*

Vedic Sabhyata indian history gk upsc

Vedic Sabhyata  Important  GK Quiz
वैदिक सभ्यता Indian History से Exam में पूछे गए  महत्वपूर्ण प्रश्न   gk exam question

Vedic sabhyata General Knowledge , Important questions vedas, quiz vedic sanskriti. Ancient History  vedas for competitive exam Railway, SSC, UPSSSC, NTPC, BHEL, GAIL, BHAIL, Army, Police,  IAS, UPSU, UPPCS, BANK Clerk ,PO.





प्र० ऋग्वेद मे वरुण को क्या कहा गया है ?

 उ० उन्हें ऋतस्य गोपा कहा गया है जो नैतिक व्यवस्था के संरक्षक थें


 प्र० - किस वेद मे सर्वप्रथम वर्ण व्यवस्था का उल्लेख हुआ है ?

 उ० ऋग्वेद के दसवें मण्डल के पुरुष सूक्त मे कहा गया है कि जब देवताओं ने विराट पुरुष की बलि दी थी तो उसके मुख भाग से ब्राह्मण , भुजाओं से क्षत्रिय , उरु भाग से विषय तथा गुदा से शुद्र की उत्त्पत्ति हुई है |


 प्र० वेदों मे कितने संस्कार बताए गए है ?

 उ० सोलह


 प्र० ऋग्वेद के नवम मण्डल के सभी सूक्ति ( 114 )  किसको समर्पित है ?

 उ० सभी सूक्ति सोम देवता को समर्पित थे | सोम एक प्रकार की वनस्पति थी जिसके रस का प्रयोग आर्य करते थे | इसे वे बलवर्धक पेय समझते थे |


  प्र० सुरा पेय का सम्बन्ध किस वैदिक यज्ञ से था ?

 उ० सौत्रामणि


 प्र० परीक्षित का उल्लेख सर्वप्रथम कहाँ मिलता है ?

 उ० अथर्ववेद मे


 प्र० परीक्षित कौन थे ?

 उ० परीक्षित अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु के पुत्र थे | इसके समय से ही कलयुग का युग प्रारंभ हुआ |


 प्र० ऋग्वेद मे कितने सूक्त और मण्डल हैं ?

 उ० – 1028  सूक्त   और 10 मण्डल


 प्र० वैदिक सभा और समिति को किस देवता की दो पुत्रियां कहा जाता था ?

 उ० प्रजापति  ( अथर्ववेद मे )




 प्र० वैदिक काल मे सतलज नदी को किस नाम से जाना जाता था ?

 उ० शुतुद्रि


 प्र० - वैदिक काल मे व्यास नदी को किस नाम से जाना जाता था ?

 उ० विपासा


 प्र० - वैदिक काल मे रावी नदी को किस नाम से जाना जाता था ?

 उ० परुष्णी


 प्र० - वैदिक काल मे चिनाब नदी को किस नाम से जाना जाता था ?

 उ० अश्किनी


 प्र० - वैदिक काल मे झेलम नदी को किस नाम से जाना जाता था ?

 उ० वितस्ता


 प्र० छान्दोग्य उपनिषद का सम्बन्ध किस वेद से है ?

 उ० सामवेद से


 प्र० कौन सा वेद गद्य और पद्य दोनों मे लिखा गया है ?

 उ० यजुर्वेद


 प्र०   वैदिक काल मे अध्यर्यु का अर्थ क्या था ?

 उ० यज्ञ करने वाले पुरोहित को अध्यर्यु कहा जाता था |


 प्र० राजा के निर्वाचन से सम्बंधित सूक्त किस वेद मे वर्णित है ?

 उ० ऋग्वेद मे


 प्र० राज्य के अधिकारी किस यज्ञ मे सम्मिलित होते थे ?

 उ० राजसूय यज्ञ मे


 प्र० सुरा की आहुति किस यज्ञ मे दी जाती थी ?

 उ० सौत्रामणि यज्ञ मे अश्विन और सरस्वती को सुरा की आहुति दी जाती थी |


प्र० - वैदिक काल का  कालक्रम क्या है ?

उ० - 1500  ई० पू०  से  600  ई० पू०


प्र० - आर्य शब्द का अर्थ क्या है ?

उ० - श्रेष्ट  एवं कुलीन


प्र० - आरंभिक वैदिक काल में वर्ण व्यवस्था किस पर आधारित थी ?
उ० - व्यवसाय पर


प्र० - आर्यों को एक जाति कहने वाला पहला यूरोपीय कौन था ?

उ० - मैक्समूलर


प्र० - वैदिक युग में राजा अपनी प्रजा से जो कर वसूलते थें , उसे क्या कहा जाता था ?

उ० - बलि


प्र० - प्रसिद्द गायत्री मन्त्र कहाँ से लिया गया है ?

उ० - ऋग्वेद के तृतीय मण्डल से


प्र० - भारतीय प्रतीक पर उत्कीर्ण सत्यमेव जयते कहाँ से लिया गया है ?

उ० - मुंडकोपनिषद से


प्र० - याज्ञवल्क्य को वाद विवाद के लिए किसने चुनौती दी  थी ?

उ० - गार्गी ने


प्र० - याज्ञवल्क्य एवं गार्गी संवाद का उल्लेख कहाँ मिलता है ?

उ० - वृहदारण्यकोपनिषद  में


प्र० - किस फसल का ज्ञान वैदिक काल के लोगों को नही था ?

उ० - तम्बाकू


प्र० - वैदिक गणित का सबसे महत्पूर्ण ग्रन्थ कौन सा है ?

उ० - शुल्वसूत्र


प्र० -  'महाजनी प्रथा का  सर्वप्रथम उल्लेख किस प्राचीन ग्रन्थ में हुआ है ?

उ० -   शतपथ ब्राह्मण में


प्र० - शतपथ ब्राह्मण किस वेद से सम्बन्धित है ?

उ० - शुक्ल यजुर्वेद से


प्र० - शतपथ ब्राह्मण के रचयिता कौन हैं ?

उ० - ऋषि याज्ञवल्क्य


प्र० - तैतरीय ब्राह्मण किस वेद से सम्बन्धित है ?

उ० - कृष्ण यजुर्वेद से


प्र० - ' सत्यमेव जयते ' महावाक्य कहाँ से लिया गया है ?

उ० - मुंडकोपनिषद से  ( अथर्ववेद से सम्बन्धित )


प्र०  - प्राचीनतम वेद कौन सा है ?

उ० - ऋग्वेद


प्र०- नवीनतम वेद कौन सा है ?

उ० - अथर्ववेद


प्र०- ऋग्वेद में कितने मण्डल हैं ?

उ० - 10


प्र०- ऋग्वेद में कितने सूक्त हैं ?

उ० - 1028


प्र० - ऋग्वेद में कितने ऋचाएं हैं ?

उ०- 10,462


प्र० - वेदों के गद्य प्रकरण क्या कहलाते हैं ?

उ० - ब्राह्मण


प्र० - ऋग्वेद में किस देवता का  सर्वाधिक वर्णन किया  गया है ?

उ० - इंद्र


प्र० - ऋग्वेद को पढ़ने वाले ऋषियों को क्या कहा जाता था ?

उ० - होत्री


 प्र० ऋग्वेद मे वशिष्ठ को किसके पुरोहित के रूप मे प्रस्तुत किया गया है ?

 उ० वशिष्ठ भरतों के राजा सुदास के पुरोहित थे |


 प्र० ऋग्वेद के अनुसार किस देवता के रथ बकरे खींचते थे ?

 उ० पूषण को पशुओं के देवता के रूप मे संबोधित किया गया था | इसके रथ को बकरे खींचते थे |


 प्र० जनक और याज्ञवल्क्य कथानक का उल्लेख कहाँ हुआ है ?

 उ० बृहदारण्यकोपनिषद  मे


 प्र० -  यज्ञ नियम और विधि विधान किस वेद से सम्बंधित हैं ?

 उ० यजुर्वेद से


 प्र० कौन सा वेद अंशतः गद्य मे लिखा गया है ?

 उ० यजुर्वेद गद्य तथा पद्य दोनों मे लिखा गया है | जबकि अन्य वेद पद्य मे लिखे गए हैं |


 प्र० वैदिककालीन पर्वत मूजवंत किस देवता का प्रतीक था |

 उ० सोम का


 प्र० वेदांग-ज्योतिष पुस्तक का रचयिता कौन है ?

 उ० लगध  


 प्र० ऋग्वेद के किन मंडलों को वंश मण्डल के नाम से जाना जाता है ?

 उ० द्वितीय से सप्तम मण्डल को वंश मण्डल कहा जाता है क्योंकि द्वितीय से सप्तम तक प्रत्येक मण्डल एक-एक ऋषि को समर्पित है |


 प्र० वैदिक काल मे नर्मदा नदी को किस नाम से जाना जाता था ?

 उ० रेवा नदी


 प्र० नर्मदा नदी का सर्वप्रथम उल्लेख कहाँ मिलता है ?

 उ० सतपथ ब्राह्मण मे


 प्र० अथर्ववेद मे वर्णित प्रथम कृषि वैज्ञानिक कौन था ?

 उ० पृथुवैन्य


 प्र० किस उपनिषद मे यज्ञ को फूटी नाव की संज्ञा दी गयी है ?

 उ० माण्डुक्य उपनिषद मे


 प्र० शुल्वसूत्र किससे सम्बन्धित था ?

 उ० ज्यामिति से


 प्र० ऋग्वेद के वंश मण्डल किस देवता के मन्त्र से आरम्भ होते थे ?

 उ० अग्नि


 प्र० अयोध्या का उल्लेख सर्वप्रथम कहाँ मिलता है ?

 उ० अथर्ववेद


 प्र० मनुस्मृति मे सरस्वती और दृषद्वती नदियों के बीच के प्रदेश को क्या कहा गया है ?

 उ० ब्रह्मावर्त


 प्र० ऋग्वेद का सर्वाधिक प्रसिद्ध छंद कौन सा है ?

 उ० त्रिष्टुप


 प्र० वरुण किस रूप मे पूजनीय थे ?

 उ० वरुण ऋतुओं के स्वामी थे  | वरुण जल ,महासागरों , नदियों के देवता है |


 प्र० राजसूय यज्ञ से सम्बंधित अनुष्ठानों का वर्णन किस वेद मे किया गया है ?

 उ० यजुर्वेद मे


 प्र० उत्तर वैदिक काल के शासकों को क्या कहा जाता था ?

 उ० पश्चिम देश के शासकों को स्वराट” , दक्षिण देश के शासक को भोज “ , पूर्व (प्राच्य ) देश के शासक को सम्राट “ , उत्तर देश के शासक को वैराट तथा मध्य देश के शासक को राजा कहा जाता था |


 प्र० बृहदारण्यकोपनिषद मे जनक की सभा मे किसके बीच दार्शनिक संवाद हुआ ?

 उ० याज्ञवल्क्य और गार्गी के बीच संवाद हुआ था |


 प्र० वेदत्रयी किन वेदों को कहा जाता है ?

 उ० - प्रथम तीन वेद ऋग्वेद ,सामवेद, एवं यजुर्वेद को वेदत्रयी कहा जाता है |


 प्र० - आर्यों का मूल स्थान आर्कटिक क्षेत्र मानने वाले विद्वान कौन थें ?

 उ० बाल गंगाधर तिलक


 प्र० उपनिषद युग का राजा अश्वपति कहाँ का शासक था ?

 उ० केकय का


 प्र० गंगा और यमुना नदियों का सर्वप्रथम उल्लेख कहाँ मिलता है ?

 उ० ऋग्वेद मे