से
Ques. – किस भारतीय सैटेलाइट को कल्‍पना चावला की स्‍मृति में ‘कल्‍पना-I’ नाम दिया गया है  ?  
Ans. – मैटसैट को
Ques. – प्रकाश तन्‍तु (Optical Fibre) किस सिद्धान्‍त पर कार्य करता है  ?  
Ans. – प्रकाश के पूर्ण आन्‍तरिक परावर्तन (Total Internal Reflection) के सिद्धान्‍त पर
Ques. – एड्स (AIDS) से मानव शरीर का क्‍या प्रभावित होता है  ?
 Ans. – प्रतिरक्षा तंत्र
Ques. – कोशिका की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी  ?
  Ans. – रॉबर्ट हुक ने
Ques. – सिरका उद्योग में   कौन सा जीवाणु प्रयुक्‍त किया जाता है  ?  
Ans. – एसीटोबेक्‍टर एसिटी
Ques. – रासायनिक तत्‍वों को संकेतों के रूप में व्‍यक्‍त करने का पहला प्रयास किसने किया था  ?
  Ans. – बर्जीलियस ने
Ques. – आवेग (Impulse) बराबर होता है  ?  
Ans. – बल तथा उसकी क्रिया के समय के गुणनफल के बराबर
Ques. – ‘हेनरी’ किस भौतिक राशि का मात्रक है  ?
 Ans. – प्रेरणा गुणांक (Induction Coefficient) की
Ques. – कृत्रिम उपग्रह में विभिन्‍न उपकरणों का ऊर्जा स्रोत क्‍या है  ?
 Ans. – सौर ऊर्जा
Ques. – वह गैस कौन सी है जो स्‍वयं जलती है, लेकिन जलाने में सहायक नहीं होती तथा जो सड़े अण्‍डे जैसी गंध देती है  ?  
Ans. – हाइड्रोजन सल्‍फाइड (H2S) गैस
Ques. – कैलामिन किस तत्‍व का प्रमुख अयस्‍क है  ?
 Ans. – जिंक का
Ques. – लोहे पर जंग लगने से लोहे का अपचयन (Reduction) होता है या ऑक्‍सीकरण (Oxidation)  ?
 Ans. – ऑक्‍सीकरण
Ques. – Rh फेक्‍टर के खोजकर्ता है  ?
 Ans. – लैंड स्‍टीनर व वीनर
Ques. – अण्‍डे का बाह्य खोल (Egg Shell) प्रमुखत: किसका बना होता है  ?  
Ans. – केल्सियम कार्बोनेट (CaCO3) का
Ques. – तम्‍बाकू में उपस्थित हानिकारक एल्‍केलायड है  ?  
Ans. – निकोटिन
Ques. –   कौन सा विटामिन घाव भरने में सहायक होता है  ?  
Ans. – विटामिन C
Ques. – ओरल रिहाइड्रेशन विलयन (ORS) को किस रोग में प्रयोग करने की सलाह दी जाती है  ?
  Ans. – दस्‍त में
Ques. – यदि कोई वस्‍तु आपति‍त प्रकाश के सभी अवयव रंगों का अवशोषण कर ले तो कैसी दिखाई देगी  ?
 Ans. – काली (Black)
Ques. – सूर्य विकिरण को पृथ्‍वी तक पहुँचने में कितना समय लगता है  ?
 Ans. – 8 सेकेण्‍ड
Ques. – सेक्‍सटेंट (Sextant) का उपयोग किसकी माप करने में किया जाता है  ?  
Ans. – दो पिण्‍डों के बीच कोणीय दूरी (Angular Distance) की माप के लिए

Ques. – यदि 00C ताप वाली1 ग्राम बर्फ को 800C वाले 1 ग्राम पानी में डाला जाए तो मिश्रण का अन्तिम ताप कितना होगा  ?  
Ans.–00C
Ques. – LASER का अर्थ है  ?
 Ans.–Light Amplification by Stimulated Emission of Radiation
Ques. – होलोग्राफी (Holography) में किस प्रकार के चित्र खींचे जाते हैं  ?  
Ans. – त्रिविमीय (Three dimensional)
Ques. – आवर्त सारणी के द्वितीय एवं तृतीय आवर्त में कितने कितने तत्‍व होते हैं  ?  
Ans. – दोनों में 8-8 तत्‍व
Ques. – विटामिन A की कमी से होने वाले रोग जीरोप्‍थेल्मिया (Xeropthalmia) शरीर के किस अंग से सम्‍बन्धित रोग है  ?  
Ans. – नेत्रों से