*

indian history: दिल्ली सल्तनत {delhi-sultanate}

दिल्ली सल्तनत

Ø  प्र० – दिल्ली सल्तनत का प्रथम वैधानिक सुल्तान कौन था ?
Ø  उ० – इल्तुतमिश

Ø  प्र० – बलबन अपने को किसका वंश मानता था ?
Ø  उ० – अफरासियाब

Ø  प्र० – तबकाते नासिरी का लेखक कौन था  ?
Ø  उ० – मिन्हाज उज सिराज

Ø  प्र० – किस सुल्तान ने द्वितीय सिकंदर की उपाधि धारण की थी ?
Ø  उ० – अलाउद्दीन खिलजी

Ø  प्र० – अलाई दरवाजा का निर्माण किसने करवाया था ?
Ø  उ० – अल्लाउद्दीन खिलजी ने कुतुबमीनार के पास अलाई दरवाजा का निर्माण करवाया |

Ø  प्र० – वो कौन शासक था जिसने एक सैनिक को निरीक्षक लिपिक को घूस देने के लिए सोने का एक सिक्का दिया था ?
Ø  उ० – फिरोज तुगलक

Ø  प्र० – लोदी सुल्तानों की राजधानी क्या थी ?
Ø  उ० – दिल्ली

Ø  प्र० – इब्नबतूता कहाँ का नागरिक था ?
Ø  उ० – मोरक्को ( अफ्रीका )

Ø  प्र० – सल्तनत काल के दो प्रमुख सिक्कों “टंका “और “जीतल” का प्रचलन किसने किया था ?
Ø  उ० – इल्तुतमिश

Ø  प्र० – दीवान-ए-रियासत का गठन किसने किया था ?
Ø  उ० – अलाउद्दीन खिलजी ने जब बाजार नियंत्रण प्रणाली लागू किया था तब उसके कार्यान्वयन के लिए दीवान-ए-रियासत विभाग का गठन किया

Ø  प्र० – कौन से सुल्तान ने खाद्यान पर से जकात कर हटा लिया था ?
Ø  उ० – सिकंदर लोदी

Ø  प्र० – कौन सा वाद्य यंत्र भारतीय इस्लामिक संस्कृति को निरुपित करता है ?
Ø  उ० – सितार

Ø  प्र० – तैमूर ने भारत पर कब आक्रमण किया ?
Ø  उ० – 1398 ई०

Ø  प्र० – विजारत का सर्वाधिक विकास किसके शासनकाल में हुआ ?
Ø  उ० – फिरोज तुगलक

Ø  प्र० – सल्तनत काल में खुम्स क्या होता था ?
Ø  उ० – लूट से प्राप्त हुए धन को खुम्स कहा जाता था

Ø  प्र० – कौन शासक लूट से प्राप्त धन के 80 % भाग को अपने पास रखता था ?
Ø  उ० – अलाउद्दीन खिलजी

Ø  प्र० – तारीख-ए –फिरोजशाही  पुस्तक किसने लिखा था ?
Ø  उ० – जियाउद्दीन बरनी

Ø  प्र० – रेहला किसकी रचना है ?
Ø  उ० – इब्नबतूता की

Ø  प्र० – मुन्तखब-उत्-तवारीख  किसने लिखा है ?
Ø  उ० – बदायूनी ने

Ø  प्र० – स्टोरीया –द-मोगर  किसकी रचना है ?
Ø  उ० – मनूची

Ø  प्र० – उस इतिहासकार का नाम बताइये जिसने भारत का विवरण यहाँ आये बिना ही लिखा था ?
Ø  उ० – शिहाबुद्दीन दल अमरी

Ø  प्र० – कौन सुल्तान उलेमाओं की इच्छाओं का पालन नहीं करता था ?
Ø  उ० – अलाउद्दीन खिलजी

Ø  प्र० – दीवान-ए-मुस्तखराज  विभाग की स्थापना किसने की थी ?
Ø  उ० – अलाउद्दीन खिलजी ने

Ø  प्र० – किस राजवंश के सुल्तानों ने अपना नाम सिक्कों पर अंकित करवाया ?
Ø  उ० – तुगलक राजवंश

Ø  प्र० – फुतहाते-ए-फिरोजशाही  किसकी रचना है ?
Ø  उ० – फिरोजशाह तुगलक की

Ø  प्र० – इक्ता व्यवस्था की शुरुआत किसने की थी ?
Ø  उ० – इल्तुतमिश ने

Ø  प्र० – इक्ता व्यवस्था क्या है ?
Ø  उ० – भारत में वेतन के बदले भूमि देने की व्यवस्था

Ø  प्र० – तुर्कान-ए-चहलगामी का गठन किसने किया था ?
Ø  उ० – इल्तुतमिश ने

Ø  प्र० – तुर्कान-ए-चहलगामी को किसने समाप्त किया ?
Ø  उ० – बलबन ने

Ø  प्र० – आगरा नगर की स्थापना किसने की ?
Ø  उ० – सिकंदर लोदी ( 1504  ई० में )

Ø  प्र० – अलाउद्दीन खिलजी ने किस हिंदू शासक को “ रायरायन “ की उपाधि दी थी ?
Ø  उ० – रामचन्द्र देव को

Ø  प्र० – किस शासक ने कहा था कि मेरा साम्राज्य रोगग्रस्त हो गया है और ये किसी भी उपचार से ठीक नहीं हो सकता ?
Ø  उ० – मुहम्मद बिन तुगलक

Ø  प्र० – विवाह विभाग  “ दीवान-ए-खैरात “ किसने स्थापित किया था ?
Ø  उ० – फिरोजशाह तुगलक

Ø  प्र० – किसके शासनकाल मे चीन के मंगोल सम्राट का एक शिष्टमण्डल कुछ बौद्ध मंदिरों को देखने की अनुमति के लिए आया था ?
Ø  उ० – मुहम्मद बिन तुगलक

Ø  प्र० – तैमूर ने किसके शासन काल मे भारत पर आक्रमण किया और दिल्ली को लूटा
Ø  उ० – 1398 ई०  मे तैमूर ने भारत पर आक्रमण किया था | उस समय दिल्ली सल्तनत का शासक नसीरुद्दीन महमूद तुगलक था |

Ø  प्र० – उश्र क्या है ?
Ø  उ० – मुसलमानों से लिया जाने वाला कर

Ø  प्र० - खराज क्या है ?
Ø  उ० – गैर मुसलमानों से लिया जाने वाला भूमि कर

Ø  प्र० – जकात क्या है ?
Ø  उ० – यह मुसलमानों से लिया जाने वाला धार्मिक कर था , जिसे केवल मुसलमानों की भलाई के लिए खर्च किया जाता था

Ø  प्र० – खिदमती क्या है ?
Ø  उ० - पराजित हिंदु शासकों से लिया जाने वाला कर

Ø  प्र० – “ हुनुज दिल्ली दूरस्थ “ दिल्ली अभी दूर है , यह किसने कहा था ?
Ø  उ० – निजामुद्दीन औलिया

Ø  प्र० – “तारीख-ए-सुबुक्तगीन “ पुस्तक का लेखक कौन था ?
Ø  उ० – अबुल फजल बैहाकी

Ø  प्र० – कुरान ख्वान की उपाधि किसे दी गयी थी ?
Ø  उ० – कुतुबुद्दीन ऐबक

Ø  प्र०- किस सुल्तान की माता विद्वानों और पवित्रजनों को दान और पुरस्कार देने के लिए प्रसिद्ध थी ?
Ø  उ० – रुकनुद्दीन फिरोजशाह

Ø  प्र० – इतिहासकार मिन्हाज ने किसे दिल्ली का आदर्श सुल्तान माना है ?
Ø  उ० – नसीरुद्दीन महमूद

Ø  प्र० – दिल्ली को राजधानी बनाने वाला प्रथम सुल्तान कौन था ?
Ø  उ० – इल्तुतमिश

Ø  प्र० – प्रथम इल्बारी शासक कौन था ?
Ø  उ० – इल्तुतमिश

Ø  प्र०- दिल्ली सल्तनत का कौन सा सुल्तान हिंदुओं के त्योहारों को मनाता था ?
Ø  उ० – मुहम्मद बिन तुगलक

Ø  प्र० – किस इतिहासकार ने दिल्ली के आठ सुल्तानो का शासन काल देखा था ?
Ø  उ० – अमीर खुसरो

Ø  प्र० – दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान ने  गुलरुख के नाम से अनेक कवितायें लिखी थी ?
Ø  उ० – सिकंदर लोदी

Ø  प्र० – कौन इतिहासकार अलाउद्दीन के साथ दक्षिणी युद्ध अभियान मे साथ था ?
Ø  उ० – अमीर खुसरो

Ø  प्र० – भारत अरब नहीं है , इसे दारुल इस्लाम मे परिवर्तित करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है ,ये किसने कहा था ?
Ø  उ० – इल्तुतमिश ने

Ø  प्र० – किस सुल्तान ने शिक्षा मे व्यावसायिक पाठ्यक्रम लागू किया ?
Ø  उ० – फिरोजशाह तुगलक

Ø  प्र० – उस जैन संत का क्या नाम है जिसके साथ मुहम्मद बिन तुगलक ने विचार-विमर्श किया था ?
Ø  उ० – जिनप्रभ सूरी

Ø  प्र० – दिल्ली के किस सुल्तान ने मुस्लिम औरतों को दिल्ली के बाहर मजारों पर जाने से रोक दिया था ?
Ø  उ० – फिरोजशाह तुगलक

Ø  प्र० – सल्तनत काल मे सोंधर शब्द का क्या अर्थ था ?
Ø  उ० – किसानों को दिया जाने वाला ऋण

Ø  प्र० – कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा पराजित होने वाला बुंदेलखंड का शासक कौन था ?
Ø  उ० – परमदी देव

Ø  प्र० – जलालुद्दीन फिरोज खिलजी के शासनकाल मे वंशज नवीन मुस्लिम कहलाएं ?
Ø  उ० – मंगोल

Ø  प्र० – किताब-उल-यामिनी का लेखक कौन है ?
Ø  उ० – उत्बी


                                                                                                           BACK