*

UP GK QUIZ - सांस्कृतिक झलक | General Knowledge Uttar Pradesh Culture


 उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 
सांस्कृतिक झलक ( कला , उत्सव , पर्व , त्योहार , मेले , संग्रहालय आदि ) PART - 1
प्र० -   उत्तर प्रदेश के किस स्थान में ' घोषितराम ' नामक बौद्ध विहार का पता लगा था
उ० -   कौशाम्बी
प्र० -   उत्तर प्रदेश के किस नगर में दो पुरातत्व संग्रहालय स्थित है
उ० -   मथुरा
प्र० -   मध्यकालीन , मुगल तथा इस्लामिक इतिहास का एशिया का सबसे बड़ा संग्रह कहां है -
उ० -   मौलाना आजाद लाइब्रेरी , अलीगढ़ विश्वविद्यालय
प्र० -   कुषाणकालीन कला का सर्वश्रेष्ठ संग्रह उत्तर प्रदेश के किस नगर के संग्रहालय में सुरक्षित है
उ० -   मथुरा -
प्र० -   गोरखपुर में स्थित ' राहुल सांस्कृत्यायन  संस्थान में किन दुर्लभ वस्तुओं का संग्रह है
उ० -   मुहरें , मृदापात्र , सिक्के
प्र० -   उत्तर प्रदेश के राजकीय संग्रहालय , लखनऊ ' की स्थापना हुई -
 उ० -   1863 ई .
प्र० -   उत्तर प्रदेश के राजकीय संग्रहालय , मथुरा ' की स्थापना कब हुई थी
उ० -   1874 ई .
प्र० -   धर्मचक्र प्रवर्तन की मुद्रा में बैठे हए भगवान बुद्ध की प्रतिमा उत्तर प्रदेश के किस संग्रहालय में सुरक्षित है
उ० -   पुरातत्त्व संग्रहालय , सारनाथ
प्र० -   उत्तर प्रदेश में ' रामकथा संग्रहालय ' किस स्थान पर है
उ० -   अयोध्या ( फैजाबाद )
प्र० -   उत्तरप्रदेश में ' बौद्ध संग्रहालय स्थित है –
उ० -   गोरखपुर
प्र० -   उत्तर प्रदेश में ' रजा लाइब्रेरी ' स्थित है
उ० -   रामपुर '
प्र० -   रजा लाइब्रेरी ' की स्थापना की थी
उ० -   नवाब फैजुल्ला खां ने
प्र० -   मलिक मंझन की ' मदमालती ' नामक पुस्तक की सम्पूर्ण प्रतियां प्रदेश के किस संग्रहालय में सुरक्षित हैं -
उ० -   रज़ा लाइब्रेरी , रामपुर
प्र० -   भारत कला भवन ' उत्तर प्रदेश में कहां पर स्थित है -
उ० -   वाराणसी
प्र० -   उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक मेले किस स्थान पर लगते हैं
उ० -   मथुरा 
प्र० -   उत्तर प्रदेश में स्थित बरसाना ( मथुरा ) का होलिकात्सव किस नाम से प्रसिद्ध है
उ० -   लठमार होली
प्र० -   कुभ के बाद उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मेला है -
उ० -   नौचंदी मेला
प्र० -   उत्तर प्रदेश का ' नौचंदी मेला लगता है
उ० -   मेरठ में
प्र० -   उत्तर प्रदेश में प्रतिवर्ष लगभग कितने मेलो का आयोजन होता हैं -
उ० -   2250 मेलों का आयोजन किया जाता है ।
प्र० -    ' स्वामी हरिदास जयन्ती ' का प्रतिवर्ष उत्तर प्रदेश के किस नगर में आयोजन किया जाता है
उ० -   वृन्दावन
प्र० -   हिन्दू - मुस्लिम एकता का प्रतीक ' सुलह कुल ' उत्सव प्रदेश में कहां मनाया जाता है -
उ० -   आगरा
प्र० -   उत्तर प्रदेश में ' गढ़ का मेला ' कहां लगता है
उ० -   गढ़मुक्तेश्वर ( हापुड़ )
प्र० -   उत्तर प्रदेश में ' कबीर मेले का आयोजन किस स्थान पर किया जाता
उ० -   संतकबीर नगर में मगहर नामक स्थान पर
प्र० -   उत्तरप्रदेश के आगरा जिले में बटेश्वरनाथ के प्रसिद्ध मन्दिर में लगने वाला ' पशुओं का मेला ' किस मेले के नाम से जाना जाता है
उ० -   वटेश्वर मेला ( आगरा )
प्र० -   उत्तर प्रदेश में ' नककटया मेला ' कहाँ पर आयोजित किया जाता है
उ० -   वाराणसी
प्र० -   प्रदेश में ' अर्द्धकुम्भ ' का आयोजन किया जाता है
उ० -   प्रति 6 वर्ष में
प्र० -   उत्तर प्रदेश का वह नगर जो ' घाटों व मन्दिरों की नगरी ' के नाम से प्रसिद्ध है
उ० -   वाराणसी
प्र० -   बौद्धों का प्रसिद्ध तीर्थस्थल ' सारनाथ ' प्रदेश के किस नगर के निकट स्थित है
उ० -   वाराणसी
प्र० -   गोस्वामी तुलसीदास को समर्पित ' तुलसी मानस मन्दिर ' प्रदेश में कहां पर स्थित है
उ० -   वाराणसी
प्र० -   उत्तरप्रदेश के ललितपुर में ' देवीसिंह बुंदेला ' ने कौन सा  मन्दिर बनवाया था
उ० -   नरसिंह मन्दिर , देवगढ़ किला
प्र० -   उत्तरप्रदेश का ' शाकम्भरी देवी का मन्दिर ' किस जिले में स्थित है
उ० -   सहारनपुर में
प्र० -   प्रसिद्ध ' बाबा औघड़नाथ का मन्दिर ' प्रदेश के किस नगर में है
उ० -   मेरठ .
प्र० -   मनसादेवी ' का प्रसिद्ध मन्दिर प्रदेश के किस नगर में है
उ० -   मेरठ
प्र० -   ' द्वारकाधीश ' का प्रसिद्ध मन्दिर उत्तरप्रदेश के किस नगर में है
उ० -   मथुरा नगर में है
प्र० -   प्रसिद्ध ' जे . के . मन्दिर 'उत्तर प्रदेश के किस नगर में है
उ० -   कानपुर नगर में स्थित है
प्र० -   उत्तरप्रदेश का प्रसिद्ध ' राधास्वामी मन्दिर ' कहाँ है
उ० -   आगरा नगर में स्थित है
प्र० -   प्रसिद्ध ' अलोपी देवी का मन्दिर ' कहाँ है-
उ० -   इलाहाबाद जिले में स्थित है
प्र० -   बटेश्वरनाथ मन्दिर ' प्रदेश के किस नगर में है-
उ० -   आगरा जिले में स्थित है
प्र० -   उत्तरप्रदेश के किस जिले में भारतमाता का मन्दिर बना हुआ है -
उ० -   वाराणसी
प्र० -   ' अवन्तिका देवी का मन्दिर ' उत्तर प्रदेश के किस नगर में है -
उ० -   बुलन्दशहर जिले में स्थित है '
प्र० -   लाडली का मन्दिर प्रदेश के किस जिले मैं है
उ० -   मथुरा जिले में है
प्र० -   विश्व प्रसिद्ध ' श्री राम मन्दिर प्रदेश के किस स्थान पर है -
उ० -   अयोध्या में स्थित है
प्र० -   उत्तर प्रदेश के किस नगर में मुगल शासक अकबर की राजपूत रानी ' मरियम ' की दरगाह स्थित है
उ० -   आगरा के किले में
प्र० -   मुगल शासक शाहजहां द्वारा निर्मित मस्जिद किस नाम से जानी जाती है
उ० -   मोती मस्जिद
प्र० -   ' सूफी सन्त शाह अलाउद्दीन साबिर की दरगाह ' उत्तर प्रदेश में -
 उ० -   कलियर में है ।
प्र० -   ' सूफी सन्त सैयद अब्दुल रज्जाक की दरगाह ' प्रदेश में किस स्थान पर है
उ० -   बांसा ( बाराबंकी ) '
प्र० -   फकीर सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह ' प्रदेश में
उ० -   बहराइच में स्थित है
प्र० -   प्रदेश के किस स्थान पर ' सूफी सन्त हाजी वारिस अलीशाह ' की मजार स्थित है
उ० -   देवा में
प्र० -   संत सैयद महमूद शाह अशरफ जहांगीर की दरगाह ' प्रदेश में किस स्थान पर है
उ० -   किछौछा ( आबेडकर नगर ) में स्थित है
प्र० -   औरंगजेब के गवर्नर बहराम खां द्वारा बनवाई गई ' जुनार मस्जिद ' प्रदेश के किस स्थान पर है
उ० -   मिर्जापुर
प्र० -   शर्की सुल्तानों द्वारा जौनपुर में निर्मित सर्वश्रेष्ठ मस्जिद है
उ० -   अटाला मस्जिद
प्र० -   सितार का आविष्कर किया था
उ० -   अमीर खुसरो
प्र० -   उत्तरप्रदेश के प्रसिद्ध संगीतज्ञ स्वामी हरिदास किस मुगल शासक के समकालीन थे
उ० -   अकबर
प्र० -   उत्तरप्रदेश के ही नहीं बल्कि भारत के प्रसिद्ध संगीताचार्य तानसेन किस शासक के दरबारी संगीतज्ञ थे
उ० -   अकबर
प्र० -   प्रसिद्ध संगीताचार्य तानसेन के गुरु थे -
उ० -   स्वामी हरिदास
प्र० -   उत्तर प्रदेश के किस शासक ने प्रसिद्ध ' खयाल ' राग का सृजन किया था
उ० -   सुल्तान हुसैन शर्की
प्र० -   उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की कहार जाति द्वारा किया जाने वाला नृत्य है
उ० -   चौरसिया नृत्य
प्र० -   उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर जिले में आदिवासियों द्वारा जो नृत्य किया जाता है
उ० -   करमा नृत्य
प्र० -   उत्तरप्रदेश का जो लोकनृत्य गुजरात के डांडिया नृत्य जैसा है
उ० -   पाई डण्डा
प्र० -   उत्तरप्रदेश का वह नृत्य जिसमें नर्तक कुश्ती लड़ने , कबडी खेलने और चिड़ियों जैसी चेष्टाएं करते हैं
उ० -   नटवरी
प्र० -   उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक प्रचलित लोकनृत्य है
उ० -   नौटंकी
प्र० -   उत्तरप्रदेश में अवधी व भोजपुरी भाषा वाले क्षेत्रों में  लोकगीत गाया जाता है
उ० -   विरहा
प्र० -   उत्तरप्रदेश में बुन्देलखण्ड क्षेत्र में वीररस से भरपूर प्रसिद्ध गायन शैली है
उ० -   आल्हा
प्र० -   उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक परम्परा में ' पूरन भगत ' है
उ० -   लोकगीत
प्र० -   ' विरहा ' , ' आल्हा ' , ' रसिया ' आदि लोकगीतों की परम्परा किस प्रदेश में पाई जाती है
उ० -   उत्तर प्रदेश
प्र० -   उत्तरप्रदेश के ब्रज क्षेत्र का प्रसिद्ध लोकगीत है
उ० -   रसिया
प्र० -   उत्तरप्रदेश के प्रसिद्ध अच्छन महाराज , शंभू महाराज व लच्छू महाराज की कत्थक नृत्यशैली किस नाम से प्रसिद्ध है
उ० -   लखनऊ घराना
प्र० -   उत्तरप्रदेश के किस क्षेत्र में थारू जनजाति निवास करती है -
उ० -   तराई
प्र० -   उत्तरप्रदेश के किस जिले में थारू जनजाति के लोगों का शिक्षित करने हेतु महाविद्यालय स्थापित किया गया है
उ० -   लखीमपुर
प्र० -   उत्तरप्रदेश की वह जनजाति जो बिजनौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में  निवास करती है
उ० -   बुक्सा
प्र० -   उत्तरप्रदेश की वह जनजाति जिसके द्वारा ग्राम देवी की पूजा की जाती
उ० -   बुक्सा
प्र० -   थारू जनजाति में कैसी परिवार प्रथा है –
उ० -   संयुक्त प्रथा
प्र० -   लठमरवा भोज किस जनजाति में प्रचलित है
उ० -   थारू
उ० -   ' वजहर ' नामक त्यौहार किस जनजाति में लोकप्रिय है -
उ० -   थारू
प्र० -   बिरादरी पंचायत किस जनजाति का प्रमुख आदिवासी राजनीतिक संगठन है -
उ० -   बुक्सा
प्र० -   राउत और मोझयाली किस जनजाति की उपजातियां हैं -
उ० -   खरवार .
प्र० -   नाग - बच्छू पूजा का रिवाज किस जनजाति में प्रचलित है -
उ० -   खरवार
प्र० -   उत्तर प्रदेश की चित्रकला शैली है -
उ० -   कंदरा शैली या मिर्जापुर की विलुप्त शैली , बृज या मथुरा शैली तथा बुंदेली शैली
प्र० -   उत्तरप्रदेश की आगरा शैली ' अन्य किस नाम से जानी जाती है
उ० -   मुगल शैली
प्र० -   उत्तरप्रदेश का वह चित्रकार जो मिश्रित चित्रकला शैली से संबंधित है
उ० -   रामचन्द्र शुक्ल , रणवीर सिंह सक्सेना एवं सुमानव है
प्र० -   उत्तरप्रदेश का वह चित्रकार जो कलैण्डर व धार्मिक चित्रों के लिए प्रसिद्ध है
उ० -   सेवाराम
प्र० -   पाकीजा ' फिल्म प्रदेश के किस प्रसिद्ध निर्माता - निर्देशक द्वारा बनाई गई थी
उ० -   कमाल अमरोही
प्र० -   वाराणसी घराने की गायकी का जनक माना जाता है
उ० -   पं . बड़े रामदास जी महाराज
प्र० -   उत्तरप्रदेश के अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शहनाई वादक का नाम बताइए
उ० -   उस्ताद बिस्मिल्ला खां
प्र० -   उत्तर प्रदेश के पं . रविशंकर संबंधित थे -
उ० -   सितार वादन .
प्र० -   सन् 1919 में ब्रिटिश शासनकाल में उत्तर प्रदेश के शासक को किस नाम से जाना जाता था
उ० -   गवर्नर
प्र० -   उत्तर प्रदेश के नगरों में से जो नगर ' कुम्भनगर ' के नाम से प्रसिद्ध है
उ० -   इलाहाबाद
प्र० -   उत्तरप्रदेश के किस नगर में कुम्भ मेला लगता है –
उ० -   इलाहाबाद
प्र० -   विदुर का टीला ' नामक स्थान प्रदेश में  स्थित है
प्र० -   हस्तिनापुर में 
प्र० -   जैन धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल प्रदेश का नगर है
उ० -   हस्तिनापुर नगर है
प्र० -   प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल हस्तिनापर , प्रदेश के किस जिले के अन्तर्गत आता है
उ० -  मेरठ जिला
प्र० -   उत्तरप्रदेश का वह नगर जो श्रीकृष्ण की जन्मस्थली है -
उ० -  मथुरा
प्र० -   उच्च न्यायालय प्रदेश के किस नगर में स्थित है -
उ० -   प्रयागराज - इलाहाबाद
प्र० -   प्रसिद्ध आनन्द भवन प्रदेश के किस नगर में स्थित है
उ० -  प्रयागराज - इलाहाबाद
प्र० -  संकिसा उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थित है -
उ० -  फर्रुखाबाद


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें