*

Kaveri river Tricks GK Geography -कावेरी नदी की सम्पूर्ण जानकारी आसान ट्रिक के साथ




कावेरी    नदी की सम्पूर्ण जानकारी आसान ट्रिक के साथ
कावेरी    नदी की सम्पूर्ण जानकारी आसान ट्रिक के साथ 

Kaveri River ( कावेरी  नदी ) से Exam में  प्रश्न पूछे जाते  हैं यह Indian Geography  का बहुत ही Important Topic है इस Article में  Kaveri nadi     से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्यों  को Tricks द्वारा समझाया  गया है  |

 जो  Students  Civil Services , UPPCS, Railway, Bank, SSC, UPSSSC, TET, CTET, POLICE, तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए कावेरी रिवर  का  Topic बहुत ही महत्वपूर्ण हैं  आशा करता हूँ कि ये  Tricks सभी Students के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध  होगा 


मुख्य बिंदु :
  • कावेरी नदी कर्नाटक तथा  तमिलनाडु में बहनेवाली एक सदानीरा नदी है।
  • इसके पानी को लेकर दोनो राज्यों में विवाद है। इस विवाद को लोग कावेरी जल विवाद कहते हैं।
  • इसे दक्षिण भारत की गंगा भी कहते है।
  • यह पश्चिमी घाट के पर्वत ब्रह्मगिरी  से निकली है।
  • दक्षिण पूर्व में प्रवाहित होकर कावेरी नदी बंगाल की खाड़ी में मिली है।
  • इसकी लम्बाई लगभग  800 किलोमीटर है।
  • सिमसा, हिमावती,भवानी इसकी उपनदियाँ है।
  • कावेरी नदी के किनारे बसा हुआ शहर तिरुचिरापल्ली हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है।
  • कावेरी नदी पर तमिलनाडु में होगेनक्कल जलप्रपात अवस्थित है।
  • कावेरी नदी पर कर्नाटक राज्य में भारचुक्की और बालमुरी जलप्रपात अवस्थित है।
  • कर्नाटक में सिंचाई के लिए कावेरी पर बने हुए बांधों में सबसे बड़ा कण्णम्बाड़ी का बांध है। इस बांध के कारण जो विशाल जलाशय बना है, उसे कृष्णराज सागरकहते हैं।


स्रोत  : ब्रह्मगिरी पहाड़ी  ( कुर्ग जिला - कर्नाटक )
मुहाना : बंगाल की खाड़ी 

Trick : 
कौवा ब्रह्मा के बंगले में रहता है 

Explanation:
कौवा     -  कावेरी नदी 
ब्रह्मा     - ब्रह्मगिरी पहाड़ी
के       - कुर्ग , कर्नाटक 
बंगले     -  बंगाल की खाड़ी 
में रहता है  - सहायक शब्द 


कावेरी नदी से सम्बन्धित राज्य :   
  • कर्नाटक,  तमिलनाडु
Trick :
कौवा नाटक में मिला 

कौवा         - कावेरी 
नाटक में     - कर्नाटक
मिला        - तमिलनाडु


सहायक नदियाँ :
  हेमावती, शिम्सा, अर्कावती ,काबिनी,  भवानी,  अमरावती
Trick :  
" कौवा हमें कभी ना   भावे
 पार्वती शिव  अमर कहाए  "

Explanation :
कौवा   - कावेरी नदी 
हमें     - हेमावती
कभी ना   -  काबिनी
भावे    -  भवानी 
पार्वती  -  अर्कावती
शिव    -  शिम्सा
अमर   -  अमरावती
कहाए  -   सहायक शब्द 


अगर आपको यह ट्रिक अच्छी लगी तो इसे share करें  ताकि और Students के काम आ सके |

वैधानिक चेतावनी :
मेरे द्वारा बनाया गया ट्रिक सिर्फ Students के लिए है | कोई भी सज्जन इसे अपने  पुस्तक, ब्लॉग या वेबसाईट पर Republish करने का प्रयत्न न करे अन्यथा कानूनी कार्यवाही संभव है |


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें