*

OSCAR AWARD से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्य : GK award

OSCOR AWARD
OSCOR AWARD
OSCOR AWARD  से सम्बन्धित Exam में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण तथ्य : GK award




Oscar Award विश्व सिनेमा में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जो फिल्म उद्योग में निर्देशकों, अभिनेताओं और लेखकों सहित पेशेवरों की उत्कृष्टता को पहचानने के लिए दिया जाता है। इसे अकादमी पुरस्कार के रूप में भी जाना जाता है। पुरस्कार में 24 श्रेणियां शामिल हैं, जो फिल्म उद्योग में कलात्मक और तकनीकी योग्यता के लिए दी जाती हैं। यह पुरस्कार  एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS)  स. रा. अमेरिका  द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान  किया जाता है।
यह सिनेमा की दुनिया का सबसे पुराना पुरस्कार समारोह है और इसके समकक्ष ग्रैमी अवार्ड्स (संगीत के लिए), एमी अवार्ड्स (टेलीविजन के लिए) और टोनी अवार्ड्स (थिएटर के लिए) आते  हैं।
वर्ष 1929 में स्थापित ऑस्कर पुरस्कार विश्व फिल्म उद्योग का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है |

यह पुरस्कार फरवरी में हॉलीवुड के कोडम थिएटर में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।

पुरस्कार विजेताओं को एक स्वर्ण प्रतिमा की प्रति दी जाती है, जिसे आधिकारिक तौर पर 'अकादमी अवार्ड मेरिट' के रूप में जाना जाता है | इसे आमतौर पर 'ऑस्कर' के रूप में जाना जाता है। 
ऑस्कर प्रतिमा का प्रारंभिक डिजाइन एमजीएम कला निदेशक सेड्रिक गिबन्स द्वारा डिजाइन किया गया था।
इसके मूर्तिकार जॉर्ज स्टेनली हैं |
इस पुरस्कार में दी जाने वाली प्रतिमा काले मैटल बेस पर सोने की परत चढ़ाकर बनायीं जाती है |
इस प्रतिमा का नाम अकादमी पुरस्कार मेरिट है |
यह प्रतिमा 13.5 इंच लंबी है और इसका वजन 8.5 पाउंड है! इसमें एक शूरवीर को दिखाया गया था जो क्रूसेडर की तलवार को हाथ में पकड़े हुए थाजो फिल्म की रील पर खड़ा था |
रूजवेल्ट होटल में पहला पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया था |
भारतीय ऑस्कर पुरस्कार विजेता
भानु अथैया
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन    गाँधी    1982
सत्यजीत रे      
लाइफ टाइम अचीवमेंट      1982
ए आर रहमान         
बेस्ट ऑरिजनल स्कोर   स्लमडॉग मिलेनियर   2009                
गुलजार           2009         
रसूल पुकुट्टी   2009

ऑस्कर के साथ नोबेल पुरस्कार जीतने वाला एकमात्र व्यक्ति जॉर्ज बर्नार्ड शॉ है
भानु अथैया ऑस्कर पाने वाली पहली भारतीय महिला हैं!
ऑस्कर पुरस्कार के सबसे कम उम्र के प्राप्तकर्ता Tatum O'Neal हैं,  जो 10 साल की उम्र में शामिल हुए थे!
ऑस्कर में नामित पहली भारतीय फिल्म मदर इंडिया (निर्देशक - 1957 में महबूब खान) है।
सत्यजीत रे ऑस्कर का 'लाइफ टाइम अवार्ड' जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
ऑस्कर पुरस्कारों में सबसे अधिक नामांकन प्राप्त करने वाले वॉल्ट डिज़नी ने ऑस्कर पुरस्कारों में 59 बार नामांकन प्राप्त किया |
एआर रहमान फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर  के लिए ऑस्कर जीतने वाले पहले भारतीय गीतकार और संगीतकार हैं!