*

Sindhu river GK Trick Indian geography : सिंधु नदी महत्वपूर्ण तथ्य और याद करने का ट्रिक



Sindhu river GK Trick  Indian geography
By Arvind Kushwaha

Sindhu River ( सिंधु नदी ) ( Indus River ) से Exam में कई प्रश्न पूछे जाते हैं | यह भारत के भूगोल का बहुत ही महत्वपूर्ण Topic है | इस Article में  Sindhu nadi से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्यों  को Tricks द्वारा बताया गया है  |  

जो  Students  Civil Services , UPPCS, Railway, Bank, SSC, UPSSSC, TET, CTET, POLICE, तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं , उनके लिए ये Topic बहुत ही महत्वपूर्ण हैं | Topic को आसान बनाने के लिए मजेदार ट्रिक्स का प्रयोग किया गया है जो कविता और वाक्यों  के रूप में है |  ये  Tricks सभी Students के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध  होगा |




प्र० - सिंधु नदी कहाँ से निकलती है और कहाँ विलीन होती है ?
उ० - तिब्बत के मानसरोवर झील से निकलती है और अरब सागर में मिलती है |

Trick  :  सिद्धू ने तबियत से माना रब को

Explaination 

सिद्धू :     सिंधु नदी 
तबियत -  तिब्बत 
माना -    मानसरोवर 
रब -       रब सागर 



प्र० - सिंधु की सहायक नदियाँ कौन सी हैं ?
उ० - झेलम , चिनाब , सतलज  , रावी , ब्यास ,  जास्कर , श्योक , शिगार , गिलगित , कुर्रम  , स्वात

Trick : दोहा 

झोले में चना है सात , 
रवि जी  नापे उनका ब्यास 
जोकर शोक में पिए शिगार , 
गिरगिट कुरकुर लिया है  स्वाद 

Note : इस दोहे में  नीले रंग का शब्द  Trick का शब्द है  तथा काले रंग का शब्द  सहायक शब्द है |

झोले में   -  झेलम
चना        - चिनाब
सात        -  सतलज
रवि         -  रावी
ब्यास      -  ब्यास
जोकर     -  जास्कर
शोक       -  श्योक
शिगार     -  शिगार
गिरगिट   -  गिलगित
कुरकुर     -  कुर्रम
स्वाद       -  स्वात

महत्वपूर्ण तथ्य 
  • तिब्बत में यह 'सिंघी खमबं' या 'शेर का मुंह' के नाम से जानी जाती है ।
  • सिंधु नदी की कुल लम्बाई  -  2880  Km.
  • भारत में इस नदी की लम्बाई   - 1114  Km.
  • भारत में सिंधु नदी केवल जम्मू एवं कश्मीर के लेह जिले के माध्यम से बहती है।
  • चिनाब सिंधु नदी की सबसे बडी सहायक नदी है।
  • सिंधु नदी का क्षेत्र  पाकिस्तान (47 प्रतिशत), भारत (39 प्रतिशत), चीन (8 प्रतिशत) और अफ़गानिस्तान (6 प्रतिशत) में है.

अगर आपको यह ट्रिक अच्छी लगी तो इसे share करें  ताकि और Students के काम आ सके |

वैधानिक चेतावनी :
मेरे द्वारा बनाया गया ट्रिक सिर्फ Students के लिए है | कोई भी सज्जन इसे अपने  पुस्तक, ब्लॉग या वेबसाईट पर Republish करने का प्रयत्न न करे अन्यथा कानूनी कार्यवाही संभव है |

Related article :
क्या है भारत-पाक  सिंधु जल समझौता ?
( Link 1,   Link 2 )












4 टिप्‍पणियां: