*

Indian History - मुग़ल सम्राट जहाँगीर | mughal badshah jahangir

जहाँगीर से सम्बन्धित Exam में पूछे जाने वाले History के  महत्वपूर्ण तथ्य 
 जन्म     -  30 अगस्त , 1569 ई०
बचपन का क्या    -   सलीम
माँ का नाम    -  मरियम उज्जमानी
संतान     पांच पुत्र और एक पुत्री ( लाडली बेगम )
शिक्षक  -    अब्दुर्रहीम खानखाना
राज्याभिषेक   -    3 नवंबर , 1605 ई० को आगरा के किले मे
उपाधि   -    नुरुद्दीन मुहम्मद जहाँगीर बादशाह गाजी
आत्मकथा    -   तुजुक-ए-जहाँगीरी (  तुर्की भाषा मे )
जहाँगीर की मृत्यु    -       नवंबर , 1627 ई०
मकबरा   -    लाहौर  ( निर्माण नूरजहाँ ने करवाया था )

प्रमुख निर्माण कार्य

अकबर का मकबरा  -   सिकंदरा

इसका निर्माण स्वयं अकबर ने प्रारम्भ करवाया था | इसकी केवल चौकी ही बन पायी थी कि अकबर की मृत्यु हो गयी | इसके बाद जहांगीर ने निर्माण कार्य को पूरा करवाया | इसकी बनावट बौद्ध विहार जैसी है |

अन्य प्रमुख कार्य

  • जहाँगीर मराठों को उमरा वर्ग मे सम्मिलित करने वाला प्रथम मुगल सम्राट था |
  • जहाँगीर ने 1614-15 ई० मे मेवाड़ के शासक राणा अमर सिंह के साथ संधि की थी इस संधि मे राणा को चित्तौड़ के किले की मरम्मत करना मना था|


जहाँगीर से सम्बंधित प्रमुख व्यक्ति

  • जहाँगीर का पहला विवाह आमेर के राजा भगवान दास की पुत्री और मानसिंह की बहन मानाबाई से 1558 ई० मे हुआ था | जहाँगीर ने मानबाई को शाहबेगम या मलिका-ए-जहाँ की उपाधि दी थी | खुसरो  इन्ही का पुत्र था | जहाँगीर के अनुचित व्यवहार से तंग आकर मानबाई ने अत्यधिक मात्रा मे अफीम खाकर आत्महत्या कर ली थी |
  • नूरजहाँ का विवाह जहाँगीर से 1611 ई० मे हुआ था  | नूरजहाँ का वास्तविक नाम मेहरूनिसा था | वह तेहरान के निवासी मिर्ज़ा गयासबेग और अस्मत बेगम की पुत्री थी | नूरजहाँ अली कुली खां  ( शेर अफगान )की विधवा थी |
  • जहाँगीर गुलाब के इत्र के आविष्कार का श्रेय नूरजहाँ की माँ अस्मत बेगम को देता है
  • नूरजहाँ ने आगरा के यमुना नदी के किनारे एतमादुद्दौला  का मकबरा बनवाया | इस अलंकारिक मकबरे मे प्रथम बार पित्रदुरा शैली का प्रयोग हुआ था |
  •  जगत गोसाई भी जहाँगीर की पत्नी थी
  • अबुल हसन जहाँगीर का सर्वप्रिय चित्रकार था जिसे जहाँगीर ने नादिर-उज्ज जमाँ की उपाधि दी थी | अबुल हसन ने जहांगीर के सिंहासनारोहण के अवसर का एक चित्र बनाया था जिसे बाद मे तुजुक-ए जहांगीरी के मुख-चित्र के रूप मे लगा दिया |
  • उस्ताद मंसूर भी जहाँगीर के समय का चित्रकार था | वह पक्षियों और पशुओं का सबसे बड़ा चित्रकार था |जहाँगीर ने उसे नादिर-उल-अस्त्र की उपाधि दी थी |
  • जहाँगीर ने विशनदास को ईरान ( फारस ) के शाह अब्बास प्रथम का छायाचित्र बनाने के लिए भेजा |
  • विलियम हाकिन्स 1608 ई० मे जहाँगीर के शासनकाल मे समुद्री मार्ग से भारत आने वाला पहला अंग्रेज था | वह 1608 ई० मे हेक्टर नामक समुद्री जहाज से सूरत के बंदरगाह पर आकार रुका | हाकिन्स ने जहाँगीर से फारसी भाषा मे बात की | जहाँगीर ने उसे 400  मनसब प्रदान किया |
  • इंग्लैण्ड के राजा जेम्स प्रथम ने टामस रो को राजदूत के रूप मे जहाँगीर के दरबार मे भेजा था | वह 1615  से 1618  ई० तक  जहाँगीर के दरबार मे रहा
  • विलियम फिंच और एडवर्ड टेरी यूरोपीय यात्री भी जहाँगीर के शासन काल मे भारत आये थें
  •  जहाँगीर ने सिख गुरु अर्जुन देव की हत्या ( 1606 ई० )  अपने विद्रोही पुत्र खुसरो की सहायता करने के कारण करवा दिया |
  • जहाँगीर ने ओरहा के राजा वीरसिंह देव बुंदेला के द्वारा अबुल फजल की हत्या करवा दी थी क्योंकि उसे लगता था कि अबुल फजल उसके विरुद्ध अकबर को भड़का रहा है


जहाँगीर से सम्बंधित अन्य तथ्य
  • अपने राज्यभिषेक के अवसर पर उसने अपने हाथों से ही राजमुकुट धारण किया |
  • राज्याभिषेक के पश्चात उसने अनेक बंदियों को मुक्त कर दिया और अपने नाम के सिक्के चलवाए |
  • उसने 12  प्रसिद्ध नियमों को जारी किया |
  • जहाँगीर पहला शासक था जिसने सिक्कों पर अपनी मूर्ति खुदवाई थी | एक  सिक्के मे हाथ मे शराब का प्याला लिया हुआ मूर्ति अंकित था |
  • जहाँगीर के द्वारा जारी किये गए चांदी के सिक्कों पर राशिचक्र अंकित था |
  • भारत मे सबसे पहले तम्बाकू 1605  ई० मे पुर्तगालियों द्वारा लाया गया था | तम्बाकू पीने के नुकसान को रोकने के लिए जहाँगीर ने 1617  ई०  मे तम्बाकू निषेध कानून जारी कर दिया |