*

GANGA RIVER QUIZ- GK TRICKS




GANGA RIVER QUIZ- GK TRICKS
By Arvind Kushwaha

GANGA RIVER GK TRICKS

इस Article में गंगा नदी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं , जो परीक्षा में कई बार पूछे गए हैं | इन प्रश्नों का उत्तर Tricks  के साथ दिया गया है जो एक बार में ही याद हो जाएगा |

जो  Students  Civil Services , UPPCS, Railway, Bank, SSC, UPSSSC, TET, CTET, POLICE, तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं , उनके लिए ये Quiz और Tricks बहुत ही लाभदायक होगा |

प्र० - कौन सी दो नदिया मिलकर गंगा का निर्माण करते हैं ?
उ०- भागीरथी (बाएँ) एवं अलकनंदा (दाएँ)  देवप्रयाग में मिलकर गंगा का निर्माण करती है |
Trick : 
"भागी अलका बाए दायें , 
देव मिलकर गंग  नहाएं "

भागी : भागीरथी
अलका – अलकनंदा
बाएं  - बाएं
दायें – दायें
देव – देवप्रयाग
गंग – गंगा नदी


प्र० -  गंगा नदी कहाँ से निकलती है और कहाँ पर समाप्त होती है ?

उ० - गोमुख   - केदारनाथ  से निकलकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है  |

Trick :  गंगा गो टू कादरखान्स  बंगला  

Explaination :

गंगा  - गंगा नदी 
गो टू   -  गोमुख
कादरखान्स   - केदारनाथ
बंगला  -  बंगाल की खाड़ी



प्र० - गंगा नदी किन राज्यों से होकर बहती है ?
उ० - यह उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से होकर बहती है।

Trick : 
गंगा  उतराई ऊपर 
बह गया पक्षी कबूतर
   
गंगा – गंगा नदी
उतराई – उत्तराखंड
ऊपर   – उत्तर प्रदेश
बहगया  – बिहार
पक्षी – पश्चिम बंगाल
कबूतर  - सहायक शब्द  



प्र० – गंगा की प्रमुख सहायक नदिया कौन सी हैं ?
उ० - यमुना, रामगंगा, घाघरा, गंडक, कोसी, महानदी, गोमती, और सोन गंगा की महत्त्वपूर्ण सहायक नदियाँ है।

Trick :
यम महान हैं, राम है गाड
सुना है श्रीमती काशी  घाघ

यम - यमुना
महान - महानदी
राम - रामगंगा
गाड  - गंडक
सुना - सोन
श्रीमती - गोमती
काशी   - कोसी
घाघ - घाघरा

 Know it 
  • चंबल और बेतवा महत्‍वपूर्ण उप सहायक नदियाँ हैं जो गंगा से मिलने से पहले यमुना में मिल जाती हैं।
  • पद्मा और ब्रह्मपुत्र बांग्‍लादेश में मिलती है और पद्मा अथवा गंगा के रूप में बहती रहती है।
  • गंगा में उत्तर की ओर से आकर मिलने वाली प्रमुख सहायक नदियाँ यमुना, रामगंगा, करनाली (घाघरा), ताप्ती, गंडक, कोसी और काक्षी हैं
प्र० – यमुना नदी किस स्थान पर गंगा में मिलती है ?
उ० - यमुना इलाहाबाद के निकट बायीँ ओर से गंगा नदी में जा मिलती है।

प्र०- रामगंगा नदी किस स्थान पर गंगा में मिलती है ?
उ०- रामगंगा मुख्य हिमालय के दक्षिणी भाग नैनीताल के निकट से निकलकर बिजनौर जिले से बहती हुई कन्नौज के पास गंगा में जा मिलती है।

प्र०- घाघरा नदी किस स्थान पर गंगा में मिलती है ?
उ० - घाघरा मप्सातुंग नामक हिमनद से निकलकर अयोध्या, फैजाबाद होती हुई बलिया जिले के सीमा के पास गंगा में मिल जाती है।

प्र०- गंडक  नदी किस स्थान पर गंगा में मिलती है ?
उ० - गंडक हिमालय से निकलकर नेपाल में 'शालग्रामी' नाम से बहती हुई मैदानी भाग में 'नारायणी' उपनाम पाती है। यह काली गंडक और त्रिशूल नदियों का जल लेकर प्रवाहित होती हुई सोनपुर के पास गंगा में मिल जाती है।



गंगा नदी के किनारे बसे प्रमुख शहर

उत्तराखण्ड - टिहरी, देवप्रयाग श्रषिकेश, हरिद्धार

Trick: 
गंगा में उतरा ऋषि टिटहरी
देवप्रयाग में प्रभु हरि 

उतरा  – उत्तराखंड
ऋषि – ऋषिकेश
टिटहरी – टिहरी
देवप्रयागदेवप्रयाग
हरि     - हरिद्धार


उत्तर प्रदेश - विजनौर, कनौज कानपुर, इलाहाबाद, मिर्जापुर बनारस, गाजीपुर, बलिया

Trick:
गंगा में उतरे  नारी  कानी  , 
कान में लोहा बनाके    बाली
गाजा पीकर मिर्ज़ा को ,
देती रहती  है  गाली 

Explaination :
गंगा  - गंगा नदी 
ऊपर -  उत्तर प्रदेश
नारी    - विजनौर
कानी   -  कन्नौज
कान में - कानपुर
लोहा   -  इलाहाबाद
बनाके -  बनारस
बाली      -  बलिया
गाजा पीकर   -  गाजीपुर
मिर्ज़ा          -   मिर्जापुर
को देती रहती   है  गाली    -    सहायक शब्द

बिहार - पटना, मुगेंर, भागलपुर

Trick : 
गंगा से विवाह करके मुंगेरी पटना  भागा 

गंगा  -  गंगा नदी 
विवाह - बिहार 
मुंगेरीमुंगेर 
पटना  - पटना 
भागा - भागलपुर 

पश्चिम बंगाल - फरक्का

Trick : गंगा में पक्षी फुर्र  
पक्षी - पश्चिम बंगाल 
फुर्र  - फरक्का 

गंगा की सहायक नदियाँ - 

रामगंगा, गोमती, काली, गंडक कोसी (बायेँ किनारे से)

Trick : 
गंगाराम ने गैया काली पायी 
गुंडे को कोस रही है बाई  |

गंगा - गंगा नदी 
राम - रामगंगा 
गैया - गोमती 
काली - काली 
गुंडे - गंडक 
कोस  - कोसी 
बाई - बाएं से 

यमुना, टोँस, सोन, पुनपुन, फल्गू (दायेँ किनारे से)
Trick : 
गंगा का यम से टेनशन tight , 
फाल्गुन में पानी right

गंगा - गंगा नदी 
यम  - यमुना 
टेन  - टोंस 
शन - सोन 
फाल्गुन  - फल्गु  
पानी   - पुनपुन 
right  - दायें से 


प्र० - गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन सी है?

उ० - यमुना, गंगा की सबसे प्रमुख सहायक नदी है जो हिमालय की बन्दरपूँछ चोटी के आधार पर यमुनोत्री हिमखण्ड से निकली है। 

प्र० - कौन सी नदी गंगा नदी में दक्षिण दिशा से प्रवेश करती है?
उ० - रामगंगा  कन्नौज के पास गंगा में मिलती है।

अगर आपको यह ट्रिक अच्छी लगी तो इसे share करें  ताकि और Students के काम आ सके |

वैधानिक चेतावनी :
मेरे द्वारा बनाया गया ट्रिक सिर्फ Students के लिए है | कोई भी सज्जन इसे अपने  पुस्तक, ब्लॉग, वेबसाईट या Youtube पर Republish करने का प्रयत्न न करे अन्यथा कानूनी कार्यवाही का स्वयं जिम्मेदार होगा  |



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें