*

GK Notes - भारत की कृषि | Agriculture of Indian Geography

भारत की कृषि  - प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टि से  अति उपयोगी
नमस्कार दोस्तों , AKWEBCLASS में आपका स्वागत है | इस Article में भारत के कृषि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्यों  का अध्ययन करेंगे | जो  Students Civil services, Railway, Bank, SSC, UPSSSC, Police, Army, UPTET, CTET, Group C, Group D , Lekhpal, VDO  तथा अन्य प्रतियोगी  परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनके लिए   " Agriculture of Indian Geography  "  अति उपयोगी  साबित होगी  |
Written by : Arvind Kushwaha


भारत की कृषि
* भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 51 %  भाग पर कृषि होती है | जबकि  4 %  भू- भाग पर चारागाह , लगभग 21 %  भूमि पर वन एवं 24 %  भूमि बंजर तथा बिना उपयोग की है ।
* देश की कुल श्रम शक्ति का लगभग 48 . 9 %  भाग कृषि एवं इससे संबंधित उद्योग - धन्धों से अपनी आजीविका चलाता है ।
* कृषि राज्य का विषय है , जिसका उल्लेख संविधान की VII वीं अनुसूची के प्रविष्टि - 14 में है ।
* भारत के अंतरिम मंत्रिमंडल 1946 ई . एवं स्वतंत्र भारत के पहले मंत्रिमंडल 1947 ई . में कृषि और खाद्य मंत्री डॉ . राजेन्द्र प्रसाद को बनाया गया ।

कृषि उत्पादों में भारत का स्थान :
* आम , केला , चीकू , खट्टे नींबू , काजू , काली मिर्च , नारियल , अदरक , हल्दी के उत्पादन में भारत का स्थान विश्व में पहला है ।
* विश्व में चावल उत्पादन में चीन के बाद भारत का दूसरा स्थान है ।
विश्व में गेहूँ उत्पादन में चीन के बाद भारत का दूसरा स्थान है ।
गेहूँ के उत्पादन में उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान है , जबकि प्रति हेक्टेयर उत्पादन में पंजाब का स्थान प्रथम है ।
भारत उर्वरक उत्पादन एवं उपभोग में विश्व में तीसरे स्थान पर है जबकि चीन एवं अमेरिका क्रमशः पहले व दूसरे स्थान पर हैं ।
फलों एवं सब्जियों के उत्पादन में भारत का स्थान विश्व में दूसरा है जबकि  चीन का प्रथम स्थान है |
विश्व में तम्बाकू का सबसे बड़ा उत्पादक एवं उपभोक्ता चीन है । उत्पादन में भारत का स्थान तीसरा है ।

हरित क्रान्ति से सम्बन्धित तथ्य :
भारत में हरित क्रांति की शुरुआत 1967 - 68 ई . में हुई ।
भारत में हरित क्रांति ( Green revolution ) लाने का श्रेय डॉ . एम . एस . स्वामीनाथन को जाता है ।
हरित क्रांति का सबसे अधिक प्रभाव गेहूँ और चावल की कृषि पर पड़ा है , परन्तु चावल की तुलना में गेहूँ के उत्पादन में अधिक वृद्धि हुई ।
प्रथम हरित क्रांति के बाद 1983 - 84 ई . में द्वितीय हरित क्रांति की शुरुआत हुई , जिसमें अधिक अनाज उत्पादन , निवेश एवं कृषकों को दी जाने वाली सेवाओं का विस्तार हुआ ।
अन्य जानकारी :
भारत में खाद्यान्नों के अन्तर्गत आने वाले कुल क्षेत्र के 47 %  भाग पर चावल की खेती की जाती है ।
तिलहन प्रौद्योगिकी मिशन की स्थापना 1986 ई .में हुई ।
तम्बाकू की पत्तियों को सुखाने की प्रक्रिया को क्यूरिंग कहते हैं , जिससे पत्तियों में वांछित रंग , गंध आदि गुणों का विकास होता है । सबसे उच्च कोटि का कहवा अरेबिका होता है ।
मक्का में ह्वाइट बड ( white bud ) एवं धान में खैरा रोग जस्ता की कमी के कारण होता है ।
अन्न भण्डारण करते समय दानों में नमी 10 % से नीचे होनी चाहिए अन्यथा कीट प्रकोप का भय रहता है ।
दलहनी फसलों के उत्पादन हेतु कोबाल्ट आवश्यक तत्व है ।




ऋतुओं के आधार पर फसलों का वर्गीकरण
1 . रबी की फसल :
यह अक्टूबर - नवम्बर में बोयी जाती है और मार्च - अप्रैल में काट ली जाती है । इसकी मुख्य फसलें हैं
गेहूँ , जौ , चना , मटर , सरसों , आलू , राई आदि ।
2 . खरीफ फसल :
यह जून - जुलाई में बोयी जाती है और नवम्बर- दिसम्बर में काट ली जाती है । इसकी मुख्य फसलें हैं
धान , गन्ना , तिलहन , ज्वार , बाजरा , मक्का , अरहर आदि ।
3 . जायद  फसल :
यह मई - जून में बोयी जाती है और जुलाई - अगस्त में काट ली जाती है ।
इसकी मुख्य फसलें हैं राई , मक्का , ज्वार , जूट और मकुआ ।
इसे आसानी से याद करने का ट्रिक देखें - CLICK HERE

विभिन्न प्रकार की कृषि विधियाँ
सेरीकल्चर     --  रेशमकीट पालन
एपिकल्चर     -- मधुमक्खी पालन
पिसीकल्चर    -- मत्स्य पालन
फ्लोरीकल्चर   -- फूलों का उत्पादन
विटीकल्चर    --  अंगूर की खेती
वर्मीकल्चर    -- केंचुआ पालन
पोमोकल्चर    -- फलों का उत्पादन
ओलेरीकल्चर   -- सब्जियों का उत्पादन
हॉर्टीकल्चर     --  बागवानी
एरोपोर्टिक     --  हवा में पौधों को उगाना
हाइड्रोपोनिक्स   -- जल में पौधों को उगाना ( मृदारहित कृषि )

विभिन्न कृषि क्रांतियाँ
हरित क्रांति   --  खाद्यान्न उत्पादन
श्वेत क्रांति    --  दुग्ध उत्पादन
नीली क्रांति   --  मत्स्य उत्पादन
भूरी क्रांति     --  उर्वरक उत्पादन
रजत क्रांति    --  अंडा उत्पादन
पीली क्रांति     --  तिलहन उत्पादन
कृष्ण क्रांति     --  बायोडीजल उत्पादन
लाल क्रांति      -- टमाटर / मांस उत्पादन
गुलाबी क्रांति    --  झींगामछली उत्पादन
बादामी क्रांति    --  मसाला उत्पादन
सुनहरी क्रांति    --  फल उत्पादन
अमृत क्रांति     --   नदी जोड़ो परियोजनाएँ

इसे आसानी से याद करने का ट्रिक देखें - CLICK HERE

प्रमुख फसलों का जन्म स्थान
धान    --  भारत व इण्डोनेशिया
मक्का   --  मध्य अमेरिका
गेहूं     -- मध्य एशिया
तम्बाकू  --  दक्षिणी अमेरिका
रबड़    --  ब्राजील
अरहर   --  अफ्रीका  
उरद    --  भारत
ज्वार   --   भारत
मूंग    --  भारत
गन्ना   -- भारत

जौ      --  चीन
मसूर    --  चीन
सोयाबीन  -- चीन
चाय      -- चीन  
अमरूद   --  अमेरिका
टमाटर   --   मेक्सिको
बाजरा    --   अफ्रीका
कहवा     --   ब्राजील
आलू      --    पेरू


इसे आसानी से याद करने का ट्रिक देखें - CLICK HERE



फसलों के उत्पादन में भारत के प्रथम तीन अग्रणी राज्य ( घटते क्रम में )
चावल --  पश्चिम बंगाल , आंध्र प्रदेश , उत्तर प्रदेश
गेहूँ    -- उत्तर प्रदेश , पंजाब , हरियाणा 
बाजरा  --  राजस्थान , उत्तर प्रदेश , गुजरात
मक्का  --  आन्ध्र प्रदेश , कर्नाटक , आंध्र प्रदेश
चना    --  मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र , आंध्र प्रदेश
अरहर   --  महाराष्ट्र , कर्नाटक , उत्तर प्रदेश
मसूर    --  उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश , बिहार
मूंगफली  --  गुजरात , आंध्र प्रदेश , तमिलनाडु 
सरसों    --  राजस्थान , उत्तर प्रदेश , हरियाणा
सोयाबीन  --  मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र , राजस्थान
सूरजमुखी --  कर्नाटक , आंध्र प्रदेश , महाराष्ट्र 
कपास    --  गुजरात , महाराष्ट्र , तमिलनाडु
जूट      --  पश्चिम बंगाल ,  बिहार , असम 
प्याज    --  महाराष्ट्र , गुजरात , कर्नाटक
गन्ना    -- उत्तर प्रदेश , महाराष्ट्र , तमिलनाडु
आलू     -- उत्तर प्रदेश , पश्चिम बंगाल , बिहार

इसे आसानी से याद करने का ट्रिक देखें - CLICK HERE



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें