*

GK TRICK - महादेवी वर्मा की रचनाएं | mahadevi verma ki rachna


महादेवी वर्मा  की रचनाओं को याद करने करने का जबरदस्त TRICK सिर्फ मेरे ब्लॉग पर    - दोहे द्वारा इनके द्वारा रचित , काव्यसंग्रह  , रेखा चित्र , संस्मरण , और निबंध संग्रह   मात्र 1  मिनट  में याद करें हमेशा के लिए -

Written by : Arvind Kushwaha

नमस्कार दोस्तों , AKWEBCLASS  में आपका स्वागत है  |  प्रतियोगी परीक्षा में हिंदी साहित्य Section  में  " लेखक की रचनाओं "  से कई  प्रश्न  पूछे जाते हैं |  इस  Article में हम Mahadevi Verma  की रचनाओं को एकदम आसान Magical Trick द्वारा चुटकियों में याद करेंगे | 
जो Students Civil services, Railway, Bank, SSC, UPSSSC, Police, Army, UPTET, CTET, Group C, Group D   तथा अन्य प्रतियोगी  परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनके लिए    यह  Trick  रामबाण साबित होगा  |

  • कविता संग्रह

महादेवी वर्मा के आठ कविता संग्रह हैं-
 नीहार , रश्मि ,   नीरजा ,  सांध्यगीत ,  दीपशिखा , सप्तपर्णा , प्रथम आयाम , अग्निरेखा
इस दोहे में छिपा है महादेवी वर्मा के आठ कविता संग्रह का नाम -

Trick :
देवी की कविता कर रश्मि
अग्नि दीप निहारे   
संध्या में आये नीरजा
सप्तपर्णा के द्वारे

ट्रिक का अर्थ देखें -
देवी की कविता    -   महादेवी वर्मा की कविता संग्रह 
रश्मि    -    रश्मि
अग्नि    -    अग्निरेखा
दीप      -    दीपशिखा 
निहारे     -    नीहार
संध्या     -    सांध्यगीत
आये      -    प्रथम आयाम
नीरजा     -    नीरजा
सप्तपर्णा    -    सप्तपर्णा 
द्वारे        -    सहायक शब्द 


  • संकलन

इसके अतिरिक्त कुछ ऐसे काव्य संकलन भी प्रकाशित हैं, जिनमें उपर्युक्त रचनाओं में से चुने हुए गीत संकलित किये गये हैं, जैसे
आत्मिका ,  निरंतरा,   परिक्रमा,    सन्धिनी ,  यामा , गीतपर्व ,    दीपगीत ,  स्मारिका , हिमालय
इस दोहे में छिपा है महादेवी वर्मा के काव्य संकलन  का नाम -

Trick:
आत्मा तेरी हिमालय पार 
यम मारे ध्वनि गिटार 

ट्रिक का अर्थ देखें -
आत्मा         -    आत्मिका
तेरी              -    निरंतरा
हिमालय       -    हिमालय
पार              -     परिक्रमा
यम              -     यामा
मारे              -     स्मारिका
ध्वनि           -      सन्धिनी
गिटार          -       गीतपर्व  ,  दीपगीत 


  • रेखाचित्र

1. अतीत के चलचित्र (1941)
2 स्मृति की रेखाएं (1943)

Trick :
महादेवी का  चित्र देखा 
आती है स्मृति रेखा 

महादेवी का  चित्र देखा   -  महादेवी वर्मा के रेखा चित्र 
आती है       -   अतीत के चलचित्र 
स्मृति रेखा     -   स्मृति की रेखाएं


  • संस्मरण

1. पथ के साथी (1956),
2. मेरा परिवार (1972),
3. स्मृतिचित्र (1973)
4. संस्मरण (1983)

Trick :
पथ का साथी मेरा परिवार 
स्मरण हो रहे चित्र अपार 

ट्रिक का अर्थ :
पथ का साथी    -    पथ के  साथी
मेरा परिवार      -    मेरा परिवार  
स्मरण              -    संस्मरण 
 चित्र                 -     स्मृतिचित्र 

  • निबंध संग्रह

1 शृंखला की कड़ियाँ
2 विवेचनात्मक गद्य
3 संकल्पिता
4 भारतीय संस्कृति के स्वर

Trick :
 ना बाँधो कड़ी विवेक से 
संकल्प भरत का एक से 

ट्रिक का अर्थ :

ना बाँधो       -   महादेवी वर्मा का   निबंध संग्रह 
कड़ी        -     शृंखला की कड़ियाँ
विवेक     -      विवेचनात्मक गद्य
संकल्प    -      संकल्पिता
भरत       -       भारतीय संस्कृति के स्वर

वैधानिक चेतावनी :
मेरे द्वारा बनाया गया ट्रिक " Mahadevi verma  ki rachnaye "  सिर्फ Students के लिए है | कोई भी सज्जन इसे अपने  पुस्तक, ब्लॉग या वेबसाईट और Youtube  पर Republish करने का प्रयत्न न करे अन्यथा कानूनी हर्जे खर्चे का स्वयं जिम्मेदार होगा 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें