*

GK Quiz - नदियों और वन्य जीव अभ्यारण के महत्वपूर्ण प्रश्न - Uttar Pradesh


उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान के  अंतर्गत नदियों और वन्य जीव अभ्यारण के महत्वपूर्ण प्रश्नों  का संग्रह  -  
जो Students Civil services, Railway, Bank, SSC, UPSSSC, Police, Army, UPTET, CTET, Group C, Group D ,Lekhpal, VDO  तथा अन्य प्रतियोगी  परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनके लिए   Uttar Pradesh General Knowledge  का ये संग्रह अति उपयोगी  साबित होगा  |
Written by : Arvind Kushwaha

नदियों और वन्य जीव अभ्यारण के महत्वपूर्ण प्रश्न -
प्र० -  उत्तर प्रदेश राज्य की सर्वाधिक प्रदूषित नदी कौन सी है ?
उ० -   यमुना

प्र० -  गंगा के किनारे नगरों की कुल संख्या कितनी है ?
उ० -   26 

प्र० -  बाँदा किस नदी के तट पर स्थित है ?
उ० -    केन तट पर

प्र० -  हमीरपुर किस नदी के तट पर स्थित है ?
उ० -   बेतवा नदी के  तट पर

प्र० -  चित्रकूट  किस नदी के तट पर स्थित है ?
उ० -   पयस्विनी तट पर

प्र० -  गाजियाबाद किस नदी के तट पर स्थित है ?
उ० -  हिंडन तट पर

प्र० -  सोनभद्र किस नदी के तट पर स्थित है ?
उ० -   सोन नदी तट पर

प्र० -  उत्तर प्रदेश की सबसे लम्बी नदी गंगा कितने जिलों से होकर बहती है
उ० -    28

प्र० -  रामगंगा नदी उत्तर प्रदेश में कहाँ से प्रवेश करती है ?
उ० -   बिजनौर जिले में

प्र० -  रामगंगा किस स्थान पर गंगा से मिलती है ?
उ० -   हरदोई जिले में

प्र० -  बेतवा नदी का उदगम स्थल कहाँ से है ?
उ० -   ललितपुर में

प्र० -  केन किस स्थान पर यमुना से मिलती है ?
उ० -   भोजहा ( बांदा ) के पास

प्र० -  उत्तर प्रदेश में सबसे कम वन वाला जिला कौन सा है ?
उ० -  संत रविदास नगर ( भदोही )

प्र० -  उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वन वाला जिला कौन सा है ?
उ० -   सोनभद्र

प्र० -  उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वन प्रतिशत वाले चार जिले कौन से हैं ?
उ० -  सोनभद्र , चन्दौली , पीलीभीत व चित्रकूट

प्र० -  उत्तर प्रदेश राज्य में पाये जाने वाले वनों के प्रकार क्या हैं ?
उ० -  समशीतोष्ण , उष्णकटिबंधीय , पर्णपाती तथा कटीले

प्र० -  उत्तर प्रदेश में प्राणी उद्यान ( चिड़ियाघर ) कितने हैं ?
उ० -   02 ( लखनऊ , कानपुर )

प्र० -  उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय उद्यान कितने हैं ?
उ० -  1   ,  दुधवा , ( लखीमपुर खीरी ) , 1977 में

प्र० -  उत्तर प्रदेश में वन्य जीव विहार कितने है ?
उ० -   11

प्र० -  उत्तर प्रदेश में वन्य पक्षी विहार कितने है 
उ० -  13

प्र० -  उत्तर प्रदेश का प्रथम वन्य जीव विहार कौन सा है ?
उ० -  चन्द्रप्रभा ( चन्दौली , 1957 )

प्र० -  उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा वन्य जीव विहार कौन सा है ?
उ० -   हस्तिनापुर ( मेरठ ,मुजफ्फरनगर , गाजियाबाद ) क्षेत्रफल 2073 वर्ग

प्र० -  उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा वन्य जीव विहार कौन सा है ?
उ० -   महाबीर स्वामी वन्यजीव विहार ( 5.40 वर्ग किमी . )

प्र० -  उत्तर प्रदेश का प्रथम पक्षी विहार कौन सा है ?
उ० -  नवाबगंज पक्षी विहार उन्नाव ( 1984 )

प्र० -  उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा पक्षी विहार कौन सा है ?
उ० -  लाख बहोशी पक्षी विहार , फर्रुखाबाद

प्र० -  उत्तर प्रदेश का  सबसे छोटा पक्षी विहार कौन सा है ?
उ० -   पटना पक्षी विहार , एटा ( 1 वर्ग किमी . )


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें